icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी तक जाएगी सेवा संकल्प यात्रा: बिहार-झारखंड से प्रवेश, मंत्री का स्वागत

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक के लिए निकली ''सेवा संकल्प यात्रा'' का कारवां झारखंड के रास्ते बिहार की सीमा में प्रवेश कर गया।यात्रा में शामिल 25 बाइकर्स औरंगाबाद जिले के संडा बॉर्डर के रास्ते बिहार पहुंचे जहां बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह तथा रमा निषाद ने उनका भव्य स्वागत किया ।यात्रियों ने संडा में पौधरोपण भी किया।उसके बाद यात्रा औरंगाबाद जिला मुख्यालय के लिए निकल पड़ी जहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन सबों ने भाग लिया।पूरे रास्ते उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई थीं।यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओ में खासा जोश देखने को मिल रहा था ।
0
0
Report

जयपुर में 25 प्रकोष्ठ बनाकर चुनावी तैयारी तेज

Jaipur, Rajasthan:एंकर-पंचायती राज आम चुनाव-2026 का कार्यक्रम घोषित होने के बाद जयपुर जिला प्रशासन चुनावी तैयारियों में जुट गया है। जिले में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू तरीके से पूरा कराने के लिए 25 अलग-अलग प्रकोष्ठ बनाए गए हैं। इन प्रकोष्ठों के जिम्मे मतदाता सूची से लेकर मतदान केंद्र, पोलिंग पार्टियों की ट्रेनिंग, EVM, चुनाव सामग्री, परिवहन और कानून-व्यवस्था तक की जिम्मेदारी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर संदेश नायक ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने साफ किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। सभी प्रकोष्ठ निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार समयबद्ध तरीके से काम पूरा करें और आपस में लगातार समन्वय बनाए रखें। बैठक में मतदाता सूचियों के अद्यतन और पुनरीक्षण के साथ ही मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। मतदान दलों के गठन और प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री, EVM, कानून-व्यवस्था, परिवहन और कार्मिक व्यवस्था की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा मतदाता जागरूकता, सूचना प्रौद्योगिकी और नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाओं की प्रगति भी देखी गई। कलेक्टर ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा मतदाता मतदान के लिए बूथ तक पहुंचें, इसके लिए जागरूकता गतिविधियां बढ़ाने को कहा गया। सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को अपने हिस्से की जिम्मेदारी के अनुसार कार्ययोजना तैयार करने और निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव से जुड़ी सूचनाओं और रिपोर्टों का नियमित रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूर्व नरेन्द्र वर्मा, एडीएम प्रथम राजीव द्विवेदी, एडीएम जयपुर दक्षिण युगांतर शर्मा, एडीएम चतुर्थ आशीष कुमार, एडीएम जयपुर उत्तर राजेंद्र सिंह सहित संबंधित प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

खेत से जुताई के लिए ट्रैक्टर निकालने के विवाद में विकलांग बुजुर्ग की निर्मम हत्या, आरोपी फरार।।

RavindraRavindraFollowJust now
Muskara, Uttar Pradesh:खेत से जबरन निकलने के विवाद में विकलांग वृद्ध की हुई निर्मम हत्या। "उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेत से निकलने के मामूली विवाद में एक 60 साल के बुजुर्ग किसान की निर्मम हत्या कर दी गई है। आरोप है कि हत्यारों ने वृद्ध के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है।" V/O –"हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 'बुधवा का डेरा' गांव में एक दर्दनाक वारदात ने सबको झकझोर कर रख दिया है। 60 वर्षीय मृतक राजबहादुर अहिरवार, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग थे, आज सुबह अपने 16 बीघा खेत पर जुताई कराने के लिए पहुंचे थे। ​परिजनों के मुताबिक, खेत से निकलने को लेकर कुछ पारिवारिक लोगों से उनका विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों—अर्जुन (पुत्र जमुना प्रसाद) और जगत (पुत्र मुन्ना)—ने बुजुर्ग किसान को घेर लिया और उनके सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ कई वार किए। इस बेरहमी से की गई मारपीट में राजबहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव खेत में ही संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।" "घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पारिवारिक विवाद और रंजिश के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से दोनों आरोपी मौके से फरार हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

