Back
जांजगीर-चांपा में अपराध के आंकड़े: हत्या-अपहरण-रेप व सड़क हादसों में बढ़ोतरी
JKJitendra Kanwar
Dec 31, 2025 15:42:18
Chhattisgarh
जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस कप्तान विजय कुमार पांडेय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर साल भर के अपराधों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न मामलों में पुलिस की सफलता और असफलতা पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया पिछले साल की तरह इस बार भी हत्या की कुल 29 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें से 24 मामलों का निराकरण कर लिया गया है। शेष अन्य मामलों में छानबीन चल रही है। इसी तरह हत्या के प्रयास के कुल 33 मामले दर्ज हुए, जो पिछले बार की अपेक्षा 6 अधिक है। इनमें से 9 मामले अनसुलझे है। पिछले साल अपहरण के 186 मामले दर्ज हुए थे, जो बढ़कर इस बार 231 हो गए। इसमें 111 मामलों का निराकरण हुआ है, जबकि अन्य मामलों में छानबीन चल रही है। लूट के कुल 23 मामले दर्ज किए गए जो पिछले साल के मुकाबले 6 अधिक है। इनमें से 19 मामलों को सुलझा लिया गया है। चोरी और नकबजनी के मामलों में पिछले साल के मुकाबले काफी कम अपराध दर्ज हुए हैं। इस बार बलात्कार के कुल 147 मामले दर्ज हुए हैं जो पिछले साल की अपेक्षा 30 मामले अधिक है। इनमें 111 मामलों का निराकरण कर लिया गया है जबकि शेष में जांच और कार्रवाई जारी है। इस बार आबकारी एक्ट के कुल 1507 मामले दर्ज हुए हैं जो पिछले साल के मुकाबले 100 अधिक है। इस बार जिले में रफ्तार का कहर भी देखने को मिला। साल भर के आंकड़ों पर गौर करें तो कुल 511 दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 239 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 436 लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे। एसपी ने बताया जिले में दुर्घटना का प्रमुख कारण शराब पीकर तेज गति से वाहन चलना है। इसके साथ नेशनल व स्टेट हाईवे के मुकाबले गांवों की सड़कों पर ज्यादा दुर्घटनाएं हुई है। जिला पुलिस दुर्घटना पर नकेल कसने और लोगों में यातायात नियमों का पालन करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगी, ताकि दुर्घटना का ग्राफ नीचे आ सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
ASAmit Singh
FollowDec 31, 2025 17:07:210
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 31, 2025 17:06:270
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 31, 2025 17:05:580
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowDec 31, 2025 17:05:400
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowDec 31, 2025 17:05:140
Report
MPManish Purohit
FollowDec 31, 2025 17:04:570
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowDec 31, 2025 17:04:300
Report
SRSanjoy Rajbanshi
FollowDec 31, 2025 17:02:470
Report
0
Report
SPSANDIP PRAMANIK
FollowDec 31, 2025 17:01:510
Report
0
Report
1
Report