icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टीला मोड़ में टाइल-वर्क के दौरान घर से सोना-चांदी चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad, Uttar Pradesh:टीला मोड़ थाना क्षेत्र में घर में टाइल-पत्थर लगाने का काम करने आए मजदूर पर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी जय भगवान (38) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 48.2 ग्राम सोने और 875 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। कृष्णा विहार कुटी निवासी शिवकेश के घर की पहली मंजिल पर सात अक्टूबर से टाइल-पत्थर लगाने का काम चल रहा था। इस काम में मिस्त्री बोबी और मजदूर जय भगवान लगे हुए थे। 11 अक्टूबर को अलमारी के लॉकर की चाबी लगी रह जाने का फायदा उठाकर आरोपी ने गहने चोरी कर लिए। 12 अक्टूबर की सुबह परिवार को आभूषण गायब होने का पता चला, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। टीला मोड़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद सामान में सोने की कंठी, अंगूठियां, मंगलसूत्र सहित चांदी की पाजेब, कंगन, तगड़ी और अन्य आभूषण शामिल हैं। पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) बढ़ाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है。
0
0
Report

बरौनी रिफाइनरी हादसे में मजदूर की मौत, प्रदर्शन में उग्रता से मुआवजे की मांग

Begusarai, Bihar:बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी के अंदर काम करने के दौरान एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की जान चली गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किल्ली मोहनपुर, वार्ड नंबर-7 निवासी स्वर्गीय अशोक चौधरी के पुत्र मुरारी चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुरारी चौधरी पिछले कई महीनों से बरौनी रिफाइनरी में मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे। वह निजी कंपनी एसकेपीएल में कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को मुरारी चौधरी चार से पांच अन्य मजदूरों के साथ करीब 40 फीट की ऊंचाई पर लोहे की पाइप और स्ट्रक्चर लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, जिसके साथ मुरारी चौधरी भी ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मुरारी चौधरी की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, साथी मजदूरों में भी आक्रोश फैल गया। मजदूर शव को लेकर बरौनी रिफाइनरी के गेट पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में मजदूर वहां जुट गए। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों की मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। बताया जा रहा है कि मजदूर करीब 16 घंटे से शव के साथ रिफाइनरी गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान मजदूरों ने काम बंद कर हड़ताल भी शुरू कर दी है। मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन उस समय और उग्र हो गया, जब मजदूरों के मुताबिक, काफी देर तक उनकी मांगों पर बातचीत करने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी सामने नहीं आया। इसके बाद आक्रोशित मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान तोड़फोड़ और मारपीट की घटना भी सामने आई है। आरोप है कि एक ठेकेदार के साथ भी मजदूरों ने मारपीट की। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में मजदूर रिफाइनरी गेट पर जुटे हुए हैं और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।हालांकि, तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को लेकर संबंधित पक्षों का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। ऐसे में पूरे मामले में पुलिस और रिफाइनरी प्रबंधन का पक्ष भी महत्वपूर्ण है। बरौनी रिफाइनरी के अंदर हुए इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर 40 फीट की ऊंचाई पर काम करने के दौरान यह हादसा कैसे हुआ? क्या मजदूरों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे? लोहे का स्ट्रक्चर टूटने के पीछे क्या कारण था? इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। फिलहाल, मजदूर मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। हालांकि घटनास्थल पर कई थाने के पुलिस और सदर एसडीएम अश्वनी कुमार पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि रिफाइनरी प्रबंधन और संबंधित कंपनी की ओर से पीड़ित परिवार को क्या सहायता दी जाती है और प्रदर्शन कर रहे मजदूरों की मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है।
0
0
Report

धार में बड़ा सड़क हादसा: 11 घायल, कई बच्चे भी शामिल

Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में नागदा-गुजरी मार्ग पर ग्राम मलगांव फाटे के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सेंधवा से रतलाम जिले के अंबा गांव जा रहा महिला, पुरुष और बच्चों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में करीब 11 लोग घायल हो गए, जिनमें सात बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, वाहन में करीब 15 लोग सवार थे। सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं और मेलों में रस्सी पर चलने के करतब दिखाने का काम करते हैं। मलगांव फाटे के पास सामने से आए एक चार पहिया वाहन को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को धार जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सा अधिकारी अमित सिसोदिया के अनुसार, घायल महिला वहीदा सलमान की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है।
0
0
Report
Advertisement

