811213
मुंगेर पुलिस ने मादक पदार्थ के तस्करों को किया गिरफ्तार
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर में मुफसिल थाना पुलिस ने खगड़िया जिले से मादक पदार्थ लेकर आ रहे तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की। एसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में गठित टीम ने श्री कृष्ण सेतु पुल के पास वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा और अपाची बाइक को रोका। पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई से मादक पदार्थ की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झांसी हाईवे पर 57 मवेशी से भरा ट्रक गिरफ्तार, ड्राइवर समेत पांच आरोपी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के कानपुर हाईवे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक में करीब 57 भैंस और पाड़ा ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झांसी की ओर से एक ट्रक में अवैध रूप से मवेशी ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग लगाई और झांसी की ओर से आ रहे ट्रक नंबर MP 15 ZT 0264 को रोका। ट्रक रुकते ही उसमें सवार स्टाफ भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक चालक नवी खान निवासी सागर समेत पांच लोगों को पकड़ लिया। पूंछ थाना पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। ट्रक में 50 से ज्यादा मवेशी क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे। पुलिस ने एक-एक करके सभी मवेशियों को नीचे उतरवाया। और अब पकड़े गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद भैंसों को सुरक्षित स्थान पर बाड़े में पहुंचाने का इंतजाम पुलिस की ओर से किया जा रहा है। वहीं पूछताछ में सामने आया है कि मध्य प्रदेश के सागर से ट्रक में लाद कर भैंसों को यूपी के उन्नाव जनपद ले जाया जा रहा था।0
0
Report
सलूंबर के मतदान के तीसरे चरण में 2.58 लाख मतदाता मतदान करेंगे
Udaipur, Rajasthan:सलूंबर में तीसरे चरण का मतदान कल, एक मतदाता डालेगा दो वोट जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए होगा मतदान, चार पंचायत समिति क्षेत्रों में 2.58 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान सलूंबर। राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार, 3 नवंबर को सलूंबर जिले के सेमारी, लसाड़िया, गिंगला और सलूंबर पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान होगा। इस दौरान मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए दो अलग-अलग वोट डालेंगे। चारों पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 12 जिला परिषद और 60 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। मतदान के लिए 288 केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन चुनावों में कुल 2 लाख 58 हजार 831 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1 लाख 31 हजार 410 पुरुष और 1 लाख 27 हजार 421 महिला मतदाता हैं। वहीं 1,856 दिव्यांग मतदाता भी वोट डालेंगे। चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। वहीं जिले में सरपंच चुनाव के लिए 3 और 5 नवंबर को मतदान होगा। वही एसपी ने आम लोगों से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की है बाइट- विशनाराम विश्नोई, एसपी, सलूम्बर0
0
Report
नाबालिग के साथ गैंगरेप: शाजापुर POSCO कोर्ट ने पांचों आरोपियों को आजीवन कारावास
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- नाबालिग पीड़िता को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और फिर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर यौन शोषण करने के गंभीर मामले में शाजापुर की विशेष पॉक्सो न्यायालय ने पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में चार पुरुषों के साथ एक महिला आरोपी भी शामिल है। न्यायालय ने महिला आरोपी को भी अपराध में सहयोगी और सहभागी मानते हुए दोषी ठहराया है। सभी आरोपियों को विभिन्न धाराओं में कठोर कारावास और अर्थदंड से दंडित किया गया है। आरोपी मयंक उर्फ गोलू विश्वकर्मा, शाहदत उर्फ राजा, अनस उर्फ अनीस खां, दुर्गेश राठौर और सुनीता राठौर के विरुद्ध दोषसिद्धि का निर्णय पारित किया गया है। चाकू दिखाकर पिकअप में बैठाया अभियोजन के अनुसार 26 जून 2025 को पीड़िता के पिता ने शुजालपुर मंडी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश के दौरान 30 जून 2025 को पीड़िता को दस्तयाब किया। महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि 25 जून की रात करीब 11 से 12 बजे वह घर से निकलकर पैदल अकोदिया नाके से फुलेन गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से एक पिकअप वाहन