110007
दिल्ली में 22,000 गरीब रिक्शा चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट
Delhi, Delhi:दिल्ली में लगभग 22,000 गरीब रिक्शा चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पिछले हफ्ते से पांच नंबर अथॉरिटी द्वारा बैटरी रिक्शा को जब्त किया जा रहा है। इस वजह से रिक्शा चालकों के परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। संकट के समाधान के लिए रिक्शा चालकों ने मोरी गेट में बैठक की और दिल्ली के उपराज्यपाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटपूतली-बहोड़ नगर परिषद सभापति चुनाव: कांग्रेस ने नवीन कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-बहोड़र जिले की बहोड़ नगर परिषद में सभापति चुनाव के लिए पांच आवेदन मिले। कांग्रेस की ओर से नवीन कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी को ओर से टिकट के बारे में सस्पेंस बना हुआ है। बीजेपी की ओर से कुल तीन नामांकन दाखिल किए गये हैं—कमल यादव, सरोज यादव और निधि यादव। वहीं शेरपुर निवासी वीरेंद्र यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। वीरेंद्र यादव किसी वार्ड से पार्षद नहीं है, इस वजह से हाइब्रिड मॉडल के तहत उन्होंने दावेदारी पेश की है। रिटर्निंग ऑफिसर पंकज बड़गुजर ने बताया-कल स्क्रूटनी के दौरान लिफाफा खोला जाएगा और फॉर्म के साथ अटैच किया जाएगा। बीजेपी का प्रत्याशी कौन है ये कल बताया जा सकेगा। हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के अनुसार लिफाफा आज शाम तक भी खोला जा सकेगा। बहरोड़ नगर परिषद में वार्ड बनाने के लिए 28 पार्षदों की जरूरत है। बीजेपी और कांग्रेस में से किसी भी दल को बोर्ड बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत नहीं मिला। बीजेपी को 20 वार्डों में जीत मिली। सभापति बनाने के लिये 8 पार्षदों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं। ऐसे में उन्हें बोर्ड बनाने के लिए 22 पार्षदों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस से नवीन कुमार यादव ने भरा नामांकन... सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से नवीन कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। नवीन यादव वार्ड 4 से पार्षद चुने गए हैं। उन्हें पार्टी के सिंबल के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। बीजेपी से तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन... वार्ड नंबर 41 से भाजपा पार्षद कमल यादव ने पार्टी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके कुछ देर बाद वार्ड नंबर 28 से भाजपा पार्षद सरोज यादव भी नामांकन भरने पहुंचीं और उन्होंने भी भाजपा की ओर से दावेदारी पेश की। वार्ड 42 से बीजेपी की प्रत्याशी निधि यादव ने भाजपा से सभापति पद के लिए आवेदन किया है।0
0
Report
संत कबीरनगर: 24 घंटे में हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर जिले के बेलहरकला थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है। युवक की मंगलवार की देर रात धारदार हथियार से गोद कर हत्या कर दी गई थी। मामले का खुलासा करते हुए एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि पैसे के लेन देन को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने युवक की हत्या की थी। रपट के अनुसार 15 सितंबर को जंगल दशहर गांव के रहने वाले राजू नाम के युवक की पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही रामदास गुप्ता ने रात में धारदार औजार से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रामदास गुप्ता को बेलहर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से आलाकत्ल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक राजू की पत्नी मंजू और उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था; मंजू को लगता था कि वह महेन्द्र को भड़काता है। इसी बात को लेकर 15 सितंबर को गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिससे गुस्से में आकर उसने राजू पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।0
