icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिजनौर में मिशन शक्ति फेज 5 का शानदार आगाज, महिला सुरक्षा जागरूकता रैली

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर मे मिशन शक्ति के फेज 5 सेकंड चरण का हुआ शानदार आगाज।महिला सुरक्षा,सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए जागरूकता रैली की गयी आयोजित। इस रैली को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर नगर मे किया गया रवाना। बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह,पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह, एसपी देहात गौतम राय ने दिखाई हरी झंडी। इस दौरान ADM प्रशासन अंशिका दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह,मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉक्टर अनीता चौधरी और महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल रही मौजूद। साथ ही साथ इस कार्यक्रम मे स्कूली बच्चो ने भी लिया भाग।
0
0
Report

मारवाड़ी सम्मेलन के डांडिया रास में रंग-बिरंगे परिधानों में झूमीं महिलाएं

Shiva SharmaShiva SharmaFollow9m ago
Kanpur, Uttar Pradesh:मारवाड़ी सम्मेलन, कानपुर की ओर से ब्रिज होटल में डांडिया रास का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा और डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। ढोल की थाप और डांडिया गीतों पर प्रतिभागी देर तक थिरकते रहे। उत्साह और उमंग से भरे इस आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मेलन के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। एंकर प्रतीक ने अपने अंदाज में कार्यक्रम का संचालन किया। वहीं, वर्षा दास, शैलजा एवं अन्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। आयोजन के दौरान बेस्ट ड्रेस, बेस्ट कपल, बेस्ट डांस और बेस्ट किड्स जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही प्रत्येक घंटे लकी ड्रॉ निकाला गया, जिसने कार्यक्रम में रोमांच का रंग भर दिया। इस अवसर पर सम्मेलन के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप केडिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र लाडिया, प्रादेशिक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राकेश पोद्दार, महिला अध्यक्ष आशा केडिया, महामंत्री मोनिका तुलस्यान, विनिता अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, भावना तुलस्यान और अंजना अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर आयोजन को यादगार बनाया।
0
0
Report

गुरुग्राम के नए सिविल अस्पताल पर राजनीति घमासान, आरती राव ने लगाए बड़े आरोप

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम के नए सिविल अस्पताल पर सियासी संग्राम स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने लगाए बड़े आरोप कुछ लोग नहीं चाहते कि सिविल हॉस्पिटल का हो निर्माण- आरती राव आरती राव का बड़ा बयान, बोलीं-अस्पताल पर राजनीति करना अच्छी राजनीति नहीं अस्पताल निर्माण में देरी के लिए कौन है जिम्मेदार? सिविल लाइन्स में ही बनेगा नया सिविल अस्पताल, जगह बदलने के पक्ष में नहीं आरती राव तीन विभाग बदले, फिर भी सिविल अस्पताल का निर्माण शुरू होने का इंतजार CPWD से PWD और फिर HSIIDC को मिली जिम्मेदारी, आखिर क्यों अटका अस्पताल का काम? मुख्यमंत्री के सामने निर्माण एजेंसी ने जताई असमर्थता- आरती राव मैं पता करूंगी की आखिर सीएम को किसने कहा- आरती राव आरती राव का तंज-‘कुछ लोगों को मेरा चाय पीना भी अच्छा नहीं लगता’ गौरतलब है कि कल आरती राव गुरुग्राम पहुची थी जहाँ उन्होंने सीएचसी दौलताबाद का उद्घाटन किया तो उसके बाद अपने कार्यकर्ता के यहां चाय पर पहुंची थी
0
0
Report
Advertisement

अतर सिंह भड़ाना हत्या पर गहलोत के तीखे सवाल, राजस्थान की कानून-व्यवस्था दांव पर

Jaipur, Rajasthan:अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया भरतपुर की घटना को लेकर राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल गहलोत बोले, राजस्थान में पूर्व विधायक की हत्या, कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई भरतपुर में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर सरकार को घेरा बोले, 70-80 लोगों ने दिनदहाड़े घेरकर मार दिया, इस राज में आम आदमी का तो राम ही रखवाला गहलोत का सवाल, दो साल से विवाद चल रहा था तो पुलिस और प्रशासन क्या कर रहे थे? चेतावनी के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई? हत्या को बताया पुलिस-प्रशासन की नाकामी का नतीजा बताया गहलोत का तंज, जब पूर्व विधायक ही सुरक्षित नहीं, तो जनता को सुरक्षा का भरोसा कैसे देगी सरकार?
0
0
Report
Advertisement

