Back
पटना सिटी में कबाड़ दुकान से लगी आग, उत्सव हॉल तक पहुंची भयावह लपटें
VKVIKRANT KUMAR
Feb 10, 2026 03:45:48
Patna, Bihar
पटना सिटी आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। कबाड़ की दुकान के पीछे अचानक उठे घने धुएं के साथ लगी भीषण आग ने देखने के एकदम से पास स्थित चंद्रमणि उत्सव पैलेस को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराहट में अपने घरों से गैस सिलेंडर और अन्य सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही पटना सिटी अग्निशमन केंद्र से छोटी-बड़ी मिलाकर करीब दर्जनों दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अग्निशमन पदाधिकारी गयानंद सिंह ने बताया कि सभी जवान आग पर काबू पाने में जुटे हैं तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक संकेतों के अनुसार कबाड़ दुकान के पीछे किसी ज्वलनशील पदार्थ से आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। स्थानीय निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उत्सव हॉल में शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से होते रहते हैं, लेकिन संयोग से सोमवार रात कोई आयोजन नहीं था। उन्होंने कहा कि “अगर हॉल में कार्यक्रम चल रहा होता तो स्थिति और ज्यादा भयावह हो सकती थी।” लाखों की संपत्ति जलकर खाक आग में कबाड़ दुकान और उत्सव हॉल का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये की संपत्ति राख हो चुकी है। दमकल की टीम ने अथक प्रयास से आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया है। इलाके में स्थिति अब सामान्य है, लेकिन पुलिस और अग्निशमन विभाग आग के वास्तविक कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Prakash
FollowFeb 10, 2026 05:18:540
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 10, 2026 05:17:360
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowFeb 10, 2026 05:17:220
Report
PVPankaj Verma
FollowFeb 10, 2026 05:16:370
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 10, 2026 05:16:210
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DTDhiraj Thakur
FollowFeb 10, 2026 05:02:310
Report
0
Report