आया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। वाहन से उतरे मयंक उर्फ गोलू ने चाकू दिखाकर खुद को अकोदिया का डॉन बताते हुए पीड़िता को पिकअप में बैठने के लिए मजबूर किया। वाहन को शाहदत उर्फ राजा चला रहा था। इसके बाद मयंक ने मोबाइल से अनस उर्फ अनीस को फोन कर ऑटो रिक्शा बुलाया। पीड़िता को पिकअप से उतारकर ऑटो में बैठाया गया और मेवाड़ा ढाबे पर ले जाया गया। वहां चाकू दिखाकर ढाबे का ताला खुलवाने का प्रयास किया गया। बाद में ढाबा मालिक को फोन कर बुलाया गया और ताला खुलवाया गया। ढाबे के तलघर में किया सामूहिक दुष्कर्म। पीड़िता के बयान के अनुसार आरोपियों ने उसे ढाबे के तलघर में ले जाकर मयंक, राजा और अनीस ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों उसे ऑटो रिक्शा से शाजापुर लेकर पहुंचे और मयंक की मौसी सुनीता राठौर के घर ले गए। वहां मयंक ने सुनीता से कहा कि उसके घर में रहने वाले दुर्गेश की शादी नहीं हो रही है, इसलिए वे एक लड़की लेकर आए हैं और उससे दुर्गेश की शादी करवा दी जाए। इसके बाद दुर्गेश ने भी पीड़िता को दो दिन तक अपनी पत्नी बनाकर रखने के नाम पर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। बाद में दुर्गेश और उसकी मां सुनीता पीड़िता को अकोदिया स्थित मयंक के घर छोड़ने गए। वहां से मयंक, उसकी पत्नी और दुर्गेश पीड़िता को ट्रेन से इंदौर ले गए। इंदौर में किराये के कमरे पर भी मयंक और दुर्गेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में मयंक की पत्नी ने पीड़िता को सारंगपुर जाने वाली बस में बैठा दिया। सारंगपुर से अकोदिया पहुंचने पर सूचना मिलने पर शुजालपुर पुलिस उसे लेने पहुंची। न्यायालय ने मयंक उर्फ गोलू, शाहदत उर्फ राजा और अनस उर्फ अनीस को धारा 70(2) BN/S के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5(जी)(एच)/6 सहित एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(वी) में आजीवन कारावास (शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक) की सजा सुनाई। इसके अलावा विभिन्न धाराओं में 20 वर्ष, 10 वर्ष, 7 वर्ष, 6 माह और 5 वर्ष तक के कठोर कारावास तथा अर्थदंड से दंडित किया। आरोपी दुर्गेश राठौर को धारा 64(2)(एम) BN/S एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 सहित एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(वी) में आजीवन कारावास (शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक) की सजा सुनाई गई। वहीं आरोपी सुनीता राठौर को धारा 142 BN/S में 7 वर्ष का कठोर कारावास, पॉक्सो एक्ट की धारा 16/17 में 20 वर्ष का कठोर कारावास तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(वी) में आजीवन कारावास से दंडित किया गया। सभी आरोपियों पर संबंधित धाराओं में अलग-अलग अर्थदंड भी लगाया गया।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर नवंबर में विशेष अभियान व सड़क सुरक्षा रैली
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं! नवंबर में चलेगा विशेष अभियान, पुलिस ने निकाली सड़क सुरक्षा रैली सहारनपुर में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस लाइन में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एसपी देहात मयंक पाठक, आरटीओ शंकर सिंह, एआरटीओ एमपी सिंह, एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र श्रीवास्तव, टीएसआई अमित तोमर सहित यातायात पुलिसकर्मी और सिविल डिफेंस के कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर एसपी देहात मयंक पाठक ने कहा कि नवंबर माह में पूरे उत्तर प्रदेश में यातायात जागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना है। पूरे महीने हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर विशेष चेकिंग अभियान भी चलाए जाएंगे। लोगों से अपील की जाएगी कि वे यातायात नियमों का पालन कर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। वहीं आरटीओ शंकर सिंह ने कहा कि यातायात माह के तहत जागरूकता और प्रवर्तन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नवंबर माह में विशेष अभियान चलाया जाएगा, लेकिन सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का काम पूरे साल जारी रहना चाहिए। बाईट:-एसपी देहात मयंक पाठक बाईट:-आरटीओ शंकर जी सिंह0
0
Report
