Back
कबीरधाम के संग्रहण केंद्र में धान घोटाला, 7 करोड़ का नुकसान
STSATISH TAMBOLI
Jan 06, 2026 08:32:52
Kawardha, Chhattisgarh
कवर्धा में चुहे, दिमक और कीड़े ने खा गए सात करोड़ का धान? यह हकीकत है और यह हम नहीं यहाँ के विपणन विभाग के अधिकारी कह रहे है। क्योंकि संग्रहण केंद्र में रखे 26 हजार किवंटल धान गायब हो गया है। दरअसल असल यह पूरा मामला कबीरधाम जिले का है। जहाँ वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य अर किसानों से जो धान खरीदी की गई थी उसमें से 7 लाख 99 हजार किवंटल धान जिले के दो संग्रहण केंद्र बाजार चारभाठा और बघर्रा में रखा गया था। उठाव के बाद ज़ब संग्रहण केंद्रों में मिलान हुआ तो दोनों केंद्रों से 26 हजार किवंटल धान कमी पाई गई है, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रूपये आँकी जा रही है। इस गड़बड़ी को लेकर संग्रहण केंद्र बाजार चारभाठा के प्रभारी के विरुद्ध उच्च स्तरीय शिकायत भी हुआ है, जहाँ 22 हजार किवंटल धान की कमी पाई गई है, वही यहाँ के प्रभारी के विरुद्ध यह भी आरोप है प्रभारी द्वारा लगभग 5 करोड़ रूपये का हेराफेरी की गई है। जो आरोप लगे है उस पर साफ तौर से लिखा गया है, संग्रहण प्रभारी द्वारा उपार्जन केंद्र के प्रभारी के साथ मिलकर धान का फर्जी आवक जावक बताया गया है, डेनेज़ खरीदी की फर्जी बिल, मजदूरों का फर्जी हाजिरी और संग्रहण केंद्र में लगे सीसी कैमरा में बार बार छेड़खानी कर सुनियोजित ढंग से गड़बड़ी की गई है। वही इस पुरे मामले को लेकर जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने सफाई देते हुए कहा संग्रहण प्रभारी प्रितेश पांडेय को हटा दिया गया है, जो कमी आई है वह मौसम की वजह और चुहे, दीमक व कीड़े द्वारा खाने से हुई है। पुरे प्रदेश के 65 संग्रहण केंद्रों में हमारे जिले की स्थिति काफी अच्छी है, बांकी जगहों पर काफी खराब स्थिति है। अभिषेक मिश्रा, जिला विपणन अधिकारी(सफेद शर्ट) मदन साहू, सहायक जिला खाद्य अधिकारी(ब्लैक स्वेटर सफेद टी शर्ट)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowJan 07, 2026 17:15:170
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowJan 07, 2026 17:09:300
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowJan 07, 2026 17:08:570
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 07, 2026 17:07:550
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 07, 2026 17:06:130
Report
0
Report
MTMD. TARIQ
FollowJan 07, 2026 17:03:330
Report
NTNagendra Tripathi
FollowJan 07, 2026 17:03:100
Report
IKIsateyak Khan
FollowJan 07, 2026 17:02:420
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 07, 2026 17:02:110
Report
ASAVNISH SINGH
FollowJan 07, 2026 17:01:430
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 07, 2026 17:01:220
Report