Back
बगहा में NDA की सभा: केशव मौर्य-मनोज तिवारी ने राम सिंह लिए वोट मांगे
IAImran Ajij
Nov 08, 2025 12:17:41
Bagaha, Bihar
बगहा विधानसभा क्षेत्र के भैरोगंज हाई स्कूल मैदान में शनिवार को एनडीए की ओर से चुनावी सभा आयोजित की गई। इस सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिल्ली के सांसद और फ़िल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी के चुनावी सभा कों सम्बोधित कर बीजेपी प्रत्याशी राम सिंह के लिए वोट मांगे। दरअसल एनडीए नेताओं ने बगहा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राम सिंह के समर्थन में जनता से मतदान की अपील किया और महागठबंधन समेत कांग्रेस नेता राहुल गाँधी और RJD की जंगल राज वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा। सभा को संबोधित करते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार की जनता ने अब महागठबंधन की वापसी न होने का मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया है कि एनडीए सरकार ही विकास के मुद्दे पर बिहार को आगे बढ़ा रही है। मौर्य ने कहा कि महागठबंधन में अंतर्कलह और भ्रम की स्थिति है, जो राज्य के विकास के लिए हानिकारक है। जबकि RJD महागठबंधन वालों की गलती से भी सरकार बन गईं तो कट्टा, बम, और एके 47 का राज चलेगा, चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले को जनता नकार चुकी है अब चाय बेचने वाला ही देश चलाएगा। उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि बगहा विधानसभा बड़े वोटों के अंतर से जितने के साथ हीं जनता के आशीर्वाद से बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं फ़िल्म स्टार और सांसद मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में एनडीए की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि इस बार एनडीए गठबंधन 170 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान अलग थे, लेकिन इस बार दोनों एनडीए के साथ हैं, जिससे एनडीए गठबंधन और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने महागठबंधन पर ‘लठबंधन’ की स्थिति का आरोप लगाया। मनोज तिवारी ने मंच से अपने लोकप्रिय गीतों के माध्यम से भी भीड़ को रोमांचित किया। उनका प्रसिद्ध गीत “हम बिहारी हैं जी” पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। इस दौरान उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने भी मंच से सुर मिलाते हुए बगहा की जनता से बीजेपी प्रत्याशी राम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPRAFULLA PAWAR
FollowNov 08, 2025 13:49:070
Report
NMNITESH MAHAJAN
FollowNov 08, 2025 13:48:420
Report
JMJAVED MULANI
FollowNov 08, 2025 13:48:210
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 08, 2025 13:48:060
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowNov 08, 2025 13:47:470
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowNov 08, 2025 13:47:310
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowNov 08, 2025 13:47:070
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 08, 2025 13:46:450
Report
ADArvind Dubey
FollowNov 08, 2025 13:46:250
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowNov 08, 2025 13:46:130
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 08, 2025 13:45:210
Report
0
Report
0
Report
0
Report