0
Report
महाराजगंज नाले में पैर फिसलने से मां समेत दो बच्चों की मौत, गांव में मातم
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज नाले में डूबने से मां समेत दो बच्चों की मौत परिजनों में मचा कोहराम महराजगंज जिले के सदर कोतवाली के पकड़ी जंगल इलाके के बोकड़ा मंदिर के पास नाले में पैर फिसलने की वजह से हुए हादसे में मां समेत दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पनियरा थाना क्षेत्र के डिंगुरी निवासी पूनम अपने दो बच्चों के साथ ससुराल जाने के लिए मायके से निकली थी रास्ते में बोकड़ा मंदिर के पास नाला पार करते समय पैर फिसलने से तेज बहाव के कारण पानी में बह गए। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को नाले से बाहर निकलवाया। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही परिवार के तीन लोगों की इस तरह असमय मौत से पूरे गांव और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
करनाल इंद्री रोड पर डंपर ने बाइक चालक कुचलकर मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
Karnal, Haryana:करनाल । इंद्री रोड पर तेज रफ्तार रेत से भरे डंपर ने बाइक चालक को कुचला, मौके पर मौत । लोगो की भीड़ ने आरोपी डंपर चालक पकड़ कर पुलिस के हवाले किया । पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की । करनाल इंद्री रोड पर हुआ हादसा रेत के डंपर ने कुचला व्यक्ति मामले की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है फिलहाल आरोपी पुलिस के कब्जे में हैं और वहीं मृतक के शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है।0
0
Report
मानस पार्क में महिला वनकर्मी सुरक्षा का नया मॉडल बन गईं
Noida, Uttar Pradesh:असम और भूटान की सीमा पर फैला मानस नेशनल पार्क आज वन्यजीव संरक्षण की एक नई इबारत लिख रहा है। कभी उग्रवाद और अतिक्रमण के कारण सुर्खियों में रहा यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट today 'ग्रास ट्रांसफॉर्मेशन' और महिला सशक्तिकरण के मॉडल के रूप में देश के सामने मिसाल बन रहा है। जंगल के बीच खाकी में महिला फोर्स आमतौर पर घने जंगलों, हाथी और बाघों से भरे टाइगर रिजर्व में सुरक्षा की जिम्मेदारी पुरुष वनकर्मियों की ही मानी जाती है, लेकिन मानस ने इस धारणा को तोड़ दिया है। यहाँ जंगल के सबसे संवेदनशील और दुर्गम इलाकों में महिला वनकर्मियों की विशेष टुकड़ी तैनात की गई है। ये महिला कर्मी न केवल दिन-रात जंगल में गश्त करती हैं, बल्कि कैमरा ट्रैप की मॉनिटरिंग, घायल वन्यजीवों की सूचना और जैव विविधता के डेटा कलेक्शन जैसे बेहद तकनीकी और जोखिम भरे काम भी बखूबी संभाल रही हैं। हाथों में वायरलेस सेट और कंधे पर बैग लिए इन महिलाओं का जंगल में आत्मविश्वास से गश्त करना, हर आने वाले पर्यटक और स्थानीय ग्रामीण के लिए आकर्षण का केंद्र है। क्या है ग्रास ट्रांसफॉर्मेशन मॉडल? मानस टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के अनुसार, मानस कभी अत्यधिक चराई और अतिक्रमण के कारण अपनी पहचान खो रहा था। 'ग्रास ट्रांसफॉर्मेशन' के तहत स्थानीय समुदाय की मदद से वनों के बीच के खाली पड़े ग्रासलैंड को फिर से विकसित किया गया। इसका सीधा असर हुआ कि राइनो जंगली हाथियों और बंगाल टाइगर जैसे दुर्लभ जीवों के लिए प्राकृतिक वन्य क्षेत्र फिर से तैयार हो गया। घास के मैदान लौटे तो शाकाहारी जीव लौटे और शाकाहारी जीवों के लौटने से बाघों की संख्या में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डिप्टी डायरेक्टर ने क्या कहा? मानस टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर युवराज सिंह ने पॉलिटिकल एंगल की टीम से बातचीत में बताया, "मानस जैव विविधता के लिहाज से दुनिया के सबसे समृद्ध क्षेत्रों में से एक है। यहाँ बाघ, हाथी, एक सींग वाला गैंडा एक साथ पाए जाते हैं। