icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एटा में पति ने पत्नी और प्रेमी को होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जांच

Etah, Uttar Pradesh:एटा में पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ OYO होटल में पकड़ा, पत्नी और प्रेमी को रंगे हाथों पकड़े देख पति के उड़े होश, पीड़ित पति की शादी 2 महीने पहले हुई थी, पति ने पत्नी और उसके प्रेमी रविंद्र कुमार निवासी खैर अलीगढ़ पर 6 साल से प्रेम प्रसंग में रहने का लगाया आरोप, पीड़ित पति ने थाना देहात पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़ों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर भेजा थाने, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड़ स्थित बाईपास ब्रिज के पास का पूरा मामला。
0
0
Report

ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार: MDMA, कोकीन और एक्स्टसी बरामद

Delhi, Delhi:MDMA, कोकीन और एक्स्टसी (Ecstasy) टैबलेट की कमर्शियल मात्रा के साथ एक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड की टीम ने 11.57 ग्राम MDMA (व्यावसायिक मात्रा) 10 ग्राम कोकीन 9 एक्स्टसी (Ecstasy) टैबलेट (वज़न 6.67 ग्राम) बरामद किया है प्रमुख सप्लायर का पता लगाने और उसे पकड़ने, साथ ही ड्रग सप्लाईनेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं आरोपी दिल्ली में रहने वाले एक अफ्रीकी नागरिक (मुख्य सप्लायर) के लिए काम कर रहा था। राजेश शर्मा west district anti narcotics squad ने 11.57 ग्राम MDMA (व्यावसायिक मात्रा) 10 ग्राम कोकीन 9 एक्स्टसी (Ecstasy) टैबलेट (वज़न 6.67 ग्राम) के साथ एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स तस्कर की पहचान संदीप चौहान, उम्र: 37 साल, निवासी: गांव किशनगढ़, साउथ दिल्ली के रूप में हुई। पश्चिमी जिला डीसीपी हरேश्वर वी स्वामी ने जानकारी दी कि PS राजौरी गार्डन में NDPS एक्ट की धारा 22/25/29 के तहत दर्ज FIR की जांच के सिलसिले में, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड को एक और बड़ी कामयाबी मिली। गुप्त सूचना के आधार पर, एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास छापा मारा और ऑटो के साथ आरोपी राम कुमार को पकड़ा। तलाशी के दौरान, 6.62 ग्राम MDMA बरामद हुआ और नशीले पदार्थ के साथ ऑटो को ज़ब्त कर लिया गया। कड़ी पूछताछ के दौरान, राम कुमार ने बताया कि उसने बरामद MDMA दिल्ली के वसंत कुंज में रहने वाले स्टेनली नाम के एक अफ्रीकी नागरिक से लिया था और उसके कहने पर ही नशीले पदार्थ की सप्लाई कर रहा था। मुख्य सप्लायर का पता लगाने और उसे पकड़ने, साथ ही ड्रग सप्लाई नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं।
0
0
Report

बालोद लूटकांड: चारों में से एक गिरफ्तार, बाकी तीन फरार

Raipur, Chhattisgarh:बालोद बालोद पुलिस को लूट के एक मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। झलमला-रानीमाई रोड पर राहगीर से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले 4 आरोपियों में से एक को पुलिस ने दल्लीराजहरा से गिरफ्तार कर लिया है。 बालोद के झलमला तालगांव रोड पर 14 जून की अलसुबह हुई लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। राजनांदगांव से लौट रहे कांकेर निवासी रामेश्वर साहू जब शौच के लिए रुके थे, तभी एक बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। डंडे से मारपीट कर और गले पर चाकू अड़ाकर बदमाशों ने 4500 रुपये और एक स्मार्टफोन लूट लिया था。 एसपी योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर बालोद पुलिस और साइबर सेल ने मुखबिरों का जाल बिछाया और दल्लीराजहरा के रेलवे कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय सचिन सिंह राजपूत को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उन्होंने चिखलाकसा में लूट की प्लानिंग की थी। लूटे गए रुपयों को चारों ने आपस में बांट लिया और मोबाइल रास्ते में फेंक दिया。 पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, फरार तीन अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

