Back
बिहार बोर्ड एक साथ तीन ISO सर्टिफिकेट हासिल कर पहला राज्य बोर्ड बना
SKSunny Kumar
Dec 13, 2025 10:51:50
Patna, Bihar
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति एक साथ तीन ISO सर्टिफिकेट हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बोर्ड बन गया है। बिहार बोर्ड की ओर से ये सभी ISO सर्टिफिकेट समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्राप्त किए।
बोर्ड के अध्य्क्ष आनंद किशोर ने कहा की यह ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। समिति को एक साथ तीन प्रतिष्ठित ISO सर्टिफिकेट प्रदान किए गए हैं। इसके साथ ही बिहार बोर्ड देश का पहला राज्य बोर्ड बन गया है, जिसे गुणवत्ता, सूचना सुरक्षा और रिकॉर्ड प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ISO प्रमाणन प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि Bihar बोर्ड को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए ISO 9001:2015, सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के लिए ISO/IEC 27001:2022 और उत्कृष्ट रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली के लिए ISO 15489-1:2016 सर्टिफिकेट प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सुधार, पारदर्शिता और तकनीकी नवाचारों के लिए उनके नेतृत्व में किए गए प्रयासों का यह बड़ा परिणाम माना जा रहा है।
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि तकनीक के व्यापक उपयोग और परीक्षा सुधारों के चलते बिहार बोर्ड वर्ष 2019 से 2025 तक लगातार सात वर्षों से देश में सबसे पहले मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम जारी कर रहा है। यह अपने आप में एक कीर्तिमान है।
आनंद किशोर ने कहा कि समिति द्वारा परीक्षा प्रणाली और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में आमूल-चूल बदलाव किए गए हैं। 1983 से 2025 तक के मैट्रिक और इंटर के सभी रिकॉर्ड्स को डिजिटाइज किया गया है। समिति को पेपरलेस बनाते हुए कंप्यूटरीकरण के जरिए पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की गई है। रिकॉर्ड रूम का सुदृढ़ीकरण कर ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से सुरक्षित संधारण किया जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowDec 13, 2025 12:19:570
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 13, 2025 12:19:470
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowDec 13, 2025 12:19:230
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 13, 2025 12:18:320
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 13, 2025 12:18:200
Report
0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowDec 13, 2025 12:18:090
Report
0
Report
PSPritesh Sharda
FollowDec 13, 2025 12:17:470
Report