841245
रायबरेलीः किशोरी को घर में बंधक बना करता था लूट-पाठ, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Baraso, Bihar:रायबरेली- रायबरेली पुलिस ने किशोरी को बंधक बनाकर लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ जगतपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी किशोरी के घर में घुसकर उसे बंधक बना के घटना को अंजाम देता था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतवार गांव में दिलीप यादव की गला दबाकर हत्या, परिवार ने मुआवजा-नौकरी मांगी
Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवार गावं में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर पोखरे के पास एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान रतवार गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र दिलीप कुमार यादव के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप सोमवार दोपहर घर से भैंस चराने के लिए बधार की ओर निकला था। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा और भैंसें इधर-उधर भागने लगीं, तो पिता महेंद्र यादव खोजबीन करते हुए बधार पहुंचे। इसी दौरान रतवार से दक्षिण कुसडिहरा मार्ग स्थित योगेंद्र सिंह के चेंबर के समीप पोखरे के किनारे दिलीप का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। भभुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों व भाकपा-माले नेता ने आरोप लगाया कि दिलीप को बंधक बनाकर गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, 10 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।0
0
Report
कोसी बराज के पास रील बनाते समय युवक डूबा, लापरवाही की चर्चा तेज
Forbesganj, Bihar:सुपौल जिले के भीमनगर कोसी बराज की रेलिंग के पास रील बनाने के दौरान फिसला पैर, देखते ही देखते आंखों के सामने पानी में समा गया संजीत, शव की तलाश जारी नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंचरा वार्ड संख्या सात निवासी संजीत कुमार शर्मा रविवार शाम अपने कुछ साथियों के साथ सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर जल भरने के लिए सुपौल जिले के भीमनगर कोसी बराज पहुंचा था। बराज के समीप घूमने के दौरान संजीत रेलिंग के पास खड़ा होकर मोबाइल से रील बना रहा था। इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह सीधे कोसी की तेज धारा में जा गिरा। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि संजीत कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गया。 युवक के नदी में बहने की खबर मिलते ही परिजनों और गांव में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर युवक की तलाश शुरू की गई। नदी की तेज धार और बराज के आसपास पानी के बहाव के कारण तलाश अभियान में परेशानी आ रही है। फिलहाल संजीत के शव की तलाश जारी है。 एक पल की रील, जिंदगी भर का गम घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर रील बनाने के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मनोरंजन और वीडियो बनाने की कोशिश में लोग अक्सर खतरनाक स्थानों तक पहुंच जाते हैं, जहां जरा-सी चूक जान पर भारी पड़ सकती है। संजीत के मामले में भी कुछ सेकंड की रील के लिए उठाया गया जोखिम परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। समय रहते मदद मिलती तो शायद बच जाती जान! हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और कांवरियों ने बचाव के लिए मदद की गुहार लगाई। लोगों का कहना है कि यदि बराज पर तैनात सुरक्षा जवान और प्रशासनिक अमला तत्काल सक्रिय होकर प्रभावी बचाव अभियान शुरू करता, तो शायद संजीत को बचाने की संभावना बन सकती थी। हालांकि, यह भी स्पष्ट नहीं है कि हादसे के बाद बचाव दल कितनी देर में सक्रिय हुआ और उस समय बराज पर क्या-क्या सुरक्षा इंतजाम मौजूद थे।0
0
Report
छातापुर में अर्धनारीश्वर महादेव की स्थापना, श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Bihar: छातापुर में अर्ध नारीश्वर महादेव की स्थापना, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़. सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर छातापुर में नवनिर्मित शिव मंदिर में अर्धनारीश्वर महादेव की स्थापना धूमधाम से की गई, पेनोरमा ग्रुप के CMD संजीव मिश्रा द्वारा अर्ध नारीश्वर महादेव की स्थापना को लेकर भव्य आयोजन किया गया, देर रात तक चली इस religious अनुष्ठान में श्रद्धांलुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस पावन अवसर पर अर्ध नारिश्वर महादेव सहित विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा के साथ पहले नगर भ्रमण किया गया जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालू शामिल हुए. नगर भ्रमण के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों की मनोहर झांकियों के साथ निकली यह नगर भ्रमण शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भक्ति और उत्साह देखते ही बना. बताया गया कि बनारस और भागलपुर से आए करीब डेढ़ दर्जन विद्वान पंडितों ने विधि विधान से अनुष्ठान पूर्वक मंदिर में अर्ध नारीश्वर महादेव की स्थापना कर उसमें प्राण प्रतिष्ठा अर्पित किया गया, अनुष्ठान पूजा समाप्त होने के बाद देर शाम से श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खोल दिया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा बाबा को जल अर्पित करने का कार्य शुरू हो गया. इस मौके पर आसपास के इलाके से हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.0