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हम लगातार निगरानी और संरक्षण के प्रयास कर रहे हैं। महिला टीम की तैनाती इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और मानवीय पहल है। इससे संरक्षण तो मजबूत हो ही रहा है, साथ ही वन क्षेत्रों के आसपास रहने वाली महिलाओं को रोजगार और सम्मान भी मिल रहा है." उन्होंने बताया कि इन महिला कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें वन्यजीव व्यवहार, हथियार चलाने, प्राथमिक उपचार और सर्वाइवल तकनीक शामिल है। महिला सशक्तिकरण की नई परिभाषा मानस की यह पहल सिर्फ वन्यजीव संरक्षण नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी जीवंत उदाहरण है। जो महिलाएं कभी घर की चारदीवारी तक सीमित थीं, आज वे वर्दी पहनकर राष्ट्रीय धरोहर की रक्षा कर रही हैं। इस मॉडल की अब देश के अन्य टाइगर रिजर्व में भी चर्चा हो रही है।0
0
Report
राजस्थान नगरपालिका चुनाव में भाजपा-कांग्रेस का अंतर 96,937 वोट, निर्दलीयों ने करीब 29 लाख वोट पाए
Jaipur, Rajasthan:एंकर-राजस्थान के शहरी चुनाव में सीटों के बाद अब वोटों का गणित भी दिलचस्प तस्वीर दिखा रहा है। 309 निकायों में 1 करोड़ 5 लाख से ज्यादा वैध वोट पड़े, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के बीच अंतर एक लाख वोट का भी नहीं रहा। भाजपा को कांग्रेस से सिर्फ 96 हजार 937 वोट ज्यादा मिले...वहीं सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा निर्दलीयों का है.....करीब 29 लाख वोट निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गए। यानी शहरी चुनाव में लगभग हर चौथा वोट भाजपा-कांग्रेस से अलग निर्दलीय के नाम रहा। जयपुर में तस्वीर इससे उलट रही, जहां वोट शेयर में कांग्रेस भाजपा से आगे निकली। जिसमें पार्टीवार वोट और प्रतिशत के आंकड़े भी दर्शाए गए हैं। 309 निकायों का वोट मीटर में कुल वार्ड-10,167 और कुल वैध वोट-1,05,40,786 दर्ज हैं। NOTA का हिस्सा करीब 1.05% रहा। जयपुर नगर निगम में कांग्रेस 37.81% और भाजपा 36.94% वोट के साथ आगे रही, जबकि निर्दलीय 22.35% और NOTA 1.81% रहा। overall के नतीजों में भाजपा-कांग्रेस के वोट मिलाकर लगभग 69.72% रहे, जबकि निर्दलीयों के खाते में करीब 27.52% वोट गए, और बाकी अन्य दलों ने हिस्सा रखा। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
Advertisement
गौरीबाजार: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला , दो आरोपी गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बखरा चौराहे के पास झाड़ियों से बरामद किया है। बरामदगी के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को देवतहाँ निवासी विशाल यादव पर चिलौना निवासी अभिषेक गोड़ ने अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया था। हमले में विशाल घायल हो गया था। मामले में उसके पिता भभूतन यादव की तहरीर पर गौरीबाजार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 384/2026 के तहत धारा 109(1), 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गौरीबाजार पुलिस ने विशुनपुरा तिराहे के पास से दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक गोड़ पुत्र शारदा, निवासी चिलौना, उम्र करीब 22 वर्ष और विकास हरिजन पुत्र रामप्रवेश, निवासी करमहा, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर बखरा चौराहे के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया। पुलिस ने बरामदगी को विवेचना में शामिल करते हुए मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव, कांस्टेबल प्रदीप यादव और कांस्टेबल राजेश यादव थाना गौरीबाजार शामिल रहे।0
0
Report
गुजरात चुनाव 2007-12: भाजपा ने कैसे जीता जनता का भरोसा और विकास मॉडल
Ahmedabad, Gujarat:ચાલૂ ચુંટણી જીત અને જનસમર્થન દરેક વિરોધો અને આરોપો વચ્ચે પણ 2007 અને 2012 ની ગુજરાત વિધાનસભા ચૂંટણીમાં ભારતીય જનતા પાર્ટીે મેળવેલી ભવ્ય જીત પાછળ કયા રાજકીય સમીકરણો અને જનતાના ભરોસાનું પરિબળ કામ કરી ગયું? આ સંઘર્ષના ગાળામાંથી બહાર આવીને તેમણે ગુજરાતને 'વિકાસ મોડેલ (વાયબ્રન્ટ ગુજરાત)' તરીકે પ્રસ્થાપિત કર્યું. આ વિરોધાભાસી પડકારોમાંથી એક મજબૂત નેતા તરીકે ઊભરી આવવાની તેમની આ યાત્રાને તમે કઈ રીતે જુઓ0
0
Report
निवाई नगरपालिका अध्यक्ष पद के नामांकन पूरी, कौन बनेगा अगला अध्यक्ष?