1962 सेवा ने गाय के पेट से स्टील की चम्मच निकालकर जीवन बचाया

Jabalpur, Madhya Pradesh:1962 सेवा बनी बेजुबान के लिए वरदान, गाय का ऑपरेशन कर निकाली स्टील की चम्मच जबलपुर के ग्राम सरोंद में एक गाय ने पानी पीने या चारा खाने के दौरान स्टील की चम्मच निगल ली थी, जिससे उसकी जान पर बन आई थी. किसान की सूझबूझ और 1962 पशु सेवा की तत्परता से बेजुबान की जान बच गई। जानकरी के अनुसार सरोंद गांव के किसान अभिषेक पटेल 50 हजार रुपए में गाय खरीदकर लाए थे। कुछ दिन पहले गाय ने खाने या पानी पीने के दौरान स्टील की चम्मच निगल ली। इसके बाद से गाय को काफी परेशानी होने लगी और उसने खाना-पीना छोड़ दिया। मामले की सूचना किसान ने 1962 पर कॉल करके पशु विभाग को दी। सूचना मिलते ही डॉ. नमन सिंह के नेतृत्व में पशु विभाग की टीम ग्राम सरोद पहुंची। टीम ने गाय की हालत देखकर प्राथमिक उपचार किया और गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जबलपुर वेटरनरी अस्पताल रेफर किया। जबलपुर वेटरनरी अस्पताल में एक्स-रे जांच के दौरान पता चला कि गाय के पेट के अंदर स्टील की चम्मच फंसी हुई है. इसके बाद पशु चिकित्सकों की टीम ने तत्काल गाय का ऑपरेशन कर पेट से स्टील की चम्मच को सुरक्षित बाहर निकाला। ऑपरेशन सफल रहा और गाय की जान बच गई। फिलहाल गाय पूरी तरह से स्वस्थ है और सामान्य रूप से चारा-पानी ले रही है। किसान अभिषेक पटेल और ग्रामीणों ने 1962 पशु सेवा और पशु चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त किया है
0
0
Report
Advertisement

NSUI का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Dholpur, Rajasthan:मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन धौलपुर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देश पर जिला अध्यक्ष गौरव पोसवाल, जिला महासचिव जितेन्द्र माहौर और पूर्व अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र गांधी पार्क में एकत्र हुए और कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया और जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष गौरव पोसवाल ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी स्वायत्त संस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। जितेन्द्र माहौर ने कहा कि लोकतंत्र की नींव पारदर्शी चुनाव प्रणाली है और जनता का भरोसा बहाल होना चाहिए।
0
0
Report

नंगल किलन क्षेत्र में BBMB ने दो मकान ध्वस्त कर दिए; नोटिस नहीं मिला

Anandpur Sahib, Punjab:Nangal के किलन क्षेत्र में BBMB Enforcement विभाग ने आज अचानक कार्रवाई की. SDO प्रदीप चौधरी की अगुवाई में BBMB की टीम CISF जवानों और पीले बुलडोज़र के साथ मौके पर पहुंची. टीम ने सबसे पहलेSUBHASH CHANDRA के मकान के एक कमरे को ध्वस्त कर दिया. कुछ कदमों के बाद एक अन्य इमारत पर भी पीला पंजा चलाया गया. इस इमारत की दीवारें ही खड़ी थीं और उस पर लैंटर लगाना बाकी था. कार्रवाई के दौरान मकान मालिकSubhash Kumar ने बताया कि जिस कमरे को ढहा दिया गया, उस पर पिछले करीब 40 सालों से उसका कब्ज़ा था. उन्होंने इसका आरोप लगाया कि BBMB प्रबंधन ने कार्रवाई से पहले उन्हें किसी तरह का नोटिस जारी नहीं किया गया. VO2 – BBMB Enforcement विभाग के SDO प्रदीप चौधरी ने कहा कि ढाए गए दोनों निर्माण गैर-कानूनी थे और इसी चक्र में आज यह कार्रवाई की गई. Byte – प्रदीप चौधरी, SDO Enforcement, BBMB आम आदमी पार्टी के नेता डाक्टर संजीव गौतम
0
0
Report
Advertisement