0
Report
Advertisement
एटा में नशे में युवक ने सांप से कटवाकर वायरल वीडियो बना डाला
Etah, Uttar Pradesh:एटा में नशे में धुत युवक का सांप से कटवाने का वीडियो वायरल हो रहा है, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में युवक हाथ में सांप से कटवाता दिख रहा है। कटवाने के दौरान युवक के हाथ से खून निकलता दिखा, युवक नशे में बिना डरे सांप से कटवाता रहा, युवक ने हटाने का भी नहीं किया प्रयास, स्थानीय लोगों की युवक और सांप को देखने के लिए जुटी भीड़। जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदी बताया जा रहा है, वायरल वीडियो थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मेहता पार्क का बताया जा रहा है。0
0
Report
भोपा रोड पर 11kV HT लाइन से टकराने पर हेल्पर की मौत, ठेकेदार फरार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:हादसा मौत और हंगामा भोपा रोड पर सोमवार देर शाम हाईमास्ट लाइट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाईमास्ट का खंभा ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से हाईड्रा के हेल्पर बंटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी को जोरदार झटका लगा। हादसे के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को भोपा रोड पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने 20 लाख रुपये मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की। सूचना पर नई मंडी पुलिस, सीओ सुनील कुमार और सिविल लाइन थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और लोगो क़ो समझाने का प्रयास किया.लेकिन लोग मौक़े पर ही मुआवजे की माँग पर अड़े रहे. बंटी की शादी करीब तीन माह पहले सोनिया से हुई थी। परिजनों के मुताबिक उसने हाईमास्ट लगाने वाले ठेकेदार के यहां करीब 15 दिन पहले ही काम शुरू किया था। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता की पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बंटी के साथ काम करने वाले युवक के मुताबिक, हाईमास्ट लगाने के दौरान 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन के समीप काम किया जा रहा था। उन्होंने कई बार इस बात को बोला, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई और बिना शटडाउन लिए कार्य किया जा रहा था।0
0
Report
फिरोजाबाद मुठभेड़ में गैंग लूटपाट का पर्दाफाश; एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:मुठभेड़ यूपी के फिरोजाबाद में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया गया है। पुलिस और लुटेरों के बीच गागनी रोड पर मुठभेड़ में 25,000 का इनामी बदमाश गज्जू पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी अनमोल को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। विवरण: पूरा मामला 11 अगस्त का है, जब कुबेरपुर से गौतम बुद्ध नगर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे गौरव को कार सवारों ने लिफ्ट दी और बाद में कुछ दूर लेजाने के बाद बदमाशों ने डराकर पीड़ित का मोबाइल छीन लिया और फोन-पे से पैसे ट्रांसफर करवाकर फरिहा इलाके में फेंककर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस जांच में 5 नाम सामने आए, जिनमें से एक नाबालिग को पहले ही कार सहित पकड़ा जा चुका है। बीती रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गागनी रोड पर घेराबंदी की, जहां बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में घायल गज्जू को पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके पास से तमंचा, कारतूस, अवैध छुरा, लूटा गया मोबाइल और ₹2,910 नगद बरामद किए हैं।0
0
Report
Advertisement
सिंगरौली के शराब दुकानों के आसपास यातायात नियम उल्लंघन पर पुलिस का बड़ा अभियान
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में शराब दुकानों के आसपास पुलिस का बड़ा एक्शन..... सड़क घेरकर वाहन खड़ा करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई.... यातायात और बैढ़न पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान.... पुलिस एक्ट की धारा 34 में 10 लोगों पर कार्रवाई.... यातायात नियम तोड़ने वाले 10 वाहन चालकों के चालान.... अभियान में कुल 20 कार्रवाई, कई वाहनों पर लगा व्हील लॉक.... अचानक हुई कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप.... शराब दुकान संचालकों को भी वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित कराने के निर्देश.... सार्वजनिक मार्ग बाधित करने वालों पर आगे भी जारी रहेंगी कार्रवाइयां.... स singaroulI में शराब दुकानों के आसपास सार्वजनिक मार्ग और मुख्य सड़क पर वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना यातायात और थाना बैढ़न की संयुक्त टीम ने शहर क्षेत्र में शराब दुकानों और उनके आसपास विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े मिलने पर पुलिस ने पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस तरह अभियान में कुल 20 कार्रवाई की गईं। पुलिस के मुताबिक मुख्य सड़क और सार्वजनिक आवागमन वाले रास्तों पर वाहन खड़े होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी, साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ था। कार्रवाई के दौरान जरूरत के अनुसार अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों पर व्हील लॉक भी लगाए गए। