Back
गंगा में नाव पलटने से पीजी छात्र लापता; SDRF व ग्रामीण सर्च ऑपरेशन जारी
PKPrashant Kumar
Feb 22, 2026 14:36:38
Munger, Bihar
गंगा में नाव असंतुलित होने से पीजी छात्र लापता, एसडीआरएफ व ग्रामीणों का सर्च ऑपरेशन जारी।
मुंगेर: हेमजापुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में रविवार दोपहर गंगा नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नाव असंतुलित होने के दौरान उसे संभालने के प्रयास में गहरे पानी में कूदे एक 24 वर्षीय युवक के लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।
लापता युवक की पहचान जय कुमार के रूप में हुई है। वे दुर्गापुर निवासी राजेश सिंह के पुत्र बताए जाते हैं। जय कुमार पीजी के छात्र थे। उनकी माता का निधन बचपन में ही हो गया था, जिसके बाद दादा-दादी ने उनका पालन-पोषण किया। वे तीन बहनों के इकलौते भाई थे। बीए फाइनल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे स्नातकोत्तर (पीजी) में अध्ययनरत थे। उनके पिता पेशे से चालक हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब एक बजे जय कुमार छोटी नाव से दुर्गापुर गंगा घाट से दियारा की ओर जा रहे थे। सुंदरपुर के समीप गंगा नदी के बीच तेज हवा के कारण नाव अचानक असंतुलित हो गई। नाव को बचाने के प्रयास में वे गहरे पानी में चले गए और फिर बाहर नहीं निकल सके।
घटना की सूचना मिलते ही हेमजापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से खोजबीन शुरू की, लेकिन प्रारंभिक प्रयासों में सफलता नहीं मिली। करीब तीन घंटे बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम घटनास्थल पर पहुंची और देर शाम तक गंगा में खोजबीन की लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। स्थानीय गोताखोर भी लगातार नदी में युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार एवं अंचल राजस्व अधिकारी सुधांशु शेखर मिश्रा ने बताया कि युवक की तलाश के लिए महाजाल का भी उपयोग किया जाएगा। प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही युवक के पिता मौके पर पहुंचे और बेटे के गम में फूट-फूटकर रो पड़े। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द युवक को खोज निकालने की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 22, 2026 17:30:210
Report
0
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 22, 2026 17:16:400
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 22, 2026 17:16:210
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 22, 2026 17:16:060
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 22, 2026 17:15:530
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 22, 2026 17:15:430
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 17:15:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 22, 2026 17:01:320
Report