Back
75 वर्ष बाद मेघपुरा गांव के 13 परिवारों को पट्टा, ग्रामीणों में खुशी
AMAsheesh Maheshwari
Jan 07, 2026 17:01:22
Noida, Uttar Pradesh
75 वर्ष बाद मेघपुरा गांव के 13 परिवारों को मिले पट्टे, ग्रामीणों ने जताया आभार
बदनोर क्षेत्र की पाटन पंचायत मुख्यालय पर सोमवार को ग्रामीणों ने पहुंचकर ग्राम विकास अधिकारी गणेश जोनवाल, प्रशासक निधि जायसवाल एवं समाजसेवी रमेशचंद्र जायसवाल का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि मेघपुरा गांव दो पंचायतों की सीमा में स्थित होने के कारण वर्षों से यहां बसे लोगों को पट्टे नहीं मिल पाए थे।
मेघपुरा निवासी 70 वर्षीय हरजी सिंह ने बताया कि गांव में लगभग 20 घरों की बस्ती है, लेकिन 75 वर्षों बाद भी पट्टे नहीं बन सके थे। हाल ही में आयोजित समस्या समाधान शिविर में तीन ग्रामीणों की फाइल लगाए जाने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। उपखंड अधिकारी नीतू करोल के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी गणेश जोनवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया तथा सीमांकन प्रक्रिया पूरी की।
सीमांकन के बाद कुल 13 ग्रामीणों को पट्टे जारी किए गए। इनमें त्रिलोक सिंह, हरजीत सिंह, पारस सिंह, बाबू सिंह, दुर्गा सिंह, पूनम सिंह, ओम सिंह, प्रेम सिंह, भीमसेन, मोहन सिंह, नारायण सिंह, शंकर सिंह एवं पप्पू सिंह शामिल हैं।
पट्टे मिलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। सभी लाभार्थियों ने प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे वर्षों पुरानी समस्या का समाधान बताया।
बाइट ग्रामीण हरजीत सिंह
बाइट ग्रामीण पूनम सिंह
बाइटगणेश जोनवाल ग्राम विकास अधिकारी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
75
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report