Back
लोहारा के किसानों की धान खरीदी तकनीकी गड़बड़ी से जोखिम में
STSATISH TAMBOLI
Oct 28, 2025 12:58:22
Kawardha, Chhattisgarh
तकनीकी गड़बड़ी से लोहारा ब्लॉक के किसानों की फसल रकबा शून्य — धान बेचने से वंचित होने की चिंता, किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार आगामी नवंबर माह में धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है, लेकिन लोहारा ब्लॉक के कई गांवों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। कारण यह है कि उनकी गिरदावली रिपोर्ट में फसल की ऑनलाइन प्रविष्टि नहीं हो पाई है, जिसके चलते उनके खेतों में धान का रकबा शून्य दर्शाया जा रहा है। इस तकनीकी त्रुटि के कारण किसान परेशान हैं, क्योंकि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो वे अपनी मेहनत की फसल को सरकारी धान खरीदी केंद्रों में बेच नहीं पाएंगे। किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से मिलकर समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई। किसानों का कहना है कि कई पटवारियों ने पूर्व में गिरदावली प्रविष्टि कर दी थी, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते सिस्टम में अब रकबा शून्य दिख रहा है। उनका कहना है कि वे इस त्रुटि के जिम्मेदार नहीं हैं, फिर भी उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द तकनीकी दिक्कत को दूर कर उनकी फसल की प्रविष्टि ऑनलाइन की जाए, ताकि वे समय पर अपनी धान की उपज को बेच सकें। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सैकड़ों किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
2
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowOct 28, 2025 15:02:263
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowOct 28, 2025 15:02:093
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 28, 2025 15:01:301
Report
PPPRANAV POLEKAR
FollowOct 28, 2025 15:01:154
Report
NSNiroj Satapathy
FollowOct 28, 2025 15:00:490
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 28, 2025 15:00:370
Report
APAvaj PANCHAL
FollowOct 28, 2025 15:00:200
Report
Mahrajpur, Uttar Pradesh:अमेठी के मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल का हुआ स्थानांतरण
सचिन कुमार सिंह बनाए गए नये मुख्य विकास अधिकारी अमेठी
अमेठी मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल बनाए गए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद
2
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 28, 2025 14:55:160
Report
PKPradeep Kumar
FollowOct 28, 2025 14:55:050
Report
RBRohit Bansal
FollowOct 28, 2025 14:54:320
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 28, 2025 14:54:160
Report