ओखला फेज-2 में एक्सपायरी डेट बदलकर खाद्य सामग्री पर घोटाला, NHRC-पुलिस कार्रवाई

New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के ओखला फेस टू इलाके में खाद्य सामग्री का एक्सपायरी डेट बदलने का कार्य एक फैक्ट्री के अंदर बड़ी तेजी से चल रहा था। इस रैकेट का भंडाफोड़ एनएचआरसी की टीम के द्वारा दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर किया गया जहाँ बड़े पैमाने पर खाद्य सामग्रियों का एक्सपायरी डेट बदलकर नई एक्सपायरी डेट का लेबल लगाया जा रहा था। एनएचआरसी के द्वारा कहा गया है कि यह बहुत बड़ा अपराध है; लोगों के जान के साथ यह फैक्ट्री मालिक खिलवाड़ कर रहे थे और इनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। वही एनएचआरसी के सदस्य प्रियंक कानूनगो बताते हैं कि उन्हें पता चला था कि इस फैक्ट्री के अंदर बाल मजदूर थे; इसके बाद जब वह अपनी टीम के साथ पहुँचे तो उन्होंने देखा कि यहाँ कुछ और ही काम हो रहा है। इसके बाद दिल्ली पुलिस को और तहसीलदार को मौके पर बुलाकर फैक्ट्री के अंदर रेड करवाया गया जिसमें पता चला कि ये लोग गलत तरीके से खाद्य सामग्री जैसे कोल्ड ड्रिंक, देसी घी, चाऊमीन, नमक, टोमेटो सॉस आदि जैसी कई खाद्य सामग्रियों की एक्सपायरी डेट को थिनर से मिटा कर नई एक्सपायरी डेट का लेबल लगा रहे थे। यह काम बड़े पैमाने पर यहां किया जा रहा था—जो बहुत गलत है। अभी मैं फूड इंस्पेक्टर को भी बुलाया है और हमें उम्मीद है कि इस फैक्ट्री को सील किया जाएगा और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि यह जो काम कर रहे हैं उससे दूसरे का जीवन खतरे में पड़ सकता है। उन लोगों के साथ जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और इसलिए इन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
0
0
Report

टिहरी में परिवर्तन संकल्प यात्रा: कांग्रेस ने बीजेपी के घोटालों पर हमला

New Tehri, Uttarakhand:Tehri प्रताप नगर के डोबरा पुल के पास आयोजित हुई कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा。 टिहरी पहुंची कांग्रेस परिवर्तन संकल्प यात्रा द्वारा डोबरा पुल के पास एक जन सभा को संबोधित किया गया इस मौके पर यात्रा के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर बरसे और कहा अब उत्तराखंड की जनता ने परिवर्तन का मन बना لیا है और बीजेपी की असलियत पहचान चुकी है। प्रतिम सिंह ने कहा घोटालों की सरकार में बेरोजगारी और अपराध अपनी सीमा पार कर चुका है। वही संगठन में नाराजगी के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कांग्रेस बड़ा परिवार है और थोड़ी बहुत नोक झोंक होती रहती है लेकिन पिथौरागढ़ की घटना में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वही भुवन कापड़ी ने कहा आज प्रदेश की हालत बेहद खराब है और महंगाई जैसे अन्य आम जनों की परेशानियों से सरकार को कोई लेना देना नहीं है। बीजेपी के नेता अपनी जेब भरने में लगे है। अब हाल ही में राम मंदिर दान घोटाला इसका सबसे बड़ा सबूत है जिन्होंने भगवान राम को नहीं छोड़ा, वो आम जनता का क्या उद्धार करेंगे। वही प्रताप नगर विधायक ने कहा डोबरा- मोटना सड़क के लिए कई बार विधानसभा से लेकर सीएम से मुलाकात की लेकिन कुछ नहीं हो पाया और अब इसके लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा। वही कांग्रेस की सरकार आते ही सबसे पहले इस सड़क का डामरीकरण किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

