
मधुबनी के बिस्फी थाना क्षेत्र में अधेड़ नौसाद की हुई हत्या, सौतेले बेटे भवति पत्नी सहित 6 लोग हिरासत में
मधुबनी में घर मे अधेड़ की हुई निर्मम हत्या, सौतेले बेटे ,बेटी पत्नी सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप।घटना बिस्फी थाना के कोरियानी नूरचक गांव की है। मृतक नौसाद को सौतेले बेटे, बेटी पत्नी ने मिल कर नुकीला हथियार घोंप कर हत्या कर दी। घर मे अहले सुबह हत्या की गई ,नौसाद के चीख की आवाज सुन कर आसपास के लोग घर पर पहुंके। लोगों ने कमरे में देखा तो एक कपड़ा से शव ढंका हुआ था ,ग्रामीणों ने घर मे मौजूद पांच लोगों को घेर कर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार ने बताया नौसाद की तेज हथियार से हत्या हुई है,पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी में कोसी नहर किनारे झाड़ी से युवक का क्षत विक्षत शव हुआ बरामद,घटना खजौली थाना के भकुआ गांव की है। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ी से निकाला। शव पर जख्म का निशान पाया गया है। मृतक की पहचान जयनगर थाना के बेलही गांव निवासी राजा नंदन यादव के रूप हुई है। लोगों की माने तो दूसरे जगह से हत्या कर शव को लाकर नहर किनारे फेंक दिया है।पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बहरहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कागजी प्रक्रिया कर रही है।