icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हादसे के बाद डीएम ने राघोपुर दीपक कुमार हटाकर प्रभात कुमार को प्रभार दिया

Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर… राघोपुर नाव हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है! हादसे के बाद उठ रहे सवालों के बीच डीएम वर्षा सिंह ने राघोपुर के अंचलाधिकारी दीपक कुमार को पद से हटा दिया है। उनकी जगह पातेपुर के अंचलाधिकारी प्रभात कुमार को राघोपुर अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। दर्दनाक नाव हादसे के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने राघोपुर के सीओ दीपक कुमार को पद से हटा दिया है। वहीं, पातेपुर के सीओ प्रभात कुमार को राघोपुर अंचल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हादसे के बाद प्रशासन का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। नाव हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में अंचलाधिकारी को हटाने की कार्रवाई को प्रशासनिक स्तर पर उठाए गए बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हादसे में अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो जवाबदेही तय की जाएगी। हालांकि, सीओ को हटाने के आदेश में क्या वजह दर्ज की गई है और क्या यह कार्रवाई सीधे हादसे से जुड़ी जिम्मेदारी तय करने के लिए की गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जरूरी है। फिलहाल, राघोपुर नाव हादसे के बाद प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे जिले में हलचल बढ़ा दी है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि हादसे की जांच में क्या सामने आता है और जवाबदेही तय करने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
0
0
Report

हाथरस खातीखाना में GST जांच पर कारोबारियों का कड़ा विरोध, तनाव कायम

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के खातीखाना में जीएसटी (GST) टीम की जांच के दौरान भारी हंगामा व्यापारियों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक मौके पर बने तनाव के हालात व्यापरियों ने परेशान करने का लगाया आरोप हाथरस शहर के व्यस्त व्यावसायिक इलाके खातीखाना में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वाणिज्य कर (जीएसटी) विभाग की एक टीम प्रतिष्ठानों की जांच करने पहुंची। टीम के पहुंचते ही क्षेत्रीय व्यापारी लामबंद हो गए और औचक जांच की शैली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए अधिकारियों का घेराव कर दिया। व्यापारियों का आरोप है कि जांच और सर्वे के नाम पर कारोबारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है और भय का माहौल बनाया जा रहा है。 वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वे नियमों के दायरे में रहकर नियमित एवं विधिक प्रक्रिया का पालन कर रहे थे। विवाद बढ़ता देख स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने व्यापारियों और विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर किसी तरह मामले को शांत कराया。 इस घटना के बाद शहर के व्यापारिक संगठनों में गहरा रोष है और उन्होंने प्रशासन से व्यापारियों का उत्पीड़न तत्काल रोकने की मांग की है。
0
0
Report

जमशेदपुर के गोलमुरी सब्जी बाजार में देर रात आग, 20 दुकाने जलकर राख

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर गोलमुरी सब्जी बाजार में देर रात आग लग गई. पहले एक दुकान में आग लगी, उसके बाद आग कई दुकानों में फैल गई, आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे सब्जी बाजार के लगभग 20 दुकानों को आग ने चपेट में ले लिया. देर रात होने के कारण लोगों को देर से जानकारी हुई, तब तक 20 दुकानों में आग लग गई. वहीं आग की सूचना पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया; स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. स्थानीय के मुताबिक आग किसी असामाजिक तत्व के द्वारा लगाई गई है. फिलहाल सब्जी बाजार की 20 दुकाने जल कर राख हो गईं; नुकसान बड़ा है. पुलिस आग लगने के कारण की छानबीन में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

यूपी में बेटियों के खेल को मिली नयी ताकत और सम्मान बढ़ा गौरव

Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath समस्त बाधाओं और आसुरी प्रवृत्तियों का संहार करने वाली माँ कात्यायनी नारीशक्ति के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अजेय पराक्रम का प्रतीक हैं. वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में भय और अराजकता का ऐसा माहौल था, जहां बेटियों के सपनों पर पहरे थे, उनके हौसलों पर बंदिशें थीं और उनकी प्रतिभा अवसरों के अभाव में दम तोड़ने को मजबूर थी。 खेल के मैदान माफिया के कब्जे में थे, संसाधन नदारद थे और बेटियों की उड़ान को पंख देने के बजाय, उनके सपनों को चारदीवारी में कैद कर दिया गया था。 विगत साढ़े 9 वर्षों में प्रदेश में बदलाव की नई गाथा लिखी गई है। भय का स्थान सुरक्षा ने लिया है, उपेक्षा का स्थान प्रोत्साहन ने लिया है और संसाधनों के अभाव का स्थान खेल सुविधाओं के विस्तार ने लिया है。 गांव के खेल मैदानों और ब्लॉक स्तरीय मिनी स्टेडियम से लेकर जिला स्तरीय स्टेडियम, मंडल स्तरीय स्पोर्ट्स कॉलेज तथा मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय तक, बेटियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त आधार मिल रहा है。 ओलंपिक, कॉमनवेल्थ एवं एशियन गेम्स के पदक विजेताओं को लाखों-करोड़ों के पुरस्कार, ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत सीधी भर्ती जैसी सुविधाएं खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन, उपलब्धियों को सम्मान और भविष्य को सुरक्षा प्रदान कर रही हैं。 इस परिवर्तन की गूंज अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर भी सुनाई दे रही है। एथलेटिक्स में पारुल चौधरी, प्रियंका गोस्वामी, प्राची चौधरी और अन्नू रानी, जूडो में अस्मिता डे, क्रिकेट में दीप्ति शर्मा और मेघना सिंह, हॉकी में वंदना कटारिया, कुश्ती में दिव्या काकरान ने कॉमनवेल्थ एवं एशियन गेम्स में अपने शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है。 जय माँ कात्यायनी。
0
0
Report

