icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाराबंकी: चार दिन से लापता युवक का मिला शव, हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए परिजनों ने लगाया जाम

SriNSriNFollow6m ago
Banki, Uttar Pradesh:पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव, आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर माने परिजन बाराबंकी। कोतवाली सतरिख क्षेत्र के शेखवापुर गांव निवासी 20 वर्षीय रामकरन पुत्र स्वर्गीय पीतांबर का शव शुक्रवार को असंद्रा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक 19 अक्टूबर से लापता था। परिजनों ने सतरिख थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम करीब छह बजे शव गांव पहुंचते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने तिरगांव रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया और हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची सतरिख पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इसके बाद जाम खुलवाया गया। पुलिस की मौजूदगी में युवक का अंतिम संस्कार कराया गया।
0
0
Report

जामिया पोस्टर विवाद के बीच धरना, जांच की मांग तेज

Noida, Uttar Pradesh:DELHI SAJID RASHIDI (MUSLIM CLERIC) ON JAMIA POSTERS CONTROVERSY / NEHA BORA AND ABHIJIT DIPKE ALLEGED CONSPIRACY / DEMAND FOR PROBE INTO STUDENT DEFAMATION जामिया के जो स्टूडेंट्स हैं वो अपनी स्टूडेंट्स यूनियन को बहाल करने के लिए वहां धरना दे रहे हैं। क्योंकि 2006 से वो। बिल्कुल ऐसी पढ़िए कि उस पर कोई तवज्जो नहीं दे रहा है उस यूनियन पर। तलाबा का वहां के स्टूडेंट्स का मानना यह है कि इसको बहाल किया जाए और 2026-27 के लिए उसके इलेक्शन का ऐलान किया जाए। और जो स्टूडेंट्स वहां धरने पर हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं, उन पर जो उनके खिलाफ कार्यवाही हुई है, वह कार्यवाही खत्म की जाए। प्लस उनकी सहूलियत जो भी हो सकती है, एंबुलेंस वगैरह या मेडिकल वगैरह, वह सहूलियत बहाल की जाए। हॉस्टल में पानी आज जो नारे लगे हैं। यह जो दीवार पर वहां लिखा गया है, यह बड़ा शोकिंग है। क्योंकि वह बच्चे तो इस काम को नहीं कर सकते। मुसलमान भी नहीं कर सकते। कश्मीर से कोई नारा किसी तरह का हिंदुस्तान के मुखालिफ आज क्या कई सालों से पिछले कई सालों से दशकों से नहीं आ रहा है। तो इसका मतलब यह है कि आज जो नए लोग पैदा हुए हैं देश में, देश को तोड़ने के लिए, देश में दंगा फैलाने के लिए और जिनको मैंने पहले एक बार यह भी कहा था कि आतंकवादी लोग हैं जो देश में नफरत खिलाना चाहते हैं, मैं उनकी कई बातें आपको बताता हूँ, एक तो अमेरिका की एक गायिका हैं।
0
0
Report
Advertisement

CBI ने ED के दो अधिकारियों को 5 लाख रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया

Lucknow, Uttar Pradesh:सीबीआई ने ED के दो अधिकारियों को 5 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में पकड़ा सीबीआई ने लखनऊ स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के एक प्रवर्तन अधिकारी और एक हेड कांस्टेबल को 5 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में पकड़ा है। सीबीआई के मुताबिक, शिकायतकर्ता के पिता को ईडी के लखनऊ जोन कार्यालय से अगस्त और सितंबर 2026 में दो समन मिले थे। आरोप है कि ईडी के हेड कांस्टेबल ने इस मामले में मदद करने के बदले शिकायतकर्ता के पिता से रिश्वत मांगी थी。 सीबीआई ने 23 अक्टूबर 2026 को जाल बिछाकर हेड कांस्टेबल को प्रवर्तन अधिकारी की ओर से 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है。 CBI ने पांच लाख रुपये की रिश्वत के मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया” पकड़े गए आरोपियों के नाम : 1. दीपक कुमार, एनफोर्समेंट ऑफिसर, ED ऑफिस, लखनऊ जोन, लखनऊ 2. मनोज द्विवेदी, हेड-कॉन्स्टेबल, एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट, लखनऊ जोन, लखनऊ
0
0
Report

UP NEWS : बिलसंडा में 189 में 138 वोट महिला और पुरुष मतदाताओं ने डालें

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के बिलसंडा में बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद का चुनाव जिले भर अलग अलग जगहों पर मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया यहां मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। पीलीभीत में बिलसंडा ब्लॉक के अटल सभागार में भाग संख्या 87 पर बनाए गए। यहां मुख्य पीठासीन अधिकारी योगेंद्र सिंह गौतम व सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला के नेतृत्व में यहां मतदान कराया जा रहा है। इस बूथ पर कुल 190 मतदाताओं की संख्या है जहां लोग अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। जिसमें मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बीसलपुर एसडीएम प्रमेश कुमार और नायब तहसीलदार प्रखर सिंह ने मतदान केंद्र पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं सुरक्षा की कमांड थाना अध्यक्ष जगदीप मलिक के कंधों पर रखी गई है जहां कई थानों की पुलिस फोर्स को लगाया गया है ताकि चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस चुनाव में 17 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं जिनका भाग्य आज शाम 4 बजे तक मत पेटियों में कैद हो जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