रांची के राम मंदिर में नवरात्र पर वैदिक पाठ और कन्या पूजन की परंपरा

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में शारदीय नवरात्र को लेकर भक्ति और आस्था का माहौल है। नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और पूरा वातावरण मां की भक्ति में सराबोर है। रांची के ऐतिहासिक राम मंदिर में भी नवरात्र की विशेष छटा देखने को मिल रही है। यहां वर्ष 1970 से लगातार रामचरितमानस का पाठ कराने की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष भी करीब डेढ़ सौ कुंवारी कन्याएं सामूहिक रूप से रामचरितमानस का पाठ कर रही हैं। मंत्रोच्चार और रामचरितमानस की चौपाइयों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा है। आस्था, परंपरा और भक्ति का यह संगम नवरात्र के उत्साह को और खास बना रहा है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
0
0
Report

वाराणसी से बरामद लापता छात्र सूरज, 10 लाख फिरौती मामले की जांच शुरू

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- 10 लाख की फिरौती मांगने वाले लापता छात्र सूरज को पुलिस ने वाराणसी से खोज निकाला, पिता के मोबाइल पर आया था फिरौती और जान से मारने की धमकी वाला मैसेज बाराबंकी जिले के सतरिख क्षेत्र के परेठिया गांव से लापता हुए 17 वर्षीय इंटर के छात्र सूरज को पुलिस ने वाराणसी से खोज निकाला है। छात्र के लापता होने के बाद उसके मोबाइल से पिता पिंटू गौतम के फोन पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का संदेश आया था। रुपये नहीं देने पर छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया था。 जानकारी के मुताबिक, परेठिया गांव निवासी सूरज कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच देर रात सूरज के मोबाइल से उसके पिता पिंटू गौतम के फोन पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाला संदेश आया। संदेश में रुपये नहीं देने पर सूरज की हत्या करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद परिजनों ने सतरिख थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की。 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्र के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जो वाराणसी में मिली। इसके बाद बाराबंकी पुलिस की टीम वाराणसी पहुंची और लापता छात्र सूरज को खोज निकाला। पुलिस छात्र को लेकर बाराबंकी लौट आई है。 फिलहाल पुलिस छात्र से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस की पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सूरज किन परिस्थितियों में वाराणसी पहुंचा था और उसके मोबाइल से पिता के फोन पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाला संदेश किसने भेजा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

झुंझुनूं में DP चोरी: तांबा कीमतों के बीच ग्रामीण फीडर पर हलचल

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं तांबे की बढ़ती कीमतों के बीच डीपी चोरी की वारदातें बढ़ीं सूरजगढ़ रोड स्थित सेही वाले जोहड़ में मिला डीपी का खाली खोल डीपी से तांबा निकालकर खाली खोल जोहड़ में छोड़कर फरार हुए चोर बिजली विभाग जुटा जांच में, किस फीडर से चोरी हुई डीपी जेईएन अरुण बड़सीवाल बोले- ग्रामीण फीडर से डीपी चोरी की सूचना नहीं आई तांबे की बढ़ती कीमतों के चलते झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में एक बार फिर बिजली की डीपी से तांबा चोरी करने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। चोर डीपी चोरी कर उनमें से तांबा निकाल रहे हैं और खाली खोल सुनसान जगहों पर छोड़कर फरार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सूरजगढ़ रोड स्थित सेही वाले जोहड़ में सामने आया है, जहां बिजली की डीपी का खाली खोल पड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, जोहड़ में डीपी का खाली खोल पड़ा है। आशंका है कि चोर डीपी को किसी अन्य स्थान से चोरी कर यहां लाए और उसमें से तांबा निकालने के बाद खाली खोल जोहड़ में छोड़कर फरार हो गए। मामले की सूचना बिजली विभाग को दी गई है। बिजली विभाग के जेईएन अरुण बड़सीवाल ने बताया कि विभाग की ओर से जांच की जा रही है कि डीपी किस फीडर से चोरी हुई है। फिलहाल ग्रामीणों की ओर से ग्रामीण फीडर से डीपी चोरी होने की सूचना नहीं मिली है। विभाग मामले की जानकारी जुटा रहा है, ताकि चोरी की घटना का पता लगाया जा सके।
0
0
Report

श्याकंभरी मंदिर में ब्रह्मचारिणी पूजा के लिए भक्तों की भारी भीड़

Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना सकराय स्थित शक्तिपीठ शाकंभरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से मां शाकंभरी के दर्शन के लिए भक्तों का लगा तांता जयकारों के साथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जा रही हैं। इस अवसर पर झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी के निकट सकराय गांव स्थित शक्तिपीठ शाकंभरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही हैं। सुबह से ही मां शाकंभरी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा हुआ । श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे और माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में पंडित राजेंद्र शर्मा, पवन शर्मा और महंत दयनाथ महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मां की आरती हुई, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माता का आशीर्वाद लिया। नवरात्रि के चलते मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा हुआ। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी को तप, त्याग, वैराग्य और सदाचार की देवी माना जाता है। उनकी आराधना से साधक को धैर्य, संयम और आत्मबल की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और जीवन में सफलता की कामना की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top