Back
सहरसा विधायक के बयान से हंगामा: मरीजों के बेचे जाने के आरोप
VKVishal Kumar
Dec 16, 2025 01:01:59
Saharsa, Bihar
सहरसा के विधायक ई आईपी गुप्ता ने एंबुलेंस चालकों की बैठक में कही यह बात मरीजों को बेचना छोड़िए. मैं पागल आदमी हूं, सायनाइड खाकर पैदा हुआ हूं. किसी को छोड़ूंगा नहीं... इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आइआइपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सहरसा के विधायक ई आईपी गुप्ता ने सदर अस्पताल के कोविड वार्ड में एंबुलेंस चालकों के साथ हुई बैठक में यह बातें कही. विधायक का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. बैठक को संबोधित करते आइपी गुप्ता ने कहा कि सहरसा से आइजीआइएमएस, पीएमसीएच, डीएमसीएच या किसी अन्य हाइयर सेंटर रेफर किए जाने के बाद कई बार वे मरीज एंबुलेंस चालकों या फिर साथ जाने वाले कर्मियों के बहकावे में आकर किसी लोकल निजी अस्पताल में पहुंच जाते हैं. इस तरह मरीज को बेचना बंद कीजिए, क्योंकि मैं पागल आदमी हूं. सायनाइड खाकर पैदा हुआ हूं. किसी को छोड़ूंगा नहीं. एक भी शिकायत मिली तो पांच की खैर नहीं विधायक ने कहा कि कोई अपनी बेटी की शादी के लिए 40 हजार रुपये जमा कर रखता है. बीमार होने पर वह रकम भी डॉक्टरों को दे देनी पड़ती है. किसी को आधा कट्ठा जमीन है, वह भी बेच देना पड़ता है. यदि आज के बाद यह हुआ ओर पेशेंट कह दिया और पुर्जे में लिखा हुआ है कि वह रेफर हुआ है. आइजीआइएमएस के बदले वह राधिका अस्पताल पहुंचा दिया जाता है तो टीम में साथ जाने वाले चारों कर्मियों पर जांच बैठाउंगा. चारों को अंदर भेजवा दूंगा. दुनियां को कोई ताकत बचाने वाला पैदा नहीं होगा. मेरे पास एक भी क्लेम आ गया तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा. रेफर करने वाले अस्पताल के डॉक्टर, साथ जाने वाले चार कर्मी और एजेंसी को छोड़ूंगा नहीं. शिकायत आते ही जांच बैठाउंगा. पेशेंट बेचने की परंपरा को भूल जाओ. बदले में आपकी जो लड़ाई है, वह मैं लड़ूूगा. विधानसभा में बवाल काट दूंगाृ. सर कलम होने तक लड़ते रहेंगे. लेकिन यदि पेशेंट को बेचा गया तो इन पांचों को भी सर कलम होने तक नहीं छोड़ेंगे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 22, 2026 19:02:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 22, 2026 19:02:240
Report
PSPritesh Sharda
FollowJan 22, 2026 19:01:550
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 22, 2026 19:01:380
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 22, 2026 19:00:460
Report
SMSubhasis Mandal
FollowJan 22, 2026 19:00:320
Report
0
Report
सूरजपुर के प्रतापपुर वन क्षेत्र से दंतैल हाथियों के दो वायरल वीडियो, नदी में मस्ती और खेतों में दहशत
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 22, 2026 18:46:180
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 22, 2026 18:46:030
Report
NJNeetu Jha
FollowJan 22, 2026 18:45:360
Report