रायपुर में नवजात को लावारिस छोड़ने वाला युवक गिरफ्तार, मौत की जांच शुरू

Begun, Rajasthan:रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है... जहां लोकलाज के डर से एक युवक पर नवजात बच्चे को लावारिस हालत में छोड़ने का आरोप लगा है... इस घटना में नवजात की मौत हो गई... पुलिस ने आरोपी युवक रफीक शेख को गिरफ्तार कर लिया है... मामला राजेंद्र नगर स्थित शांति भवन के गेट का है... पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 13 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक आलोक कुमार किंडो ड्यूटी से घर लौट रहे थे... इसी दौरान उन्होंने एक युवक को नीले रंग के ऑटो से उतरकर नवजात बच्चे को शांति भवन के गेट के सामने छोड़ते देखा... युवक कुछ दूर पैदल गया और फिर उसी ऑटो में बैठकर निकलने लगा... आरक्षक ने तत्काल ट्रैफिक पुलिस को इसकी सूचना दी... जिसके बाद पुलिस ने ऑटो रुकवाकर युवक से पूछताछ की... आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के आमगांव निवासी रफीक शेख के रूप में हुई है... पुलिस के मुताबिक, आरोपी की प्रेमिका काजल मेश्राम ने उसी दिन एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था... दोनों की शादी नहीं हुई थी... ऐसे में लोकलाज के डर से नवजात को छोड़ने की बात सामने आई है... पुलिसकर्मी नवजात को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे... जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया... आरक्षक की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 92 और 93 के तहत मामला दर्ज किया है... फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है...
0
0
Report

बैतूल दुर्गा उत्सव में 350 कन्याओं का पूजन, सेवा भारती ने भारी श्रद्धा के साथ आयोजन किया

Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल में दुर्गा उत्सव के मौके पर आज आस्था और सेवा की ऐसी तस्वीर देखने को मिली,जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गंज स्थित रामकृष्ण बगिया में सेवा भारती परिवार बैतूल द्वारा विशाल कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 350 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनके चरण पूजन किए गए और सम्मान के साथ प्रसाद एवं भोजन कराया गया। दुर्गा उत्सव के इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सेवा भारती परिवार के सदस्य शामिल हुए। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल नजर आया। कन्या पूजन के जरिए नारी शक्ति के सम्मान और सनातन परंपरा के संदेश को भी लोगों तक पहुंचाया गया। श्रद्धा,सेवा और संस्कार से सजे इस आयोजन ने दुर्गा उत्सव की भव्यता को और खास बना दिया।
0
0
Report

वन टाइम सेटलमेंट के तहत BKTC अस्थाई कर्मचारियों ने बद्रीनाथ धाम में क्रमिक अनशन शुरू किया

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर 'वन टाइम सेटलमेंट' के तहत नियमितीकरण की मांग को लेकर बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने आंदोलन के दूसरे दिन आज बद्रीनाथ धाम में सिंहद्वार के सामने 2 घंटे का क्रमिक अनशन किया। इन कर्मचारियों में बाबू, वेदपाठी, स्वयंसेवक, स्थिर वेतन कर्मचारी, पर्यावरण मित्र और बाजीगर पदों पर तैनात कर्मचारी शामिल हैं। इन अनशनकारियों की मुख्य माँग 'वन टाइम सेटलमेंट' के तहत नियमितीकरण की है। कर्मचारियों का आरोप है कि वे बीते 20, 25 और 30 सालों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आज तक नियमित नहीं किया गया है। इस आंदोलन को अब स्थानीय संगठनों का भी बड़ा समर्थन मिल रहा है। बद्रीश पंडा पंचायत के साथ-साथ 'बद्रीश युवा पुरोहित संगठन' ने भी अनशन स्थल पर पहुँचकर कर्मचारियों की माँगों का पुरजोर समर्थन किया है।
0
0
Report
Advertisement