गया में आदिवासी थीम के साथ दुर्गा पूजा: 35-40 प्रतिमाएं और झरना आकर्षण

Gaya, Bihar:गयाजी में अनोखी दुर्गापूजा, आदिवासी संस्कृति की दिखेगी झलक,कौआ स्थान में 35 से 40 प्रतिमाएं, कृत्रिम पहाड़ से शिवलिंग पर गिरेगा झरना,बांस, मिट्टी और पत्तों से सजा पूजा पंडाल,पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश. गयाजी में दुर्गापूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के कौआ स्थान देवी स्थान पर इस बार श्रद्धालुओं को आदिवासी संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की अनोखी झलक देखने को मिलेगी। यहां बांस, मिट्टी, पत्तों और पारंपरिक सामग्रियों से पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि पंडाल में 35 से 40 प्रतिमाओं के साथ भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों और गयासुर की झांकी भी देखने को मिलेगी। वहीं, कृत्रिम पहाड़ से शिवलिंग पर गिरने वाला झरने का पानी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा। गयाजी के कौआ स्थान देवी स्थान पर इस बार दुर्गापूजा को खास और आकर्षक बनाने की तैयारी चल रही है। पूजा पंडाल को आदिवासी थीम पर सजाया जा रहा है। इसमें आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक जीवनशैली और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाने की कोशिश की गई है। पंडाल निर्माण में बांस, मिट्टी, पत्तों और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, यहां आने वाले श्रद्धालुओं को एक अलग तरह का धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव मिलेगा। इस बार पंडाल में करीब 35 से 40 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों के साथ गयासुर की झांकी भी विशेष आकर्षण होगी। इसके अलावा कृत्रिम पहाड़ तैयार किया जा रहा है, जिससे शिवलिंग पर झरने की तरह पानी गिरेगा। आयोजन समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को भी बढ़ावा देना है। श्रद्धालुओं को यहां दुर्गापूजा के साथ गया की धार्मिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी। आयोजन को लेकर सुरक्षा के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। समिति के अनुसार, पंडाल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस और प्रशासन के सहयोग से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि दर्शन के दौरान किसी को परेशानी न हो। समिति ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण तरीके से पूजा में शामिल होने की अपील की है। आयोजन समिति के मुताबिक, पंडाल निर्माण और प्रतिमाओं पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके लिए समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों का सहयोग लिया जा रहा है। तैयारी पूरी होने के बाद यह पूजा पंडाल गयाजी में दुर्गापूजा के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हो सकता है। कुल मिलाकर, कौआ स्थान देवी स्थान की यह दुर्गापूजा धार्मिक आस्था, आदिवासी संस्कृति और प्राकृतिक सजावट का अनूठा संगम पेश करने जा रही है। अब श्रद्धालुओं को इंतजार है पूजा की शुरुआत का, जब इस अनोखे पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के साथ कई आकर्षक झांकियां देखने को मिलेंगी।
0
0
Report
Advertisement

तखतगढ़ में गरबा महोत्सव की धूम, रंग-बिरंगी रोशनी से पंडाल जगमगा

Pali, Rajasthan:तखतगढ़ में नवरात्रि के पांचवें दिन गरबा महोत्सव की रौनक देखने को मिली। रात 9 बजे से ही महिलाएं और बालिकाएं सज-धजकर गरबा पंडालों में पहुंचने लगीं। माता जी की आरती के बाद गुजराती गरबा गीतों पर श्रद्धालु उत्साह के साथ नृत्य करते नजर आए। कस्बे के चौदरा माता मंदिर, धुमड़ा माता मंदिर, बायोसा मंदिर परिसर, जैन बगीची और वार्ड संख्या 3 में गरबा आयोजन हो रहे हैं। कई स्थानों पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में गरबा करती दिखाई दीं। मंदिरों और पंडालों में की गई रंग-बिरंगी रोशनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गरबा आयोजनों के दौरान बिना अनुमति फोटो और वीडियोग्राफी पर पाबंदी रखी गई है। वहीं, तखतगढ़ पुलिस लगातार गश्त कर रही है और असामाजिक तत्वों तथा शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर नजर रख रही है।इधर, पंचायत समिति चुनाव को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर चुनाव प्रचार संबंधी प्रतिबंधों का पालन भी महत्वपूर्ण है। तखतगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गरबा आयोजन से नवरात्रि का उत्साह नजर आ रहा है。
0
0
Report