Tonk, Rajasthan:निवाई टोंक नगरपालिका अध्यक्ष पद के नामांकन की प्रक्रिया पूरी, 6 फॉर्म हुए जारी भाजपा से नरेंद्र शर्मा, कांग्रेस से रेखा जैन समेत अन्य दावेदारों ने दाखिल किए नामांकन, अध्यक्ष पद को लेकर शहर में चर्चाएं तेज निवाई। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नगर पालिका कार्यालय से अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 नामांकन फॉर्म जारी किए गए थे। नामांकन के दौरान भाजपा की ओर से नरेंद्र शर्मा और कांग्रेस की ओर से रेखा जैन सहित अन्य दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया। जानकारी के अनुसार डोली चौधरी और निर्दलीय दिलीप इसरानी ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सबकी नजरें अध्यक्ष पद के अंतिम समीकरण पर टिक गई हैं। निवाई नगर पालिका में कुल 40 वार्ड हैं। हाल ही में घोषित परिणामों में कांग्रेस ने 19, भाजपा ने 18 और निर्दलीयों ने 3 वार्डों में जीत दर्ज की है。 अब शहर में सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि निवाई नगर पालिका का अगला अध्यक्ष कौन होगा? अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों के नाम सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और पार्षदों के समर्थन को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है。0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर दौरे पर डॉ सलीम राज बोले: एक राष्ट्र, कानून से मुस्लिम आजादी सुरक्षित
Surajpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज आज सूरजपुर के दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), गरबा उत्सव और अंजुमन कमेटी चुनावों पर बयान दिया साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा उन्होंने कांग्रेस पर यूसीसी के नाम पर मुस्लिम समाज में भ्रम और डर फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक राष्ट्र, एक नागरिक और एक कानून ही संविधान की मूल भावना है, जिससे किसी की धार्मिक आजादी या निकाह जैसी व्यवस्थाओं पर कोई आंच नहीं आने वाली है, गरबा विवाद पर उन्होंने कहा कि जब इस्लाम में मूर्ति पूजा हराम है और मुस्लिम समाज की वहां आस्था ही नहीं है, तो मुस्लिम युवाओं को गरबा पंडालों में जाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और विवादों को न्योता देने से पूरी तरह बचना चाहिए, वहीं यदि कोई स्वेच्छा और सच्ची आस्था से जाता है तो उसे वहां के तमाम धार्मिक नियमों, चाहे वह तिलक लगाना हो, गंगाजल ग्रहण करना हो या आरती में शामिल होना हो उसका पालन करना होगा क्योंकि गरबा कोई डांस फ्लोर नहीं बल्कि आस्था और इबादत का पवित्र केंद्र है, कांग्रेस द्वारा कुर्सी बचाने के लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए डॉ राज ने कहा कि वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष पद उनके लिए सिर्फ एक अस्थायी जिम्मेदारी है, जबकि भारतीय जनता पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता होना उनके लिए सबसे बड़ा स्थायी गौरव है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली की जमकर तारीफ करते हुए उन्होंने नरेंद्र मोदी को अवतरित पुरुष बताया साथ ही उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख, रिकॉर्ड जीडीपी और नियंत्रण में रहती महंगाई यह साबित करती है कि देश को 18-18 घंटे समर्पित रहने वाला एक युगपुरुष नेतृत्व मिला है, जिसे रंगों या मजहब के संकीर्ण चश्मे से बांटकर नहीं देखा जा सकता, वहीं विवादों और झड़पों के साए में घिरे अंजुमन कमेटी के चुनाव को लेकर उन्होंने कड़ा प्रशासनिक फैसला सुनाते हुए बताया कि मतदाता सूचियों में भारी विसंगतियों, मारपीट की घटनाओं और विवादित परिस्थितियों को देखते हुए एसडीएम व आला अधिकारियों की अनुशंसा पर वर्तमान चुनाव को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है, आगामी 3 से 6 महीने तक पुरानी कमेटी के साथ नए सदस्यों को जोड़कर व्यवस्था चलाई जाएगी और पूरी प्रक्रिया को विधिवत व पारदर्शी बनाकर ही दोबारा निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराए जाएंगे0
