Back
गाजीपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शानदार स्वागत
ATALOK TRIPATHI
Jan 07, 2026 17:08:57
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का गाजीपुर में प्रथम आगमन पर जबरदस्त स्वागत, कड़ाके की ठंड में स्वागत के लिए डटे रहे कार्यकर्ता
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में तीसरी बार योगी सरकार बनने का दावा
भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का गाजीपुर में संखनाद, गाजे-बजे व फूल मालाओं से किया गया स्वागत
निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे देरी के बावजूद नहीं टूटा कार्यकर्ताओं का उत्साह
गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन हाइवे पर तीन किलोमीटर लंबा काफिला बना आकर्षण
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने गाजीपुर- मऊ सीमा पर गदा भेंट कर किया सम्मान
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गाजीपुर पहुँचे पंकज चौधरी
गाजीपुर से वाराणसी जाते समय मरदह, सियारामपुर, भड़सर, जंगीपुर, महाराजगंज, नंदगंज, पहाड़पुर, सैदपुर और सिधौना आदि जगहों पर किया गया स्वागत
नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने कहा- कार्यकर्ताओं की गर्मजोशी से अभिभूत दिखे प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी पहली बार वाराणसी जाते समय गाजीपुर की सीमा में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पंकज चौधरी का जिला के हैदरगंज सीमा पर भव्य और अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इसके दौरान गोरखपुर-गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन हाइवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा काफिला, शंखनाद, गाजा-बाजा, फूलों की वर्षा, बड़े-बड़े मालाओं के साथ स्वागत किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने प्रदेश अध्यक्ष को गदा भेंट कर सम्मानित किया। दरअसल जैसे ही पंकज चौधरी गाजीपुर की सीमा में दाखिल हुए, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आप सभी की गर्मजोशी देखकर हमें भी जोश आ रहा है। मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं, और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को भली-भांति समझता हूँ। केंद्रीय नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरना है। आप सबका सहयोग बना रहा, तो 2027 में एक बार फिर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की1 सरकार बनेगी। हैदरगंज स्थित स्वागत स्थल पर जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य और जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और गगनभेदी नारों के साथ अभिनंदन किया। मरदह, सियारामपुर, भड़सर, जंगीपुर, महाराजगंज, नंदगंज, पहाड़पुर, सैदपुर और सिधौना सहित पूरे जनपद में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KJKamran Jalili
FollowMar 15, 2026 12:35:410
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 15, 2026 12:35:36Noida, Uttar Pradesh:DELHI: GOURAV VALLABH (BJP) ON ELECTION COMMISSION OF INDIA ANNOUNCES LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS SCHEDULE FOR FOUR STATES & ONE UNION TERRITORY/ SIR
0
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 15, 2026 12:35:28Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर -
प्रसिद्ध राजपुरी वाटरफॉल के जंगल में लगी आग,
आग धीरे-धीरे बढ़ रही वॉटरफॉल की तरफ,
आग की वजह से पेड़ों को हो रहा नुकसान,
वाटरफॉल के पास आग पहुंचने पर होगा ज्यादा नुकसान,
स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी सूचना。
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 15, 2026 12:35:16Noida, Uttar Pradesh:RANCHI (JHARKHAND): D. RAJA (CPI) ON ELECTION COMMISSION OF INDIA ANNOUNCES LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS SCHEDULE FOR FOUR STATES & ONE UNION TERRITORY
0
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 15, 2026 12:34:330
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 15, 2026 12:34:160
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 15, 2026 12:34:070
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 15, 2026 12:33:270
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 15, 2026 12:33:090
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 15, 2026 12:32:560
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 12:32:420
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 15, 2026 12:32:190
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 15, 2026 12:32:050
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 15, 2026 12:31:520
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 15, 2026 12:31:290
Report