धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दीवार गिरी, 50 लोग जख्मी, पुलिस ने की कार्रवाई
Manora, Bihar:पुनपुन के श्रीपालपुर गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दीवार गिर गई। जिससे दीवार से सटकर खड़े लोग जख्मी हो गयी। जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल भेजा। घटना बुधवार दोपहर की है। गांव में एक धार्मिक प्रबचन का कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम एक पुराने मकान परिसर में था। जहां लगभग 100 लोग जमा थे। अचानक परिसर की पुरानी दीवार गिर पड़ी। जिससे 50 लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां 21 लोगों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