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि मुख्य सड़क, मोड़ या ऐसे स्थानों पर वाहन खड़ा न करें, जहां आम लोगों के आवागमन में बाधा या खतरा पैदा हो। वाहन केवल निर्धारित और सुरक्षित पार्किंग स्थल पर ही खड़े किए जाएं।0
0
Report
झारखंड के छात्रों की मांग मान ली गई; मंत्री ने आंदोलन समाप्त किया
Noida, Uttar Pradesh:रांची | JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन | झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू कहते हैं, "इससे पहले कैबिनेट-स्तर की बैठक में, इस काम के लिए बनी समिति ने छात्रों के सभी मुद्दों पर बहुत संवेदनशीलता से विचार किया था और ज़्यादातर मामलों पर सहमति बन गई थी। इसके बाद, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। छात्रों के हित में एक बड़ा फ़ैसला लिया गया और उनकी सभी मांगें मान ली गईं... वे झारखंड का भविष्य हैं और उनके परिवारों का भविष्य भी उन्हीं के हाथों में है। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे आंदोलन का रास्ता छोड़ दें और घर लौट जाएं..."0
0
Report
आगरा के बरहन क्षेत्र में तीन शव: रेलवे ट्रैक पर महिला, युवक और बच्ची
Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर बरहन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मिले तीन शव रेलवे ट्रैक पर महिला, युवक और बच्ची के शव मिले 15/16 अगस्त की रात करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिला 16 अगस्त को चमरौला-बरहन के बीच महिला का शव मिला महिला के पास चेन, बालियां, अंगूठी और घड़ी मिली मितावली-बरहन के बीच करीब 10 वर्षीय बच्ची का शव मिला तीनों शवों की पहचान कराने में जुटी बरहन पुलिस ट्रेन की चपेट में आने की जताई जा रही आशंका पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही जांच गुमशुदगी या पहचान की जानकारी होने पर पुलिस को दें सूचना0
0
Report
Advertisement
झारखंड: सरकार ने JSSC-CGL समेत सभी परीक्षाएं रद्द की, विद्यार्थियों की माँग पूरी
Ranchi, Jharkhand:रांची, झारखंड: JSSC-CGL परीक्षा और TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से बातचीत की। उन्होंने कहा, "आपसे प्रेरणा और मार्गदर्शन पाकर ही हमने यह लड़ाई लड़ी। आज, भूख हड़ताल के 16वें और आंदोलन के 23वें दिन, सरकार ने हमारी मांगें मान ली हैं..."0
0
Report
मालिक ने अपने तोते के पिंजरे की सफाई शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:The owner is cleaning his parrot’s aviary.0
0
Report
भारत-नेपाल सीमा पर विदेशी नागरिक पकड़ा गया: निजाम कॉलेज के छात्र होने का दावा
Motihari, Bihar:भारत-नेपाल सीमा पर विदेशी नागरिक पकड़ाया, हैदराबाद के एक कॉलेज का छात्र होने का दावा दिल्ली से घोड़ासहन के रास्ते पहुंचा था बैधनाथपुर बॉर्डर मोतिहारी के भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 20वीं बटालियन भंगहा के जवानों ने एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर सीमा क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान वैधनाथपुर बॉर्डर के पास संदिग्ध अवस्था में विदेशी युवक मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम काफी अली हसी सोमाली बताया और खुद को सोमालिया का निवासी बताया है। विदेशी युवक दिल्ली से पहले घोड़ासहन पहुंचा इसके बाद वह घोड़ासहन से वैधनाथपुर बॉर्डर क्षेत्र में पहुंचा था। विदेशी युवक खुद को हैदराबाद स्थित निजाम कॉलेज, उस्मानिया विश्वविद्यालय का छात्र बताया है। उसने पिछले करीब दो वर्षों से दिल्ली के मालवीय नगर में रह रहा था। जांच के दौरान युवक से पासपोर्ट मांगा गया। उसके मोबाइल में पासपोर्ट की तस्वीर मिली, लेकिन बताया गया कि पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो चुकी है। पूछताछ में युवक ने नेपाल के एक व्यक्ति से संपर्क होने की बात कही। उसके अनुसार उक्त व्यक्ति ने नेपाल के रास्ते उसे सोमालिया भेजने की बात कही थी। विदेशी नागरिक के सीमा क्षेत्र में पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। उसके दस्तावेज, भारत में रहने का कारण, सीमा तक पहुंचने की परिस्थितियों और नेपाल जाने की योजना सहित अन्य बिंदुओं पर पूछताछ जारी है।0
0
Report
Advertisement
कैप पेंगुइन अपने छोटे कदमों के साथ पेंगुइन हाउस लौटते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:Cape penguins waddling back to the penguin house in their little steps.0
0
Report
कौवा ने सभी कुकीज़ चुराने की विधि खोज निकाली
Noida, Uttar Pradesh:Crow figures out how to grab all the cookies.0
0
Report
Advertisement