जालौन सीट: दलित वोटों के साथ PDA और NDA की जंग तेज

Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- चुनावी चाय आपकी राय में जालौन में 27 के चुनाव को लेकर जनता का मूड अब समझिए जालौन जिले का समीकरण चुनावी जातीय समीकरण की बात करें तो जालौन लोकसभा सीट अनुसूचित जातियों (SC) के लिए आरक्षित है, जहां दलित मतदाता सबसे बड़ा वोट बैंक हैं। हालांकि, पिछड़ी और अल्पसंख्यक जातियां भी यहां निर्णायक भूमिका निभाती हैं। सियासी दांव समझने के लिए ये आंकड़े सबसे अहम हैं। अनुसूचित जाति (एससी): सबसे बड़ा ब्लॉक (27% से 35 लाख मतदाता)। इसमें जाटव, कोरी, बाल्मीeki, पासी, अहिरवार जैसे समुदाय शामिल हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी): यादव: लगभग 52,000 मत कुशवाहा (मौर्य, शाक्य): लगभग 70,000 मत लोधी, कुर्मी, निषाद: 45,000-50,000 मत सामान्य वर्ग (जनरल): ब्राह्मण: लगभग 1.25 लाख मत क्षत्रिय / ठाकुर: लगभग 80,000 मत, जिसमें राठौर प्रमुख हैं वैश्य: लगभग 70,000 मत अल्पसंख्यक (म मुस्लिम): लगभग 90,000 मत (कुल आबादी का 9.5-10%) हाल के चुनावों में यहां की राजनीति दो मुख्य गठबंधनों के बीच संघर्ष वाली रही है: 2024 परिणाम: सपा गठबंधन (PDA) को जीत मिली। नारायण दास अहिरवार (सपा) ने 5,30,180 वोट (46.96%) लेकर जीत दर्ज की। बीजेपी के भानु प्रताप सिंह वर्मा 4,76,282 वोट (42.19%) से दूसरे स्थान पर रहे। · 'PDA' फॉर्मूला: सपा-कांग्रेस ने पिछड़ा (Pichda), दलित (Dalit), अल्पसंख्यक 'PDA' फॉर्मूले के तहत यादव-मुस्लिम समीकरण को साधा, जिससे अनुसूचित जाति के वोटों का बंटवारा करने में कामयाबी मिली। · 'एनडीए' का आधार: बीजेपी परंपरागत रूप से कुशवाहा, लोधी, कुर्मी और सामान्य वर्ग (ब्राह्मण-क्षत्रिय) पर निर्भर रही है, साथ ही दलितों के एक बड़े वर्ग (विशेषकर कोरी) में भी उसकी पैठ है। · बसपा की स्थिति: एक समय की ताकतवर बसपा का वोट प्रतिशत 2024 में घटकर लगभग 8.8% रह गया, जो यहां दलित वोटों के बंटवारे को साफ दिखाता है। पुराने और नए समीकरण 2024 के नतीजों ने यह साफ कर दिया कि दलित वोटों का एकजुट होना अब जरूरी नहीं रह गया है। पिछले चुनावों में बीजेपी 50% से अधिक वोट हासिल कर जीत रही थी, लेकिन इस बार मुद्दों और गठबंधन के सहारे 'PDA' ने बाजी मार ली।
0
0
Report

ग्रामीण प्रतिभाओं ने एथलेटिक गेम्स में दम दिखाकर कई पदक जीत लिए

Dholpur, Rajasthan:0510ZRJ_DHOL_GAMES_R एथलेटिक गेम्स में ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दम, कई खिलाड़ियों ने जीते पदक ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आईएजी फाउंडेशन की ओर से आयोजित एथलेटिक गेम्स का समापन हुआ। प्रतियोगिता में राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि वृत्ताधिकारी मनियां खलील अहमद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खलील अहमद ने खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास और प्रयास का संदेश दिया। उन्होंने ब्रूस ली के चर्चित कथन का उदाहरण देते हुए कहा कि सफलता के लिए किसी एक हुनर को बार-बार निखारना जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया。 प्रतियोगिता में 400 और 200 मीटर ओपन दौड़ में उत्तर प्रदेश के भदरौली निवासी शिवानी यादव ने स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में खुड़िला निवासी ईरा ने रजत और शिवानी शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। ओपन 200 मीटर बालक वर्ग में ग्वालियर निवासी मंजीत ने स्वर्ण, सोमली निवासी गुंटू ने रजत और मोदीपुरा निवासी गौरव ने कांस्य पदक जीता。 3 किलोमीटर ओपन दौड़ में शहरोन निवासी संदीप गुर्जर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लंबी कूद में अकोला निवासी राघवेंद्र ने स्वर्ण पदक जीता। 16 वर्षीय बालक 100 मीटर में खुड़िला निवासी मंगल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 14 वर्षीय बालक 100 मीटर में सोमली निवासी सौरभ बघेल ने स्वर्ण, अंशु ने रजत और धारापुरा निवासी रामकुमार ने कांस्य पदक जीता。 आयोजन में ग्रामीण और छोटे कस्बों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। फाउंडेशन की इस पहल से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिला
0
0
Report

गोमती जलस्तर बढ़ा, फैजुल्लागंज में राहत ऑपरेशन तेज, नावों से राहत पहुँच रही

Lucknow, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग लखनऊ गोमती का जलस्तर बढ़ा, फैजुल्लागंज में प्रशासन का ‘राहत ऑपरेशन’ तेज जलभराव के बीच 48 नावें बनीं राहत की जीवनरेखा नावों से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाया जा रहा भोजन-पानी और राहत सामान अब तक 20 हजार से ज्यादा पानी की बोतलें वितरित 6,500 से ज्यादा भोजन पैकेट और 1,500 राहत किट बांटी गईं प्रभावित नागरिकों के लिए 4 राहत शिविर स्थापित मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार फॉगिंग रात में भी पुलिस पेट्रोलिंग, कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी जहां पानी ने रोके रास्ते, वहां नाव से पहुंच रही प्रशासन की मदद
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर, दुकानदारों में भारी नाराजगी

Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय में अतिक्रमणकारियों पर एक बार फिर चला प्रशासन का बुलडोजर। इस प्रकार प्रशासन ने सूर्यगढ़ा बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। सूर्यगढ़ा थाना पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से थाना चौक के समीप सड़क पर दुकानों और मकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान चदरा,टीन की संरचनाओं और सड़क की ओर निकली सीढ़ियों को तोड़ा गया। प्रशासन की कार्रवाई शुरू होते ही अफ़रा-तफ़री मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदारों और व्यवसायियों में नाराजगी देखी गई। खासकर रेड़ी-पटरी लगाने वाले छोटे दुकानदारों और प्रभावित व्यवसायियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति भी नाराजगी जताई। दुकानदारों ने बताया कि वर्षों से कारोबार कर रहे छोटे दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना कार्रवाई से उनके सामने परेशानी खड़ी हो सकती है। नाराज व्यवसायियों ने कहा कि नगर बसाने के बजाय उजाड़ने की कार्रवाई की जा रही है।व्यवसायियों ने सवाल उठाया कि जिन लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है, पहले उनके अतिक्रमण को हटाया जाना चाहिए था। वहीं, सड़क से कितनी दूरी तक अतिक्रमण हटाया जाना है, इसे लेकर भी स्पष्टता नहीं होने की बात कही गई। व्यवसायियों ने प्रशासन पर भेदभाव बरतने का भी आरोप लगाया।
0
0
Report

चिड़ावा एसीबी ने 11 केवी लाइन शिफ्टिंग के बदले 15 हजार रिश्वत लेते दीपिका पकड़ी

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई अजमेर डिस्कॉम की ग्रामीण जेईएन दीपिका गोदारा 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी खेतड़ी रोड स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में एसीबी ने किया ट्रैप 11 केवी लाइन शिफ्टिंग के बदले मांगी थी 25 हजार रुपए की रिश्वत परिवादी के निवेदन पर 15 हजार रुपए में तय हुआ था सौदा ट्रेप के बाद आरोपी को चिड़ावा थाने लाया गया, पूछताछ और कार्रवाई जारी एसीबी झुंझुनूं टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड चिड़ावा में कार्यरत ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता दीपिका को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र पूनिया की अगुवाई में की गई। एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके परिचित के कृषि विद्युत कनेक्शन की 11 केवी की लाइन शिफ्टिंग के बदले कनिष्ठ अभियंता दीपिका द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के दौरान 25 हजार रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। परिवादी के निवेदन पर 15 हजार रुपए रिश्वत लेना तय हुआ। शिकायत की पुष्टि के बाद सोमवार को एसीबी की झुंझुनूं टीम ने चिड़ावा में खेतड़ी रोड स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में ट्रेप कार्रवाई की। टीम ने कनिष्ठ अभियंता दीपिका को परिवादी से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। ट्रेप के दौरान रिश्वत की राशि आरोपी कनिष्ठ अभियंता की कार्यालय टेबल की दराज से बरामद की गई।ट्रेप कार्रवाई पूरी होने के बाद एसीबी की टीम आरोपी कनिष्ठ अभियंता को चिड़ावा थाने लेकर पहुंची। चिड़ावा थाने में एसीबी टीम ने मामले से जुड़ी आगे की कार्रवाई पूरी की। टीम ने आरोपी से पूछताछ की जा रही है।एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे अनुसंधान किया जाएगा।
0
0
Report

धनतेरस के दिन तीसरे चरण के पंचायत चुनाव तारीख पर आयोग विचार कर रहा

Jaipur, Rajasthan:Anchor-पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में धनतेरस के दिन 6 नवंबर को होने वाली पंच-सरपंच की वोटिंग की तारीख बदली तो इसका फायदा केवल मतदाताओं और बाजारों को ही नहीं, बल्कि चुनाव कराने वाली पोलिंग पार्टियों को भी मिलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने धनतेरस से जुड़ी धार्मिक भावनाओं और लोगों की ओर से आ रही प्रतिक्रियाओं के बाद तीसरे चरण की मतदान तारीख में बदलाव पर विचार शुरू कर दिया है। हालांकि अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है। मौजूदा चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 4 नवंबर को मतदान होना है। इसके दो दिन बाद यानी 6 नवंबर को 3605 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान और उसी दिन मतगणना होगी। इसके अगले दिन उपसरपंच का चुनाव कराया जाना है। तीसरे चरण में 11,566 मतदान केंद्र हैं। 6 नवंबर की तारीख में बदलाव हुआ तो मतदानकर्मियों को धनतेरस के दिन चुनावी ड्यूटी से राहत मिलने की संभावना बनेगी। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आयोग नई तारीख क्या तय करता है और तीसरे चरण की बाकी प्रक्रिया में किस तरह संशोधन करता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top