आकाशीय बिजली गिरने से ललपुर गाँव के दो किसान की मौत, गाँव में मातम

Barh, Bihar:भदौर थाना क्षेत्र के ललपुर गांव में खेत में धान का बिचड़ा लगा रहे दो किसानों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। दोनों किसानों की मौत की खबर सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौसम में बदलाव के कारण अचानक बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश होने लगी। बारिश के दौरान खेत में काम कर रहे दोनों किसान पर आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। दोनों किसान सीताराम और गुप्त महतो ललपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों एक साथ खेत में धान का बिचड़ा लगा रहे थे, इसी दौरान यह घटना घटित हुई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो दोनों को मृत पाया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है; पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं दोनों किसानों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report

32वीं महान पदयात्रा हेमकुण्ड साहिब पहुंची; अफवाहें खत्म, सुरक्षा पुख्ता

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर विश्व शांति, आपसी भाईचारे एवं सर्वजन कल्याण का संदेश लेकर श्री हेमकुंड साहिब पैदल यात्रा सोसाइटी, बटाला (पंजाब) की ओर से आयोजित 32वीं महान पैदल यात्रा 2 जून 2026 को डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर) से प्रारंभ होकर आज पवित्र श्री हेमकुंड साहिब पहुची । बीओ 1 / पंजाब के गुरदासपुर से करीब 90 श्रद्धालुओं का यह जत्था, जिसमें महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग भी शामिल हैं, प्रतिदिन लगभग 35 से 40 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए श्रद्धा, सेवा और भाईचारे का संदेश देशभर में पहुंचा रहा है। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हरपाल सिंह एवं बलजिंदर सिंह ने बताया कि वे उसी कर्णप्रयाग क्षेत्र से सकुशल होकर गुजरे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया , उन्हें स्थानीय लोगों से भरपूर सहयोग, सम्मान और अपनापन मिला。 जत्थे के सेवादारों ने भावुक होकर कहा, "कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से संगत में डर का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन यहां पहुंचने पर हमने पाया कि वास्तविकता बिल्कुल अलग है। यहां का माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है। गढ़वाली लोग और हम सभी भाई-भाई हैं। स्थानीय लोगों ने हमारा बहुत सम्मान किया और हर संभव सहयोग दिया।" श्रद्धालुओं ने देशभर की संगत से अपील करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा निश्चिंत होकर श्री हेमकुंड साहिब, श्री बद्रीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आएं। चमोली पुलिस एवं SDRF भी श्रद्धालुओं को आश्वस्त करती है कि यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद है। पुलिस, प्रशासन एवं सभी संबंधित विभाग यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति सदैव "अतिथि देवो भवः" की रही है। यहां आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु हमारे लिए सम्माननीय है।
0
0
Report

जगन गुर्जर हत्या मामले में पत्नी ने साजिश का दावा, खुलासा नहीं तो आत्महत्या

Jaipur, Rajasthan:धौलपुर के जगन गुर्जर की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या होने के बाद उसकी पत्नी कोमेश गुर्जर ने कहा कि जगन की हत्या एक साजिश है, जिसका खुलासा होना चाहिए। अगर खुलासा नहीं हुआ तो वह आत्महत्या करने पर मजबूर होंगी। साथ ही कोमेश ने कहा कि उसने पहले अपने पिता और भाई की हत्या का बदला लिया था, अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो अपने पति का बदला लेने से भी नहीं चूकेगी। वहीं, जगन की हत्या के बाद गुर्जर समाज के रामवीर पोसवाल ने बताया कि जगन गुर्जर शुरू से ही गुस्सैल प्रवृत्ति का था। पहले छोटे अपराधों से इसकी शुरुआत हुई थी और धीरे-धीरे वह बड़े डकैत के नाम से जाना जाने लगा। वरिष्ठ पत्रकार रमेश दीक्षित ने भी बताया कि जगन शुरुआत में छोटे अपराधों से जुड़ा था, उसके बाद वह अपने जीजा की मौत का बदला लेने के बाद बागी बन गया।
0
0
Report
Advertisement

