Back
पत्नी-ससुराल के अत्याचार से युवक ने जहर खाया, वीडियो रिकॉर्ड किया
MKMANTUN KUMAR ROY
Jan 22, 2026 11:10:19
Bihar
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के युवक विश्वजीत कुमार (31 वर्ष) ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर ने नाजुक स्थिति देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिर परिजनों ने उसे दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विश्वजीत की मौत के बाद उनके मोबाइल से मिले एक वीडियो ने मामले को सनसनीखेज बना दिया है। वीडियो में वह अपनी पीड़ा बयां करते हुए मौत को गले लगाने की बात कह रहा है। विश्वजीत समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंगपुर निवासी दिलीप कुमार राय का पुत्र था। उसने जहरीला पदार्थ खाने से पहले अपना एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि मेरी सास, मेरी पत्नी और अन्य ससुराल वाले मुझे लगातार टॉर्चर कर रहे हैं। पांच साल से पत्नी की प्रताड़ना से मैं डिप्रेशन में हूं और अब मरने जा रहा हूं। मेरे नाम की जमीन-जायदाद सिर्फ मेरे मां-बाप की हो। देश में ऐसा कानून नहीं बने जिसमें केवल महिलाओं को ही प्राथमिकता दी जाए। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करती है। लेकिन मृतक के परिजन वीडियो के आधार पर उसके ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार, 11 जनवरी को पत्नी के बुलाने पर विश्वजीत बिथान थाना क्षेत्र स्थित ससुराल गया था। वहां से देर रात घर लौट आया। घर पर केवल उनकी माँ मौजूद थीं। अगले दिन वह घर के पास सड़क पर बेहोश पाया गया। पहले उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर 19 जनवरी को उसे दरभंगा के लहेरियासराय के बेंता चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इंद्रजीत ने मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मोबाइल से मिले वीडियो को पुलिस ने अहम साक्ष्य माना है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATANKUR TYAGI
FollowJan 22, 2026 13:38:160
Report
RVRajat Vohra
FollowJan 22, 2026 13:37:560
Report
ASAJEET SINGH
FollowJan 22, 2026 13:37:360
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowJan 22, 2026 13:37:030
Report
CRCHANDAN RAI
FollowJan 22, 2026 13:36:400
Report
VSVishnu Sharma
FollowJan 22, 2026 13:36:140
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 22, 2026 13:35:350
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 22, 2026 13:35:130
Report
DTDinesh Tiwari
FollowJan 22, 2026 13:34:540
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 22, 2026 13:34:390
Report
SLSanjay Lohani
FollowJan 22, 2026 13:34:180
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 22, 2026 13:34:060
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 22, 2026 13:33:400
Report
SKSumit Kumar
FollowJan 22, 2026 13:33:200
Report
PTPawan Tiwari
FollowJan 22, 2026 13:33:040
Report