UP NEWS : पीलीभीत पुलिस ने झारखंड के चोर को मोबाइल सहित गिरफ्तार किया

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की बिलसंडा पुलिस ने झारखंड के एक चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से बिलसंडा में ही चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर आरोपी चोर का चालान कर दिया है। वहीं पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का महज 12 घंटे के अंदर खुलासा किया है। वहीं आरोपी बिरंगी महतो पुत्र धर्मपाल महतो को कल बीते गुरुवार को गिरफ्तार कर चालान किया गया था। वहीं पकड़ा गया आरोपी ग्राम व थाना तीनपहाड़ जिला साहेबगंज झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है पीलीभीत के एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए अगस्त पर निकली थी। तभी पुलिस ने एक अज्ञात संदिग्ध युवक को क्षेत्र में चहल कदमी करते देखा पुलिस के मुताबिक जब युवक की तलाशी लेने पर आरोपी हड़बड़ा गया जब पुलिस ने नाम पता पूछा तो युवक ने अपना नाम बिरंगी महतो प्रांत झारखंड का रहने वाला बताया जिस पर पुलिस और उसे संदिग्ध नजर से देखने लगी। जब युवक के बारे में जांच पड़ताल की जिसके पास एक मोबाइल फोन मिला जिसके युवक कागजात नहीं दिखा पाया। नहीं आरोपी के द्वारा पुलिस को बताया गया कि उसने बिलसंडा के ही रहने वाले सब्जी व्यापारी इबरार पुत्र लाल मोहम्मद निवासी घसूंगंज का चोरी किया है। हालांकि बिलसंडा पुलिस ने मामले में इबरार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा थाने में दर्ज किया था। पकड़े गए आरोपों का पुलिस ने चालान कर दिया है।
0
0
Report

बहराइच में शादी की जिद में टावर पर चढ़ी किशोरीः परिजनों की सहमति के बाद मुंबई में बैठे युवक से कराया

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के चौधरी गांव बसथनवा में शुक्रवार सुबह एक 16 साल की किशोरी अफेयर के चलते मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। किशोरी के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही गांव में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। सूचना मिलने पर मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी किशोरी को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया, पर कामयाबी नहीं मिली। किशोरी गांव के ही एक युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी, जो अभी मुंबई में मजदूरी करता है।कोई रास्ता न निकलता देख, पुलिस ने युवक के पिता को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों और पुलिस के समझाने के बोइ युवक के परिजन निकाह के लिए तैयार हो गए। कोई रास्ता न निकलता देख, पुलिस ने युवक के पिता को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों और पुलिस के समझाने के बोइ युवक के परिजन निकाह के लिए तैयार हो गए। करीब 11 बजे फोन पर दोनों का निकाह कराया गया। ऑनलाइन निकाह होने के बाद ही किशोरी टावर से नीचे उतरने के लिए राजी हुई ।करीब 11 बजे फोन पर दोनों का निकाह कराया गया। ऑनलाइन निकाह होने के बाद ही किशोरी टावर से नीचे उतरने के लिए राजी हुई ।
0
0
Report

नितिन नवीन ने झारखंड में भाजपा के कार्यकर्ता संघर्ष पर जोर दिया

Noida, Uttar Pradesh:RANCHI (JHARKHAND): NITIN NABIN (BJP NATIONAL PRESIDENT)/ PRADEEP VERMA (BJP NATIONAL SECRETARY AND UP CO-IN-CHARGE)/ ANNAPURNA DEVI (UNION WOMEN AND CHILD DEVELOPMENT MINISTER) ON NITIN NABIN'S JHARKHAND VISIT AND PARTY PROGRAMMES/ MLC ELECTION IRREGULARITY ALLEGATIONS BY AKHILESH YADAV/ AKHILESH YADAV'S MEETING WITH ABU AZMI/ SHASHI THAROOR'S REMARKS ON RAHUL GANDHI'S POPULARITY AMONG YOUTH रांची (झारखंड): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "मैं पहली बार जब आया था तब मैंने कहा था रांची मेरा जन्मस्थान है और कही न कही मुझे शिक्षा लेने का अवसर रांची में ही मिला है तो रांची तो मेरा दूसरा घर है। रांची में मेरा संगठन और कार्यक्रम की दृष्टि से आना होता है मुझे जितनी बार मौका मिलेगा मैं उतनी बार यहां आने के लिए तैयार रहता हूं... झारखंड में जिस प्रकार से भाजपा संगठन को लगातार गड़ने में लगी है और फिर संघर्ष करके सड़कों पर उतरी है मुझे बहुत उत्साह है कि हमारे कार्यकर्ता फिर सड़कों पर उतरकर जनता के उन मुद्दों को उठाकर आज संघर्ष कर रहे हैं तो मुझे झारखंड में आने वाले समय में बहुत उम्मीदे हैं।"
0
0
Report
Advertisement