0
Report
दूनी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन आवेदन दाखिल
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक दूनी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन आवेदन दाखिल नवगठित नगर पालिका दूनी में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तीन आवेदन दाखिल किए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए अर्चना देवी ने भाजपा की ओर से आवेदन किया, जबकि कृष्ण बड़गूजर और अर्चना देवी ने कांग्रेस की ओर से आवेदन प्रस्तुत किया है। निर्वाचन अधिकारी रूबी अंसारी ने अध्यक्ष पद के लिए प्राप्त आवेदनों की सूची चस्पा कर दी है। आवेदन प्रक्रिया के बाद अब निर्वाचन संबंधी आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी。0
0
Report
बरेली पहुंचे मंत्री धर्मपाल सिंह, बोले- युवाओं को रोजगार देने पर सरकार का फोकस
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली:उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह बुधवार को बरेली सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष के सवालों पर पलटवार किया।मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा। संकल्प यात्रा और आशीर्वाद का दीया जलाकर अभियान की शुरुआत की जाएगी।समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के नौकरी को लेकर दिए बयान पर मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार और नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार रोजगार और विकास के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है।समान नागरिक संहिता (UCC) के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और सभी को कानून का पालन करना चाहिए। कानून धर्म और मजहब के आधार पर नहीं, बल्कि समानता और कानून व्यवस्था के सिद्धांत पर होना चाहिए। मंत्री ने बरेली में पशु प्रजनन और डेयरी जेनेटिक्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए यूपी सरकार और Leads Genetics के बीच हुए करार को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे बेहतर नस्ल, वैज्ञानिक प्रजनन तकनीक और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।UPI ट्रांजेक्शन पर लगने वाले चार्ज को लेकर विपक्ष के सवालों पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी और विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।0
0
Report
Advertisement
BEIMA CLAIM NOT PAID: DUDU farmers boycott ID camp over insurance claims in Kharif 2025
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) बीमा क्लेम को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, किसान आईडी कैंप का किया बहिष्कार। 2025 की खरीफ फसल का बीमा क्लेम नहीं मिलने से किसानों का आक्रोश खुलकर आया सामने। दूदू के साली पंचायत मुख्यालय पर किसानों ने किसान आईडी कैंप का किया बहिष्कार। बीमा क्लेम की मांग को लेकर प्रशासन एवं बीमा कंपनी के खिलाफ जमकर की नारेबाजी। किसानों ने कहा है कि 9 जुलाई को ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान अधिकारियों ने 7 दिन में समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी क्लेम का भुगतान नहीं हुआ। नायब तहसीलदार महेश शर्मा को ग्रामीणों ने अपना ज्ञापन दिया।0