बिहार के पूर्व MLC सुबोध राय शराब मामले में गिरफ्तार: बिहार-झारखण्ड लिंक उजागर

Ranchi, Jharkhand:बिहार सरकार में पूर्व एमएलसी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुबोध राय को शराब के अवैध धंधे में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद तरंगिणी लीकर प्राइवेटिमिटेड के लाइसेंस को भी रद्द करने की अनुशंसा कर दी गई है और मामले की तफ्तीश जारी है। लेकिन शुरुआती जांच में जो खुलासे हुए है उसमें बड़े घोटाले और बढ़े राजनीतिक लिंक की बात आ रही है। झारखण्ड की राजधानी रांची से एक ऐसे खेल के खुलासा हुआ है जिसके तार शराब बंदी के तौर पर पहचान बनाने वाले राज्य बिहार से है। और इस धंधे का मास्टर माइंड कोई और नहीं बल्कि बिहार के पूर्व एमएलसी और राजद नेता सुबोध राय है। हालाँकि सुबोध राय को झारखण्ड के लिए शराब बनाने का वैध लाइसेंस है लेकिन प्लांट से रात के अंधेरे में कोई और खेल होता था। रेडिको खेतान की टाइअप कंपनी तरंगिणी लिमिटेड को झारखण्ड के लिए 8 पीएम और माउंट मैजिक शराब बनाने का लाइसेंस था लेकिन छापामारी में इसके अलावा आफ्टर डार्क, रॉयल लेसन और किंग फिशर भी बरामद किया गया जिसमें सेल फॉर उत्तर प्रदेश और सेल फॉर दिल्ली का लेवल लगा था। बाइट....गौरव गोस्वामी,ग्रामीण एसपी बाइट....उमाशंकर सिंह,सहायक उत्पाद आयुक्त मामले की जानकारी देते हुए सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह ने बताया कि शराब के इस अवैध कारोबार में संलिप्त कंपनी के डायरेक्टर सुबोध राय सहित 2 अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है और कंपनी के लाइसेंस रद्द करने की भी अनुशंसा कर दी गई है और आगे की जांच जारी है बाइट....उमाशंकर सिंह,सहायक उत्पाद आयुक्त झारखण्ड के उत्पाद विभाग को राजस्व का चूना लगाकर बिहार भेजी जाने वाली शराब में यूपी और दिल्ली का लेवल इसीलिए लगाया गया था ताकि अगर बिहार में शराब पकड़ाती तो उसकी जांच झारखण्ड तक नहीं पहुंच पाती और यूपी और दिल्ली में जांच कहाँ गुम हो जाती है। बहरहाल मामले पर पुलिस की तफ्तीश जारी है और उम्मीद है कि जांच में और भी कई खुलासे होंगे और कई सफेदपोश के नाम भी सामने आ सकते हैं
0
0
Report

जालौन में मंत्री संजय निषाद का अभद्र भाषण वायरल, सीट बंटवारे पर राजनीति गरम

Jalaun, Uttar Pradesh:नोट:- मंत्री संजय निषाद का कार्यकर्ता से अभद्र भाषा बोलते वीडियो 16 सेकंड का है। और शीट हरवाने की बात का वीडियो 32 सेकेंड का है。 ब्रेकिंग जालौन जालौन पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, कालपी नगर में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे संजय निषाद, मंच पर कार्यकर्ता द्वारा अपनी बात कहने पर भड़के मंत्री संजय निषाद, मंच पर ही कार्यकर्ता से अभद्र भाषा का प्रयोग कर डांटते आए नजर, गुस्से में कार्यकर्ता से बोले मंत्री संजय निषाद:- दिमाग सही कर लो, संगठन में काम तुम नही करोगे तुम्हारा बाप करेगा, मंत्री संजय निषाद का कार्यकर्ता से अभद्र और विवादित भाषा के इस्तेमाल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, संजय निषाद बोले- यहां दलालों ने हमे शीट हराई है, चंद पैसों के लिए हमें यह सीट हरवा दी, सबको मालूम है कौन हरवाया, चुनाव नजदीक आते ही निषाद वोट बैंक को एकजुट करने और अपनी राजनीति को मजबूत करने पहुंचे थे मंत्री संजय निषाद, जालौन के कालपी नगर में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे मंत्री डॉ. संजय निषाद。
0
0
Report
Advertisement