नवाबगंज में गोकशी के दो बदमाशों की पुलिस मुठभेड़, गोली से घायल

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर नवाबगंज में गोकशी मामले के दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ फजलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ पुलिस पर जानलेवा हमला कर आरोपियों ने की फायरिंग पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों को लगी गोली घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया 7-8 अक्टूबर की रात नवाबगंज क्षेत्र में हुई थी गोकशी की घटना घटनास्थल से बरामद हुए थे गौ-अवशेष मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों को मिली सफलता गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी, तथ्यों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई बाइट — अतुल श्रीवास्तव, डीसीपी सेंट्रल, कानपुर
0
0
Report

नोएडा में चेन स्नैचिंग में वांछित दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल चेन स्नैचिंग की वारदातों में वांछित थे दोनों आरोपी, कब्जे से दो तमंचे, चोरी की बाइक और 2.19 लाख रुपये बरामद नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस और चेन स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों के बीच देर रात मुठभड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के भजनपुरा निवासी सलमान और नॉर्थ घोंडा निवासी तनवीर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चेन स्नैचिंग, लूट और चोरी की कई वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, थाना -39 की टीम दादरी रोड पर सेक्टर-43 के पास नर्सरी के नजदीक संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-49 रेड लाइट की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार रुकने के बजाय तेज रफ्तार से स्टेलर ग्रीन पार्क की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और अन्य पुलिसकर्मियों को भी सूचना दी। खुद को घिरता देख दोनों बदमाश सोम बाजार से स्टेलर ग्रीन पार्क के पास जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। बारिश के कारण उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल चोरी की रॉयल एनफील्ड हंटर मोटरसाइकिल और 2 लाख 19 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में नकदी थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना से संबंधित बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, सलमान पर 48 और तनवीर पर 44 मुकदमे दिल्ली-एनसीआर में दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

अरावली क्षेत्र में कूड़ा डालने के विरोध पर ग्रामीणों ने रात से धरना शुरू किया

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर बड़े हनुमान मंदिर के सामने अरावली क्षेत्र में कूड़ा डालने का विरोध, रात से धरने पर बैठे ग्रामीण। नगर निगम के ट्रकों द्वारा लगातार कूड़ा डाले जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। पिछले कई दिनों से यहां नगर निगम के बड़े ट्रकों के जरिए कूड़ा डाले जाने का आरोप है। इसका विरोध गांव भाकरी, सैनिक कॉलोनी और अचीवर्स सोसाइटी के लोगों द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने रात से ही धरना देकर कूड़े से भरे ट्रकों को रोकना शुरू कर दिया। सुबह नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों के साथ कूड़ा डालने वाली जगह और गांव से उसकी दूरी को लेकर बातचीत हुई। अरावली क्षेत्र में कूड़ा डालने को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में कूड़ा डालने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी के चलते लोगों ने रात से ही धरना शुरू कर दिया और साफ कर दिया कि अब किसी भी ट्रक को कूड़ा डालने के लिए अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
0
0
Report

अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों ने की आत्महत्या; ठाकूर ने सरकार पर हमला, 5000 मदद भीख जैसी

Amravati, Maharashtra:धक्कादायक दुष्काळाच्या ४० दिवसांत ३६ शेतकऱ्यांच्या आत्महत्या; यशोमती ठाकूर यांचा सरकारवर हल्लाबोल, पाच हजारांची मदत म्हणजे भीक संकटात सापडलेला परिसर: सप्टेंबर महिन्यात २८ तर ऑक्टोबरच्या पहिल्या नऊ दिवसांत आठ शेतकऱ्यांनी आत्महत्या केल्याची माहिती समोर आली आहे. नापिकी, दुष्काळ, बँका आणि खासगी सावकारांचे कर्ज तसेच मुला मुलींच्या लग्नाची चिंता यामुळे शेतकरी संकटात सापडले आहे. यंदाच्या खरीप हंगामात अमरावती जिल्ह्यात ४४ टक्के पावसाची तूट नोंदवण्यात आली आहे. या परिस्थितीवर काँग्रेस नेत्या यशोमती ठाकूर यांनी राज्य सरकारवर जोरदार टीका केली. ४० दिवसांत ३६ शेतकऱ्यांच्या आत्महत्या होत असतील तर परिस्थिती किती गंभीर आहे. याची जाणीव सरकारने ठेवली पाहिजे अस मत यशोमती ठाकूर यांनी व्यक्त केलं. पाच हजार रुपयांच्या मदतीत साधा किराणाही येत नाही. ही मदत म्हणजे भीक दिल्यासारखे आहे असा घणाघात त्यांनी केला. सरकारला दुष्काळाचे गांभीर्य दिसत नसून मुख्यमंत्र्यांचे शेतकऱ्यांकडे पुरेसे लक्ष नसल्याची टीकाही ठाकूरांनी केली. मुख्यमंत्री एकाच वेळी अनेक महत्त्वाची खाती सांभाळत असल्याने त्यांच्यावर कामाचा अतिरिक्त भार असल्याचेही त्यांनी म्हटले. बाईट :- यशोमती ठाकूर, काँग्रेस नेत्या व माजी मंत्री
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top