जहरीले कोबरा सांप न निगलने युवक की जान
New Delhi, Delhi:दिल्ली के अलीपुर में कोबरा सांप के डसने से मजदूर की मौत हो गई। दिल्ली सरकार द्वारा हो रहे विकासकार्य के लिए बिहार से सेकड़ों मजदूर लाए गए थे। जिन्हें अलीपुर के 20 किला बीहड़ जंगल के बीच में रखा गया। जहां बीती रात जब 24 वर्षीय युवक अपने कैंप में सोने के लिए गया तो कैंप में मौजूद जहरीले सांप ने उसे डस लिया। वहीं इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के समय उसकी जान चली गई। वन विभाग द्वारा कोबरा सांप को रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पीईटी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्ट्रांग रूम से होगी सभी केंद्रों की निगरानी
Unnao, Uttar Pradesh:उमेश त्रिवेदी/उन्नाव डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, तीन दिनों में छह पालियों में होगी परीक्षा; सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश उन्नाव। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव समेत पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप कराई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। तीन दिन में छह पालियों में होगी परीक्षा जनपद में पीईटी-2026 का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को प्रस्तावित है। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। इस तरह तीन दिनों में कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की है। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि स्ट्रांग रूम के माध्यम से परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी जाएगी और सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। इसके साथ ही सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने, अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने और परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
बाइट :- जिलाधिकारीउन्नाव घनश्याम मीणा