आगरा के वाटर पार्क में मासूम की डूबकर मौत, संचालक गिरफ्तार

Agra, Uttar Pradesh:चुभम भरी गर्मी में राहत पाने को लोग वाटर पार्कों पहुंचते है जहां मौज मस्ती के साथ गर्मी से निजात भी मिल सके लेकिन अब ये वाटर पार्क मौत के वाटर पार्क बनते जा रहे है आगरा में दो महीने में ये दुसरी घटना है जब एक मासूम की वाटर में डूबने से मौत हो है अब पुलिस ने वाटर पार्क को फिलहाल बंद करा दिया है घटना बुधवार की है खंदौली क्षेत्र में स्थित ब्लू व्हेल वाटर पार्क पर 10 साल का मासूम अवि परिवार के साथ मस्ती के लिए गया था लेकिन परिवार को क्या पता था ये मौज मस्ती परिवार और मासूम के लिए जीवनभर का दर्द बन जाएगी,नहाने के दौरान बच्चा गहरे पानी में डूब गया जिसकी मौत हो गई,परिवार का आरोप है कि किसी ने बच्चे को बचने की कोशिश नहीं की समय रहते मदद मिल जाती तो मासूम की जान बच सकती थी घटना की जानकारी मिलते ही इलाकाई पुलिस भी घटना स्थल पहुंच गई जहां जांच के बाद पुलिस ने वाटर पार्क को बंद करा दिया और संचालक को गिरफ्तार कर दिया अब पुलिस संचालक को जेल भेजने की तैयारी कर रही है ये कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह लापरवाही के कारण मासूम की मौत हुई हो,दो महीने पहले भी आगरा के किरावली स्थित तेवतिया वाटर पार्क में भी नहाने के दौरान डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत हुई थी,तब भी परिवार का आरोप था कि वाटर पार्क स्टाफ ने मदद नहीं की इसलिए ये घटना हुई अब सवाल संचालकों और पुलिस प्रशासन,जिला प्रशासन पर भी खड़े हो रहे है आखिर क्यों इन हादसों से सबक नहीं लिया जा रहा आखिर क्यों समय समय पर जांच पड़ताल नहीं होती अगर जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी तय करना शुरू कर दें तो काफी हद तक हादसों में कमी आ सकती है वॉक थ्रू
0
0
Report

रेत भरे ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर दी; कटनी-दमोह-पन्ना रोड पर हादसा टला

Katni, Madhya Pradesh:कटनी-दमोह-पन्ना रोड पर भीषण सड़क हादसा टला, रेत से भरे छह चक्का ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर कटनी। कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत कटनी-दमोह-पन्ना रोड स्थित साईं मंदिर के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। रेत से भरे छह चक्का ट्रक ने पीछे से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार घूम गई और लगभग 40 फीट तक सड़क पर घिसटती चली गई。 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार सवारों की मदद की。 गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए, हालांकि वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है。 हादसे की सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है。
0
0
Report

Ashok Chaudhary: Arrest law for PM-CM is correct; investigation ongoing over DSP posting

Patna, Bihar:अशोक चौधरी ने कहा कि पीएम सीएम के गिरफ्तारी वाला कानून जो लाया जाना है वह सही है। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर में आरोपी सीडीपीओ को मध् निषेध विभाग में पोस्टिंग देने को लेकर कहा: डीएसपी का जिक्र आप लोग कर रहे हैं, उस डीएसपी को फील्ड से उठाकर मध् निषेध विभाग में पोस्टिंग दे दिया गया है। फील्ड पोस्टिंग के तुलना में विभाग में पोस्टिंग अच्छा नहीं है। इसमें क्या दिक्कत है। अभी जांच चल रहा है; अगर सरकार उससे पहले डीएसपी को निलंबित करता या कार्रवाई करता तो वह डीएसपी कोर्ट चला जाता और कहता कि जांच समाप्त होने से पहले ही हमको दोषी मान लिया गया और हमें निलंबित कर दिया। तो फिर क्या होता? मदन सहनी के प्रतिक्रिया पर अशोक चौधरी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। तेजस्वी यादव के बयान को लेकर अशोक चौधरी ने कहा तेजस्वी यादव समाप्त हो गए हैं, तेजस्वी यादव नीतीश जी के ऊपर कटाक्ष कर रहे हैं। नीतीश जी को उप प्रधानमंत्री बनना चाहिए। विपक्ष के नेता बनने लायक भी नहीं बचे हैं तेजस्वी यादव।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top