सुकमा के कोत्ताचेरु में चारपाई पर मरीज अस्पताल पहुंचाने की तस्वीर, स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल

Sukma, Chhattisgarh:सुकमा जिले के कोत्ताचेरु इलाके से एक बार फिर स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की स्थिति उजागर करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक बीमार मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चारपाई का सहारा लेना पड़ा। मरीज की तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस वहां तक पहुंची, जहां तक रास्ता उपलब्ध था, लेकिन सड़क और सुगम रास्ते के अभाव में वह गांव तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने मरीज को चारपाई पर लिटाया और कई किलोमीटर तक पैदल लेकर आए। इसके बाद मरीज को अस्पताल पहुंचाया जा सका। गौरतलब है कि सुकमा जिले में चारपाई पर मरीज को अस्पताल पहुंचाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इलाका माओवाद से मुक्त जरूर हो गया है, लेकिन दूरस्थ गांवों तक बुनियादी सुविधाएं और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में सवाल यह है कि जब किसी गांव में कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है, तो सड़क और परिवहन की सुविधा के अभाव में उसे समय पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कैसे सुनिश्चित की जाएगी?
0
0
Report

हरदा में DAP और बिजली संकट पर किसान प्रदर्शन; सुधार नहीं तो आंदोलन

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में DAP खाद और बिजली की समस्या को लेकर किसानों का प्रदर्शन, लोड सेटिंग के नाम पर बिजली की कटौती की जाएगी, कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण किसान हरदा। जिले में DAP खाद की उपलब्धता और बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीण किसानों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीण क्षेत्र में रात के समय लोड सेटिंग के नाम पर बिजली कटौती की जाएगी ,समस्याओं से परेशान किसान अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि खेती-किसानी के काम के दौरान खाद और बिजली की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से DAP खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। वही 7 दिन का समय दिया गया है अगर व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो आगामी दिनों में हरदा जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा,
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर: BAMS इंटर्न स्टाइपेंड न बढ़ने पर डिग्री छोड़ने तक चेतावनी

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर BAMS छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है. शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के छात्रों ने कॉलेज और अस्पताल के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया है. छात्रों का कहना है कि मध्यप्रदेश में उन्हें दूसरे राज्यों और MBBS इंटर्न की तुलना में काफी कम स्टाइपेंड दिया जा रहा है. मांग पूरी नहीं होने पर छात्रों ने सामूहिक रूप से डिग्री छोड़ने तक की चेतावनी दी है. दरअसल ग्वालियर के शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में BAMS इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र हड़ताल पर हैं. छात्रों के मुताबिक, मध्यप्रदेश में BAMS इंटर्न को हर महीने महज 9,383 रुपये स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जबकि दूसरे राज्यों में यह राशि कहीं ज्यादा है. छात्रों ने तुलना करते हुए बताया कि तेलंगाना में करीब 29,792 रुपये, बिहार में 27 हजार, दिल्ली में 23,500 और राजस्थान में 22 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है. वहीं, मध्यप्रदेश में MBBS इंटर्न को मिलने वाले 21,500 रुपये के मुकाबले भी BAMS छात्रों का स्टाइपेंड काफी कम है. छात्र अपने मांग के समर्थन में राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग यानी NCISM के राजपत्र विनियम 15-B का हवाला दे रहे हैं. छात्रों के मुताबिक, इस विनियम में इंटर्नशिप के दौरान प्रशिक्षुओं को संबंधित सरकार के तहत दूसरी चिकित्सा प्रणालियों के बराबर स्टाइपेंड देने और चिकित्सा पद्धतियों के बीच विसंगति नहीं रखने का प्रावधान है. छात्राओं का आरोप है कि कम स्टाइपेंड देकर आयुष विद्यार्थियों के साथ अन्याय किया जा रहा है. उनका कहना है कि वे लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस विचार नहीं किया गया, छात्रों ने साफ किया है कि मुख्य गेट पर तालाबंदी के बाद भी यदि उन्हें स्टाइपेंड बढ़ाने का ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तो आंदोलन और तेज किया जा सकता है. यहां तक कि छात्रों ने सामूहिक रूप से अपनी डिग्री छोड़ने की चेतावनी भी दी है. अब देखना होगा कि छात्रों की मांग पर शासन और कॉलेज प्रबंधन क्या कदम उठाते हैं.
0
0
Report

