Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saran841311

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में भीड़ की पिटाई से युवक की मौत, परिवार के अनुरोध पर कार्रवाई लंबित

GBGovindram Bareth
Feb 04, 2026 10:02:30
Saiki, Bihar
सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। कोसीर थाना क्षेत्र में चोरी के शक में एक युवक को भीड़ ने कानून हाथ में लेकर पीट-पीटकर तोड़ दिया। पिता की गुहार, मां की ममता और बेटे की बेबसी किसी की भी नहीं सुनी गई। मारपीट और अपमान से टूटे युवक ने कुछ ही घंटों बाद आत्महत्या कर ली। तीन हफ्ते बीत गए, लेकिन आरोपियों पर अब तक कोई कार्रवाही नहीं हुई। मारपीट के दौरान 22 वर्षीय मुरली मनोहर जांगड़े को 6 जनवरी को कोसीर बाजार चौक के पास दो बोरी धान चोरी का आरोप लगाया गया। आरोप लगते ही धनसाय पटेल, बाबूलाल पटेल, डमरू पटेल और उनके साथियों ने युवक को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। पिता पिरथी जांगड़े ने हाथ जोड़कर भीड़ से बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई। अगर बेटा दोषी है तो मैं धान का दोगुना भुगतान कर दूंगा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा और युवक को तब तक पीटा गया जब उनका मन नहीं भरा। गंभीर रूप से टूट चुका मुरली मनोहर अपने पिता के साथ गांव कुम्हारी लौट आया। रात में मां ने जब खाने को कहा तो बेटा खामोश रहा, मानो अंदर ही अंदर टूट चुका हो। घर के सभी सो गए, लेकिन मनोहर की आंखों से नींद और मन से उम्मीद दोनों गायब थीं। 밤 के अंधेरे में वह खेत की ओर गया और पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों का कहना है कि चोरी के आरोप और सार्वजनिक मारपीट ने मनोहर को गहरे सदमे में डाल दिया था। जिसके कारण मनोहर ने ऐसा कदम उठाया। घटना के बाद परिजन कोसीर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। मामले में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय का कहना है कि अभी मामले में जांच चल रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 04, 2026 11:20:25
Sikar, Rajasthan:जनजीवन मिशन की अव्यवस्थाओं से नाराज़ ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में आमजन को सुविधाएं के लिए चलाई जा रही जनजीवन मिशन योजना की कार्य प्रणाली से परेशान ग्रामीणों ने आज लक्ष्मणगढ़ उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर सुचारू व्यवस्था करवाने की मांग की है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रभारी राजेश पुनिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को जल की सुविधा को लेकर जनजीवन मिशन योजना चालू की गई थी लेकिन लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में ग्रामीणों को योजना की कार्य प्रणाली से असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि जनजीवन मिशन योजना का कार्य 2024 में सम्पूर्ण होना था लेकिन सात सौ करोड रूपए का बजट ओर बढ़ाया गया है इसके बावजूद भी ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पुनिया ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि हमारी 10 सुत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा गया है अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो ग्रामीणों को उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Feb 04, 2026 11:20:10
Karauli, Rajasthan:राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रदर्शन, Raj-CES में संविदा भर्ती पर रोक की मांग, मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी. एंकर इंट्रो- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) की राजकीय महाविधालय इकाई ने Raj-CES महाविद्यालयों में संविदा नियुक्तियों की चयन प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने इस योजना को उच्च शिक्षा के लिए नीतिगत रूप से गंभीर और दूरगामी नुकसानदायक बताया है। महासंघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि Raj-CES योजना के तहत संचालित महाविद्यालयों में स्थायी अकादमिक ढांचे का अभाव है। पर्याप्त अधोसंरचना, संसाधनों की कमी तथा शोध और नवाचार की सीमित संभावनाओं के कारण यह व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप नहीं है। संविदा और अस्थायी नियुक्तियों पर आधारित अध्यापन व्यवस्था से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, अकादमिक निरंतरता और बहुविषयक विकास प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। ज्ञापन के अनुसार, सत्र 2020-21 से 2022-23 के बीच पूर्ववर्ती सरकार ने 303 नए Raj-CES महाविद्यालय घोषित किए थे। वहीं वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सत्र 2023-24 और 2024-25 तक 71 अतिरिक्त महाविद्यालयों की