0
Report
कृष्णनगर सांसद महुआ मीत्रा पर फिर फेंका गया अंडा; सुरक्षा में ढील का आरोप
Krishnanagar, West Bengal:नದिया অনুপ কুমार দাস *মহুয়া মৈত্র কে আবারও ডিম থিরাপি* কृष্ণনগর লোকসভা কেন্দ্রের সাংসদ মহুয়া মৈত্রকে লক্ষ্য করে ফের ছোড়া হলো ডিম। বুধবার তেহট্ট বিধানসভার তেহট্ট হাউলিয়া মোড়ে দলীয় কার্যালয় সংলগ্ন একটি জায়গায় কর্মীসভা করছিলেন মহুয়া মৈত্র। কর্মীসভা চলাকালীন বেলা তিনটে নাগাদ তেহট্ট পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি ও অন্যান্য বিজেপি নেতৃত্ব মহুয়াকে কালো পতাকা দেখানোর চেষ্টা করেন। পুলিশ তাঁদের আটকে দেয়। এরপর সভা শেষ করে গাড়িতে ওঠার সময় কৃষ্ণনগর লোকসভার সাংসদ মহুয়া মৈত্রকে লক্ষ্য করে ডিম ছোড়ে বিজেপি কর্মী-সমর্থকেরা। পুলিশি নিরাপত্তা যথেষ্ট থাকলেও ডিম থেরাপির হাত থেকে রক্ষা পাননি মহুয়া। গোটা বিষয়টি ফেসবুক লাইভে তুলে ধরেন কৃষ্ণনগরের সাংসদ। তাঁর অভিযোগ, পুলিশের নিষ্ক্রিয়তার কারণেই এই ঘটনা ঘটেছে। তিনি দাবি করেন, সুপ্রিম কোর্ট ও কলকাতা উচ্চ আদালতের নির্দেশ থাকলেও পুলিশ তাঁকে নিরাপত্তা দিতে ব্যর্থ; এটি এক ধরনের আদালত অবমাননা। যদিও কিছুক্ষণের মধ্যেই পুলিশি কড়া নিরাপত্তায় সভাস্থল ছেড়ে বেরিয়ে যান মহুয়া মৈত্র। এরপর তিনি পরবর্তী পলাশীপাড়া বিধানসভার একটি কর্মীসভায় যোগ দেন。 বাইট বিজেপির সৌমেন সরকার , তেহট্ট১ পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি。 2নং বাইট নিমাই ঘোষ, তৃণমূল ব্লক সহ-সভাপতি,এলাকার。 3নং বাইট বিশ্বজিৎ সরকার বি জে পির মন্ডল ৪ এর সভাপতি ছবি 5 ফাইল 2সি 160926ZG_NAD_MP_MOHUA_EGG নামে, বাকি ফাইল waap0
0
Report
बरेली दंगा मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, गुप्त बैठक में साजिश की योजना का पुलिस का दावा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर राजा के आवाहन पर हुए दंगा मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इज्जतनगर क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी निवासी रफीक बेग और मुख्तियार अहमद उर्फ मुख्तार अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को फरीदापुर चौधरी के पास खाली मैदान से गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक दोनों दंगा मामले में वांछित चल रहे थे। विवेचना के दौरान अब तक 66 अज्ञात आरोपियों के नाम सामने आने का दावा किया गया है।पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि 19 सितंबर 2025 को मुस्लिम समुदाय से जुड़े मुद्दों को लेकर एक बैठक शुरू हुई थी। जगह कम पड़ने पर बैठक बेग मैरिज हाल में आयोजित की गई, जिसमें करीब 100 से 125 लोग शामिल हुए थे। पुलिस का दावा है कि इसी बैठक में 26 सितंबर को बरेली में हुई हिंसा को लेकर मौलाना तौकीर रजा की ओर से योजना तैयार की गई थी और दोनों आरोपी बैठक में मौजूद थे।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी 26 सितंबर को कचहरी भी पहुंचे थे और घटना के बाद से फरार चल रहे थे। वीडियो दिखाए जाने पर दोनों ने कुछ अन्य लोगों की पहचान करने और उनके नाम की पुष्टि करने की बात भी पुलिस को बताई। रफीक बेग के खिलाफ 11 और मुख्तियार अहमद के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज होने का आपराधिक इतिहास बताया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