फरीदकोट में नशा सप्लाई करने वाले युवक गिरफ्तार, बड़े खुलासे सामने

Kot Kapura, Punjab:ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਜਿੱਥੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਆਏ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਚੋਟਾ ਦਾ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾ ਵੱਲੋਂ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਉਸਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਅੱਜ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਪਰ ਇਸੇ ਦਰਮਿਆਨ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਅਲੱਗ ਹੀ ਤਸਵੀਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਜਥੇਬੰਦੀ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਜੋ ਸ਼ਰੇਆਮ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਵੇਚ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਤਾਂ ਉਸ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਪਕੜ ਕੇ ਉਸ ਦਾ ਕੁਟਾਪਾ chਾੜਿਆ ਅਤੇ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਪਰ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵਲੋਂ ਇਤਰਾਜ ਜਤਾਇਆ ਗਿਆ ਕਿ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਤਾਂ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ ਪਰ ਉਸ ਦਰਮਿਆਨ ਹੀ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਆਪਣੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਜਾਰੀ ਰੱਖੇ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਅੱਜ ਸ਼ਰੇਆਮ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੀਲੀ ਗੋਲੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਫੜਿਆ ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਹ ਕੰਮ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਹੈ ਪਰ ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਨੌਜਵਾਨ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਨਸ਼ਾ ਸਪਲਾਈ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਫੜਿਆ جس ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਬਰਾਮਦ ਵੀ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਅਤੇ ਹੈਰਾਨੀ ਦੀ ਗੱਲ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਉਕਤ ਨੌਜਵਾਨ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਨਾਮ ਅਤੇ ਜਗ੍ਹਾ ਵੀ ਦੱਸ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿੱਥੋਂ ਇਸ ਨੇ ਨਸ਼ੀਲੀ ਗੋਲੀਆਂ ਖਰੀਦੀਆਂ ਅਤੇ ਅੱਗੇ ਇਸ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਵੇਚਿਆ ਜਾਣਾ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਪੁਲਿਸ ਇਤਰਾਜ ਜਤਾਇਆ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਕੰਮ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਜਦਕਿ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਕੰਮ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਜੇਕਰ ਆਮ ਲੋਕ ਇਸ ਤਰੀਕੇ ਦੇ ਨਾਲ ਨਸ਼ਾ ਸਪਲਾਈ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਫੜ ਸਕਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਕਿਉਂ ਨਹੀਂ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਦੀ । ਉਧਰ ਐਸਪੀ ਫਰੀਦਕੋਟ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਉਕਤ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਨੂੰਨ ਦੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਜੋ ਵੀ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਜਿੰਨਾ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦਾ ਨਾਮ ਇਸ ਵੱਲੋਂ ਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਰੀਦਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਜਾਂਚ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਦੋਸ਼ੀ ਪਾਏ ਗਏ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਖਿਲਾਫ ਵੀ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਏਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਕਿਸਮ ਦੇ ਵੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਨਜ਼ਰ ਬਣੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਅਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਅਤੇ ਅੱਗੇ ਵੀ ਉਹ ਸਖਤੀ ਅਪਣਾਈ ਰੱਖਣਗੇ। ਬਾਈਟ ਗੁਰਸੇਵਕ ਭਾਣਾ ਜਥੇਬੰਦੀ ਆਗੂ ਬਾਈਟ - ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਐਸ ਪੀ
0
0
Report

मोहाली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया; 10 अवैध पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद

Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਲੋਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਅਤੇ ਰੋਹਿਤ ਗੁਦਾਰਾ ਗੈਂਗ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਕੋਲੋਂ 10 ਨਾਜਾਇਜ਼ ਪਿਸਤੌਲ ਅਤੇ 20 ਜ਼ਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ! ਖਰੱਡ়-ਲਾਂਡਰਾ ਰੋਡ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ ਸਚਿਨ ਉਰਫ਼ ਬੱਚੀ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋ ਹੋਰ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਦੀ ਪਹਿਚਾਨ ਜਗੂਗੇ ਮਹਿਕਦੀਪ ਸਿੰਖ ਉਰਫ ਮਹਿਕ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ ਜਿਸ ਤੇ ਥਾਣਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਇਰਾਦਾ ਹਤ ਕਤਲ ਦੀਆਂ ਧਾਰਾਵਾਂ ਹੇਠ ਮੁਕਦਮਾ ਦਰਜ ਹੈ ਅਤੇ ਮੁਕਦਮੇ ਵਿੱਚ ਭਗੌੜਾ ਹੈ। ਦੂਸਰੇ ਆਰੋਪੀ ਦੀ ਪਹਿਚਾਨ ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਹਣੀ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ ਜਿਸ ਤੇ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਇਰਾਦਾ ਕਤਲ ਦੀਆਂ ਧਾਰਾਵਾਂ ਹੇਠ ਮੁਕਦਮਾ ਦਰਜ ਹੈ। ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਸਬੰਧੀ ਐੱਸਐੱਸਪੀ ਮੋਹਾਲੀ ਆਈਪੀਐੱਸ ਵਰੁਣ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਕੀ ਅਰੋਪੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਕਿਸੇ ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣਾ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਆਰੋਪੀ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਏ ਗਏ ਅਤੇ ਇਹ ਵੀ ਗੱਲ ਨਿਕਲ ਕੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ ਕਿ ਗਲੋਗ ਅਤੇ ਸਕੋਰਪੀਅਨ ਪਿਸਤੌਲ ਡਰੋਨ ਰਾਹੀਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਤੋਂ ਮੰਗਾਏ ਗਏ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਦੇ ਹਥਿਆਰ ਲੋਕਲ ਮੇਡ ਦੱਸੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਹੁਣ ਅਰੋਪੀਆਂ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਲੈਣ ਉਪਰੰਤ ਇਸ ਦੇ ਫਾਰਵਰਡ ਅਤੇ ਬੈਕਵਰਡ ਲਿੰਕ ਖੰਗਾਲੇ ਜਾਣਗੇ।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन में नर्मदा जल पहुंचना शुरू, शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारू

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। गंभीर डेम और गऊघाट प्लांट पर मां नर्मदा का जल पहुंचना शुरू हो गया है। इससे उज्जैन शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिलेगी。 उज्जैन में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मां नर्मदा का जल शहर तक पहुंचना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर गुरुवार से गंभीर डेम स्थित इंटेकवेल और गऊघाट प्लांट पर नर्मदा का जल पहुंचना प्रारंभ हुआ। नगर निगम के मुताबिक, इस व्यवस्था से शहरवासियों को नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। शहर में पानी की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं。
0
0
Report

उंडासा गांव के किसान के मकान में आग से गर्भवती भैंस की मौत, जांच जारी

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के उंडासा गांव में एक किसान के मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना में मकान में बंधी एक गर्भवती भैंस की मौत हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। किसान ने दो दिन पहले कुछ लोगों से हुए विवाद के बाद धमकी मिलने और आग लगाने का आरोप लगाया है। फिलहाल, आग लगने के कारणों और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पूरा मामला उंडासा गांव का है। यहां रहने वाले किसान विकास मालवीय के मकान में बीती रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से मकान में बंधी गर्भवती भैंस की मौत हो गई। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। किसान के अनुसार, दो दिन पहले घर के पास स्थित अंबे माता मंदिर में गाली-गलौज नहीं करने की बात को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। किसान ने डमरू डागर, भावेश, विष्णु और श्याम नाम के लोगों पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित पक्ष ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, मकान में आग कैसे लगी और घटना में किसी की भूमिका है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top