घोषणा के साथ इनकी कुल संख्या 374 हो चुकी है। इनमें से करीब 260 महाविद्यालय ऐसे हैं, जहां एक भी स्थायी संकाय सदस्य कार्यरत नहीं है। महासंघ ने आरोप लगाया कि Raj-CES नियम-2023 में संशोधन के बाद पांच वर्षों के लिए फिक्स्ड पे पर संविदा नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। भर्ती परीक्षा कैलेंडर-2026 के क्रमांक 41 के तहत टीचिंग एसोसिएट और अशैक्षणिक संवर्गों की चयन प्रक्रिया को नीति-विरोधी बताते हुए इसे तुरंत रोकने की मांग की गई है। महासंघ की प्रमुख मांगों में सोडाणी समिति की सिफारिशों को सार्वजनिक कर उन्हें लागू करना, सभी Raj-CES महाविद्यालयों को सामान्य राजकीय महाविद्यालयों के रूप में संचालित करना और अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड को भेजी गई अभ्यर्थनाओं को निरस्त करना शामिल है। महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन लोकतांत्रिक और आंदोलनात्मक रास्ता अपनाने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Feb 04, 2026 11:19:47
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने विकास भवन सभागार में पीड़िताओं की जनसुनवाई की। इस दौरान कई मामलों में पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात के गंभीर आरोप लगे। महिला थाना प्रभारी के खिलाफ महिला ने उनके सामने ही आरोपी की झड़ी लगा दी। एक किशोरी के एक माह से गायब होने के मामले में कोई कार्रवाई न होने के मामले में महिला आयोग सदस्य ने नाराजगी जताई। बाद में उन्होंनेlohिया अस्पताल कभी निरीक्षण किया। फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी आज जिले में पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए विशेष शिविर लगाया। सुनीता सैनी ने महिलाओं की शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लिया। पिछले एक महीने से लापता नाबालिग बहन की तलाश में भाई दर-दर भटक रहा था। आंकड़ों के मुताबिक, यह लड़की 1 जनवरी 2026 को घर से गायब हुई थी। भाई ने बताया कि तब से परिवार लगातार पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। महिला आयोग सदस्य ने तत्काल क्षेत्राधिकारी से इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नाबालिग की तलाश में जल्द कार्रवाई होगी। आंकड़े एक नजर में: कुल शिकायतें: 6 महिलाएं दौड़ में नहीं पहुंचीं। प्रमुख शिकायत: 1 नाबालिग लापता मामला (1 जनवरी से, यानी 34 दिन बीत चुके)। अन्य शिकायतें: घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और आर्थिक सहायता से जुड़ी। बाइट--सुनीता सैनी महिला आयोग के सदस्य "महिलाओं की हर समस्या का समाधान होगा। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जरूरी है।" रिपोर्टर: जिले में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयोग लगातार सक्रिय है। अधिक जानकारी के लिए बने रहें। बाइट--रबी पीड़ित भाई
0
comment0
Report
Feb 04, 2026 11:19:44
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। जनपद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में सोमवार को पिता के द्वारा बेटे की टुकड़े-टुकड़े कर की गई हत्या के मामले में आरोपी पिता को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । आरोपी ने बताया उसका और उसकी पत्नी का लंबे समय से विवाद चल रहा है उसे शक था कि यह बेटा उसका अपना नहीं है इसलिए उसने उसकी हत्या ‌कर दी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के जिजौली में सोमवार को दोपहर बाद राजेश राजपूत की पत्नी उर्मिला द्वारा स्कूल से वापस आने पर घर में खून देखकर पुलिस को वेटे की हत्या की सूचना दी गई थी।उसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो चुका था। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एक संदूक में से बोरे में बंद बालक के टुकड़े-टुकड़े हुए शब को बरामद किया था। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हाथ में खून से सना हुआ हसिया लिए हुए भागते हुए देखा गया था। मृतक की मां ने बताया उसका पति राजेश शराबी है इस कारण उसका काफी समय से आपस में विवाद चल रहा है लेकिन वह भी रहता था इसी घर में ही है पुलिस द्वारा हत्या आरोपी पिता राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी राजेश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है उसकी निशानी पर एक खेत में से हत्या में प्रयोग किया गया हसिया भी बरामद किया गया है। ‌क्षेत्राधिकार अमरीश कुमार ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार के अनुसार पत्नी से लंबे समय से चल रहे आपसी विवाद के बीच उसके ससुर द्वारा मकान को बेटे मयंक के नाम कर दिया गया आरोपी राजेश ने अपने पति के चरित्र पर संदेह था। इसलिए वह मयंक को अपना बेटा नही मानता था उसे शक है यह बेटा किसी और का है । इसलिए उसने बेटा और पत्नी दोनों की हत्या की साजिश रची थी। बेटे की हत्या करने के बाद वह पत्नी के आने पर घबराकर भाग गया था। ‌ पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद हत्या आरोपी राजेश को जेल भेज दिया है।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Feb 04, 2026 11:19:29
