Back
गोरखपुर में फार्मासिस्ट पर रात को कार से टक्कर, सीसीटीवी वायरल
NTNagendra Tripathi
Jan 07, 2026 17:09:30
Gorakhpur, Uttar Pradesh
Date: 07-01-2026
लोकेशन गोरखपुर。
गोरखपुर में आधी रात को कार बैक कर फार्मासिस्ट को कुचलने की कोशिश,घटना की सीसीटीवी फुटेज आई सामने।
गोरखपुर महानगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर इलाके में रविवार देर रात दहशत फैलाने वाली वारदात हुई।
कार सवार युवाओं ने दवा देने जा रहे फार्मासिस्ट सत्य प्रकाश मिश्रा को जान से मारने की कोशिश की सत्य प्रकाश पिपराइच क्षेत्र के जंगल छत्रधारी स्थित नारायणपुर के रहने वाले हैं। वह बी-फार्मा करने के बाद वे नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।
बीते रविवार की देर रात करीब 1:30 बजे उनके एक दोस्त ने धर्मपुर से फोन कर दवा की मांग की। सत्य प्रकाश मेडिकल कॉलेज के पास से दवा लेकर स्कूटी से दोस्त के घर दवा देने जा रहे थे। मगर जैसे ही वे राप्तीनगर चौराहे के पास पहुंचे तभी एक कार चालक ने लापरवाही और तेज़ रफ्तार में अचानक कार को बैक करते हुए उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी कार सवारों ने उन्हें कुचलने की भी कोशिश की और मौके से फरार हो गए। कार की टक्कर से सत्य प्रकाश सड़क पर गिरकर घायल हो गए और उनकी स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया। पीड़ित ने शाहपुर थाने में तहरीर व सीसीटीवी फुटेज सौंप कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आज यह सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद शहर में सनसनी फैल गई है।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report