icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
490023
ASAtul SharmaFollow6 Oct 2024, 01:48 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

चतरा में दलित महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी नीलेश साव के खिलाफ FIR

Ansar Nagar, Jharkhand:ANCHOR: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र से एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही रहने वाले नीलेश साव पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के लिखित आवेदन पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात शनिवार रात करीब 11 बजे की है। आरोप है कि नीलेश साव ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना की भनक लगते ही जब परिजनों ने सतर्कता दिखाते हुए कथित आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया था, तब यह आरोप भी सामने आया है कि आरोपी के पिता ने मौके पर पहुंचकर उसे जबरन छुड़ा लिया। मामले की पुष्टि करते हुए लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की तकनीकी और जमीनी स्तर पर बारीकी से जांच कर रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

Nagpur के 8 सर्राफा कारोबारियों को Lawrence Bishnoi के नाम पर फिरौती धमकी

Noida, Uttar Pradesh:लॉरेंस बिश्नोई के नाम से नागपुर के 8 सर्राफा कारोबारियों को धमकी- ऑल इंडिया ज्वेलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रोकड़े ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 8 सर्राफा व्यापारियों को फिरौती के लिए धमकी भरे पत्र मिलने पर कहा- कल हमारे नागपुर के इतवारी क्षेत्र स्थित सर्राफा मार्केट में करीब आठ सर्राफा व्यापारियों को धमकी भरे पत्र मिले हैं, जो डाक से आए हैं। उन पत्रों में उनसे फिरौती मांगी गई है। एक तरह से पैसे मांगे गए हैं और हर एक व्यापारी से 10-10 लाख रुपये की मांग की गई है। इस विषय की जानकारी जैसे ही सर्राफा एसोसिएशन को मिली, तो हमने अपने राज्य के मुख्यमंत्री को अवगत कराया। साथ ही, नागपुर के पुलिस कमिश्नर विश्वास नागर पाटील साहब को भी इसकी जानकारी दी। हमें जानकारी मिली है कि इस मामले की तलाश और जांच शुरू हो चुकी है
0
0
Report
Advertisement

गढ़वा में छठ घाटों पर DC ने निरीक्षण कर सफाई व साज-सज्जा का निर्देश दिया

Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। वहीं, आम लोगों से भी छठ घाटों को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की। तस्वीरें गढ़वा शहर के दानरो नदी स्थित विभिन्न छठ घाटों की हैं, जहां लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शनिवार को उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने स्टूडेंट्स क्लब, फ्रेंड्स क्लब, जय देवी संघ, टी. ग्रुप, सूर्या क्लब, दीपूवां, सहिजना और कल्याणपुर सहित कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सभी घाटों और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों की साफ-सफाई जल्द पूरी कराने का निर्देश दिया। साथ ही घाटों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी, साज-सज्जा और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। डीसी ने छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए। नदी और तालाबों में डूबने जैसी अनहोनी से बचाव के लिए गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने जिले के सभी अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में छठ घाटों का निरीक्षण कर सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। नगर परिषद की ओर से छठ घाटों पर सफाई अभियान, कचरा उठाव और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद की ओर से सभी क्लब को साफ सफाई के लिए मशीनरी से लेकर मैन पावर तक दिया जाता है।
0
0
Report

शेरगढ़ मिष्ठान भंडार में आग, लाखों रुपए का नुकसान

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के शेरगढ़ कस्बे में शॉर्ट सर्किट से एक मिष्ठान भंडार में आग लग गई। प्रारंभिक आकलन में 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार ब्यावर निवासी विजयपाल वर्ष 2020 से शेरगढ़ में पुलिस चौकी के सामने मिष्ठान भंडार चला रहा था। शनिवार रात करीब 10:30 बजे वेंटिलेटर से धुआं उठता दिखाई दिया। बाहर निकलकर देखा तो होटल आग की लपटों में घिरी थी। इस पर बिजली का मैन स्विच बंद कर शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। आवाज सुनकर घरों में सो रहे लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी डाला और मिट्टी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी होटल जलकर राख हो गई। विजयपाल के अनुसार होटल में रखे चार फ्रिज, फर्नीचर और दीपावली के लिए भरा हुआ सामान सहित करीब 20 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर में 3 साल की बच्ची के दुष्कर्म-हत्या मामले में मुठभेड़, संदिग्ध गोलीबारी में घायल

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में हत्यारोपी और पुलिस में हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैर में लगी गोली, साक्ष्य संकलन के लिए आरोपी को घटनास्थल पर ले जाने पर आरोपी ने पहले से छुपाए गए असलहे से पुलिस टीम पर किया फायर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हुआ आरोपी, घायल अवस्था में आरोपी को CHC मुस्करा में कराया गया भर्ती, आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर, बीती रात खेत मे मासूम का मिला था शव, परिजनों ने नामित आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर दुष्क्रम के बाद हत्या का लगाया था आरोप, पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए 3 पुलिस टीमों का किया था गठन, आरोपी ने 3 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसला कर दरिंदगी के बाद हत्या की वारदात को दिया था अंजाम, मुस्करा थाना क्षेत्र का मामला ।
0
0
Report

आईआईटी कानपुर के अंतराग्नि महोत्सव का धमाकेदार समापन, शान ने गाने गाये

Kanpur, Uttar Pradesh:आईआईटी कानपुर में शान की धमाकेदार परफॉर्मेंस, 'चार कदम' गाने पर स्टेज पर किया डांस 'चार कदम चल दो न साथ मेरे' गाने पर शान ने किया डांस स्टूडेंट्स की फरमाइश पर शान ने सुनाया पसंदीदा गाना शान के हिट गानों पर देर रात तक झूमते रहे आईआईटीयंस आईआईटी कानपुर में चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि का रविवार देर रात शानदार समापन हो गया। समापन समारोह में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। शान की एक के बाद एक हिट गानों की प्रस्तुति पर आईआईटीयंस जमकर झूमते नजर आए। स्टूडेंट्स की फरमाइश पर शान ने 'चार कदम चल दो न साथ मेरे' गाना भी सुनाया। इतना ही नहीं, गाना गाते हुए शान ने स्टेज पर डांस भी किया। उनकी परफॉर्मेंस ने प्रोनाइट ग्राउंड में मौजूद दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया। चार दिनों तक चले इस महोत्सव में देशभर के करीब 400 कॉलेजों के 2400 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान 51 से अधिक प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम के बैंक में सुरक्षा गार्ड पर हमला, आरोपी रामनाथ और उसकी पत्नी गिरफ्तार

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम के स्टेशन रोड स्थित एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद 1 दिन पूर्व का बताया जा रहा है बैंक के सामने खड़ी गाड़ी हटाने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पूरी घटना बैंक में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। बताया जा रहा है कि गार्ड ने पास के शोरूम में काम करने वाले युवक से ग्राहक की गाड़ी हटवाने की बात कही थी। कुछ देर बाद युवक बैंक के अंदर पहुंचा और गार्ड से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी गार्ड को बैंक से बाहर खींचकर ले गया और मारपीट की। घायल गार्ड इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा, जहां आरोपी की पत्नी ने भी गार्ड की बाइक में पत्थर मारकर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मारपीट करने वाले रामनाथ और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक ने किसान की मौत, परिवार में कोहराम

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस गांव निवासी भोला महतो के रूप में की गई है। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस के पास की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक किसान को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक किसान की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस गांव निवासी भोला महतो के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक, भोला महतो खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह किसी काम से अपने घर से पटेल चौक जा रहे थे। इसी दौरान पिपरा देवस के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भोला महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बरौनी थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top