Hisar, Haryana:हरियाणा की सियासत में SYL यानी सतलुज-यमुना लिंक नहर का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है। हिसार पहुंचे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राव नरेंद्र ने प्रदेश सरकार और केंद्रीय बजट को लेकर तीखे हमले किए हैं। जी मीडिया से खास बातचीत में उन्होंने साफ़ कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वोपरि है और इसे लागू करने में हो रही देरी केवल एक राजनीतिक दिखावा है। पार्टी के भीतर चल रही खींचतान की खबरों पर विराम लगाते हुए राव नरेंद्र ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। हालांकि, उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए सख्त हिदायत दी अगर किसी को अपनी बात रखनी है, तो मीडिया में जाने के बजाय पार्टी के आधिकारिक मंच का इस्तेमाल करें। ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति सूची वापस लिए जाने की चर्चाओं पर उन्होंने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि लिस्ट वापस नहीं हुई है, बल्कि उसे और बेहतर बनाने के लिए रिकंस्ट्रक्ट किया जा रहा है।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Feb 04, 2026 11:19:03
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के शहरी हाईवे पर लालघाटी के यहां ढाई करोड़ की लागत से बन रहे नगर द्वार में घटिया निर्माण की शिकायत सांसद के खास समर्थक भाजपा नेता सोनू सोलंकी ने कलेक्टर से की थी। भाजपा नेता की शिकायत पर कलेक्टर ने तीन सदस्यों की टीम बनाकर जांच के लिए भेजी। टीम ने बुधवार को निर्माण कार्य की जांच नमूने लिए। जांच के पश्चात पता चलेगा निर्माण गुणवत्ता पूर्ण है या गुणवत्ता विहीन। सदस्यों ने शिकायतकर्ता के समक्ष द्वार के पिल्लरों के नमूने लिए। भाजपा नेता की शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया और जांच करवाई। विगत दिनों एक चिट्ठी पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई थी; इस चिट्ठी में इस द्वार का भी उल्लेख था। कलेक्टर ने तीन सदस्यीय टीम बनाई जिसमें लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री हर्षवर्धन, डिप्टी कलेक्टर नेहा गंगारे और आरईएस के कार्यपालन यंत्री को शामिल किया गया। भाजपा नेता ने क्या लगाएं आरोप क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के खास समर्थक भाजपा नेता सोनू सोलंकी ने लालघाटी पर बन रहे द्वार के निर्माण में एस्टीमेट के आधार पर काम न करने के आरोप लगाए थे। सोलंकी ने बताया द्वार में 20 एमएम के सरिए का उपयोग होना था लेकिन 16 एमएम के सरिए का उपयोग किया गया। नगरपालिका के इंजीनियर के समक्ष मैंने सरिए दिखाएं। इसके अलावा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। रेत में मिट्टी मिली हुई है। कलेक्टर को शिकायत की, इसके बाद तीन सदस्यीय जांच टीम ने आकर निर्माण की गुणवत्ता को देखा है, नमूने लिए गए हैं। जांच के पश्चात पता चलेगा। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने बताया कलेक्टर के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने नगर पालिका द्वारा बनाया जा रहे द्वार की जांच की है। जांच में अभी ऐसा कुछ नहीं पाया गया है। नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। बाय-टि- हर्षवर्धन सिंह कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग बाय-टि- सोनू सोलंकी भाजपा नेता
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Feb 04, 2026 11:18:46
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Feb 04, 2026 11:16:23
Lakhisarai, Bihar:खेल मैदान लखीसराय-्किuल खगौर स्थित खेल मैदान में लखीसराय जिला फुटबॉल एसोसिएशन के बैनर तले महिला फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। महिला फुटबॉल मैच में जिले के विभिन्न विद्यालयों के कुल 32 टीम के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मैच का उद्घघाटन जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर बताया गया कि आज जिले के विभिन्न स्कूलों के 32 टीम और लगभग चार सौ लड़कियां फुटबॉल मैच में भाग ले रही हैं। इस लीग मैच का उद्देश्य है कि जो लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन होगा, उसे जिला फुटबॉल एसोसिएशन में शामिल किया जाएगा और मार्च में आयोजित राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल मैच में चयन किया जाएगा। इस लीग मैच में कुल 60 लड़कियों का चयन किया जाएगा और राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि लखीसराय जिले का बेहतर प्रदर्शन हो सके।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 04, 2026 11:16:09