ओडिशा में चक्रवात के खतरे के बीच उच्चस्तरीय बैठक शुरू

Noida, Uttar Pradesh:BHUBANESWAR (ODISHA): SURESH PUJARI (ODISHA REVENUE AND DISASTER MANAGEMENT MINISTER) S/B ON HIGH-LEVEL MEETING TO REVIEW PREPAREDNESS FOR POSSIBLE CYCLONIC STORM ON OCTOBER 26 भुवनेश्वर, ओडिशा: IMD भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती कहती हैं, "आज सुबह 05:30 बजे (IST) दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र (low-pressure area) बना है। इसके कल, यानी 24 अक्टूबर तक एक 'डिप्रेशन' में और 25 अक्टूबर तक एक 'डीप डिप्रेस्शन' में बदलने की संभावना है। 26 अक्टूबर की सुबह तक, इसके पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात (cyclone) या चक्रवाती तूफान में बदलने की उम्मीद है। इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा, और अधिक तीव्र होगा, तथा अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों की ओर बढ़ेगा..." उन्होंने आगे कहा, "कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है, जबकि गंजाम, गजपति और पुरी जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, मयूरभंज, क्योंझर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, नयागढ़, कंधमाल, कालाहांडी और नबरंगपुर जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।"
0
0
Report

पंजाब में SIR प्रस्ताव पर BJP प्रवक्ता का हमला; AAP पर भ्रम फैलाने का आरोप

Noida, Uttar Pradesh:GHAZIABAD (UP) PRADEEP BHANDARI (BJP) ON AAP PUNJAB DIVERSIONARY TACTICS / SIR RESOLUTION / SUPREME COURT CIVIC POLLS RULING / DRUG AND LAWLESSNESS CRISIS बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ट्वीट किया, "पंजाब में 'आप' फिर से लोगों का ध्यान भटकाने वाली चालें चल रही है। 'आप' ने पंजाब विधानसभा में SIR (एसआईआर) के खिलाफ एक प्रस्ताव पास किया है। 13 अक्टूबर को 'आप' और कांग्रेस समेत सभी पार्टियों ने SIR का स्वागत किया था, जिसके तहत 13 लाख नाम हटाए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के 50 वार्डों में चुनाव रद्द करके 'आप' को 'लोकतंत्र का डकैत' करार दिया था! ड्रग्स, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर घिरी 'आप' का यह झूठा ड्रामा पंजाब की जनता देख रही है! 'आप' खुद ही अपनी 'फैक्ट चेक' कर रही है!
0
0
Report

CM धामी के विवाद में मीका-मेहंदी ने माफी की मांग से मोड़ लिया मामला

Noida, Uttar Pradesh:मुंबई: एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा गायक दलेर मेहंदी पर गुस्सा जाहिर करने का वीडियो वायरल हुआ है। इस पर दलेर के भाई और गायक मीका सिंह ने कहा, "मैं इस मामले पर पहले ही बात कर चुका हूँ। अब इसे यहीं खत्म कर देना चाहिए, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे उत्तराखंड के सम्मानित मुख्यमंत्री धामी साहब का एक विशेष कॉल आया था। वे बहुत अच्छे इंसान हैं, बेहद जमीन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने हमसे बहुत ही आत्मीयता और विनम्रता से बात की... मेरी अभी भी एक गुजारिश है: सुबोध जी, अगर आप दलेर जी को फोन करके माफी मांग लें, तो यह बहुत अच्छा होगा। आपने उनकी प्रतिष्ठा को काफी नुकसान पहुँचाया है। उन्हें शराबी बताकर, आपने दुनिया भर के लोगों के मन में यह धारणा बना दी है कि वे शराबी हैं। मुझे अभी भी उम्मीद है कि आप माफी मांगेंगे। हमारी आपसे कोई निजी दुश्मनी नहीं है। हम कोई गुंडे या झगड़ालू लोग नहीं हैं जो मुकदमेबाजी करना चाहते हों, लेकिन आपने जो किया है वह गलत था। दलेर भाई ने चुप रहना चुना, और उनके इस संयम पर जनता की प्रतिक्रिया बहुत जबरदस्त रही है... मेरी दलेर भाई से रोज बात होती है। अब वे काफी बेहतर हैं; वे एकदम ठीक-ठाक हैं।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top