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय सदर अस्पताल की ओर से आज कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और आम लोग शामिल हुए। आपको बताते चले बेगूसराय सदर अस्पताल में आज कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य आम लोगों को कैंसर के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी देना था। इस में रैली में सदर अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मी और आम नागरिक शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर कैंसर से जुड़ी जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि यदि कैंसर की पहचान शुरुआती अवस्था में हो जाए, तो इसका इलाज पूरी तरह संभव है। इसके लिए नियमित जांच, संतुलित खान-पान और नशे से दूरी बेहद जरूरी है। चिकित्सकों ने आम जनता से अपील की कि शरीर में किसी भी तरह के असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या सदर अस्पताल में जांच कराएं। अभियान के दौरान सदर अस्पताल में नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसका लोगों ने बढ़-चढ़कर लाभ उठाया। वहीं सदर अस्पताल प्रशासन ने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसे जागरूकता और जांच अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि जिले में कैंसर को लेकर डर नहीं बल्कि सही जानकारी और जागरूकता बढ़ सके। कुल मिलाकर, सदर अस्पताल का यह प्रयास लोगों को समय रहते जांच के लिए प्रेरित करने और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 04, 2026 11:15:52
Ujjain, Madhya Pradesh:केंद्रीय बजट 2026 युवाओं, किसानों और बहनों के सशक्तिकरण का बजट : प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल AI, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और उज्जैन विकास को लेकर बोले प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा केंद्रीय बजट 2026 को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता में उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 युवा, किसान, करदाता और विशेष रूप से बहनों के सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रभारी मंत्री ने बताया कि बजट में हर जिला मुख्यालय पर बड़े छात्रावासों के निर्माण की योजना है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर आवास सुविधा मिल सकेगी। साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में 17 प्रकार की गंभीर बीमारियों की दवाएं आसानी से उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज को लेकर भी विशेष सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। यह बजट पूरी तरह रोजगार उन्मुख है। गौतम टेटवाल ने बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग की चिंता की गई है। उन्होंने बताया कि रेल कॉरिडोर, केरल और पूर्वांचल सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों के विकास को भी प्राथमिकता दी गई है। उज्जैन के विकास को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मक्सी रेलवे स्टेशन सहित कई स्टेशनों का विकास और लगभग 40 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य उज्जैन में प्रस्तावित हैं। सिंहस्थ 2028 को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है और श्रद्धालुओं के लिए शिप्रा शुद्धिकरण, सड़क, दर्शन और प्रसाद की बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी। लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन सुलभता से हो सकें। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा धार्मिक कार्यों के लिए 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सिंहस्थ और उज्जैन के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि उज्जैन में आयुर्वेद और मेडिकल कॉलेज, आईटी पार्क, उद्योग, होटल, पेइंग गेस्ट सुविधाएं विकसित हो रहे हैं, जिससे ठेला लगाने वाले मजदूर से लेकर बड़े उद्योगपति तक सभी को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह बजट उज्जैन के समग्र और सतत विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Feb 04, 2026 11:15:33
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के खादगढ़ा ओपी अंतर्गत बस स्टैंड में बीते 2 फरवरी को हुई आगलगी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 1 शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। लेकिन घटना को अंजाम क्यों दिया गया था ये स्पष्ट नहीं हो पाया। मामले पर जांच जारी है। रांची पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किए है जिसने पहले खादगढ़ा बस स्टैंड में 6 बसों को आग के हवाले कर दिया था और उसके बाद दूसरे दिन सिटी बस को भी आग में झोंकने की कोशिश थी। दोनों ही घटनाओं में अपराध की शैली बिल्कुल एक थी। जिसका खुलासा एक सीसीटीवी फुटेज से हुआ। दरअसल खादगढ़ा बस स्टैंड में हुई आग लगी की घटना के दूसरे दिन 3 फरवरी को भी सिटी राइड बस में एक व्यक्ति के द्वारा आग में झोंकने की साजिश थी और उसकी तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। आरोपी को जब इंटेरोगेट किया गया तो खादगढ़ा की घटना में भी उसने अपनी संलिप्त स्वीकार कर ली। पारस राणा, सिटी एसपी मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि दोनों ही घटनाओं में मोड्स ऑफ़ ऑपरेन्डी यानी अपराध की शैली बिल्कुल एक थी। जिसका खुलासा 3 फरवरी की घटना से हुआ जब सीसीटीवी में एक तस्वीर कैद हुई कि एक व्यक्ति हाथ में कपड़ा बांधकर बस के अंदर गया और वापस खाली हाथ निकला। और थोड़ी देर बाद बस से धुएं निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया और पुलिस ने लोगों मदद से आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि लोगों ने इस शख्स को 2 फरवरी को स्टैंड में घटना से महज़ 5 मिनट के अंदर वह व्यक्ति बस के अंदर जाकर वापस निकलते देखा गया था। सिटी एसपी, पारस राणा मामले पर कार्रवाई करते हुए कबाड़ी चुनने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन घटना के पीछे की वजह क्या है इसका खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। और इसका उद्भेदन करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसीलिए हर एक बिंदु पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Feb 04, 2026 11:15:11
Srinagar, :पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को श्रीनगर में लोकप्रिय शादी और टूरिस्ट जगहों पर बेसिक सुविधाओं की कमी पर गंभीर चिंता जताई। न्य गीन क्लब में बोलते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि परी महल और शहर में शादी की दूसरी जगहों सहित कई जगहों पर ठीक से वॉशरूम और टॉयलेट की सुविधा नहीं है, जिससे टूरिस्ट और स्थानीय लोगों दोनों को परेशानी और दिक्‍तें होती हैं। उन्होंने कहा कि श्रीनगर जिले में सैकड़ों युवा हैं जो अपनी रोज़ी-रोटी कमाने के लिए सड़कों और बाज़ारों में अलग-अलग चीज़ें बेच रहे हैं। महबूबा मुफ्ती ने ज़ोर दिया कि सरकार को श्रीनगर के युवाओं के लिए शॉर्ट-टर्म स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने चाहिए ताकि उन्हें बिज़नेस, मार्केटिंग और इन्वेस्टमेंट के बारे में सही जानकारी मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू और कश्मीर में बढ़ती बेरोज़गारी को कम करने के लिए सरकार को बेरोज़गार युवाओं को शिक्षा क्षेत्र और दूसरे विभागों में काम देना चाहिए।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Feb 04, 2026 11:08:56
Gonda, Uttar Pradesh:ये क्राइम बुलेटिन के लिये इनपुट है । गोंडा पहुंचीं यूपी राज्य महिला आयोग सदस्य एकता सिंह शिवानी हत्याकांड पर बोलीं, विकृत मानसिकता वाले करते हैं ऐसे अपराध ऐसे अपराधों में महिला आयोग और पुलिस क्या कर सकती है, आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंची यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने गोंडा के सर्किट हाउस में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के समाधान को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन कर उनकी शिकायतों को सुना है। वही गोंडा में बीते दिनों हुए शिवानी पांडेय ऑनर किलिंग मामले को लेकर के भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब इसमें यूपी राज्य महिला आयोग और पुलिस क्या कर सकता है। कोई इसे नहीं रोक सकता है ऐसा करने वाले लोगों को ही अपने आप में सुधार लाना चाहिए। ऐसा कोई कर सकता है वह है विकृत मानसिकता वाले लोगों ही कर सकते है। जब उसके पिता और भाई ने ही उसको मार डाला और उसके जीने का अधिकार छीन लिया तो अब इसमें क्या कहा जा सकता है यह बहुत ही विकृत मानसिकता वाले लोग हैं। इन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी हमने पुलिस के अधिकारियों को बातचीत करके निर्देश दिया है। बार-बार समझ में लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है लेकिन फिर भी इस तरीके की घटनाएं हो रही है तो समाज को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। इस पूरे जनसुनवाई के दौरान लगभग 10 महिलाओं से संबंधित शिकायत आई है उन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अगली जब सुनवाई तक समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी निर्देश दिया गया कि अगली बार जब गोंडा में जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाए।’
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top