होटल संचालक पर फायरिंग और जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में होटल के अंदर घुसकर फायरिंग और जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सिविल लाइन पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी सराय भूपत कटेखेड़ा रोड पर पानी की टंकी के पास से की गई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। दरअसल, 28 अक्टूबर को सिया देवी हॉस्पिटल के पास स्थित एक होटल में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते होटल संचालक दुर्गेश कुमार पर हमला किया था। आरोप है कि कार से टक्कर मारने की कोशिश के बाद होटल में घुसकर फायरिंग की गई और गेट भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आलोक कुमार जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला भगत गांव का रहने वाला है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
जबलपुर पदयात्रा में लोकतंत्र बचाने का दावा, कांग्रेस पर तेज हमला
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर न्यूजजबलपुर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता घटाओ पदयात्रा का आयोजन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल हुए शामिल हजारों की संख्या में उमड़ा जन समुदाय गोलबाजार से शुरू हुई पदयात्रा कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,सांसद आशीष दुबे भी रहे शामिल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना झूठ का पहाड़ खड़ा कर रही है कांग्रेस जनता दे रही जवाब रानी दुर्गावती की नगरी से मिला जवाब कांग्रेस के पास नहीं बचा है कुछ भी ऐतिहासिक रही है पदयात्रा मुख्यमंत्री ने कहा जबलपुर की पदयात्रा कांग्रेस की रैली पर भारी बाइट डॉक्टर मोहन यादवमुख्यमंत्री मध्यप्रदेश0
0
Report
Advertisement
योगी सरकार के अनुदान से महिलाओं का संसार रोशन, सरस मेले में हुनर का प्रदर्शन
Fatehpur, Uttar Pradesh:स्लग- योगी सरकार से मिले अनुदान से रौशन हुआ महिलाओं का संसार, सरस मेले में दिखा समूह की महिलाओं का हुनर एंकर – फतेहपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मैदान में सोमवार को तीन दिवसीय सरस मेले का शुभारंभ हुआ। राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर मेले की शुरुआत की。 मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना की। राज्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों से खरीदारी कर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाया。 मेले में दीपावली के मद्देनजर मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां, पूजन सामग्री, सजावटी सामान, वंदनवार, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि सरस मेला ग्रामीण महिलाओं को अपने हुनर और उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का अवसर देता है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और उनकी आय में वृद्धि होगी。 डीएम ने बताया कि मेले में सुरक्षा, पेयजल, रोशनी और स्वच्छता के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मेला 4 नवंबर तक चलेगा。 बाइट- कृष्णा पासवान, राज्य मंत्री0
0
Report
हरदोई मेडिकल कॉलेज के ओटी में बत्ती चली, मोबाइल टॉर्च से टांके
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थिएटर में छाया अंधेरा,मोबाइल टॉर्च की रोशनी में लगाए गए टांके,वीडियो वायरल होने के बाद,CMS ने स्पष्टीकरण की जारी की चिट्ठी हरदोई जिले के मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं और आधुनिक चिकित्सा व्यवस्थाओं के दावों के दावों पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में ऑपरेशन थिएटर के अंदर बिजली की रोशनी गायब होने के बाद मोबाइल की टॉर्च जलाकर मरीज का उपचार किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है।मरीज ऑपरेशन टेबल पर लेटा है और चिकित्साकर्मी मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में उसके टांके लगाते नजर आ रहे हैं वीडियो वायरल होने के बाद सीएमएस ने उन कर्मचारियों के खिलाफ स्पष्टीकरण की चिट्ठी जारी की है दरअसल हरदोई शहर के धर्मशाला रोड निवासी सलिल मिश्रा अपने मित्र की माताजी बबीता वर्मा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। बबीता वर्मा छत पर जाल साफ करते समय गिरकर घायल हो गई थी उपचार के दौरान जब उन्हें टांके लगाए जा रहे थे तभी ओटी की बिजली चली गई।सलिल मिश्रा का आरोप है कि उस समय वहां बैकअप की भी व्यवस्था नहीं थी ऐसे में मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर उसकी रोशनी में महिला के टांके लगाए गए। वही सलिल मिश्रा ने ही इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है महिला की हालत को गम्भीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है इस मामले में मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉक्टर आदित्य झिंगरन ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण की चिट्ठी भेजी गई है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थिएटर में बिजली जाने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था आखिर क्यों काम नहीं आई।अस्पताल में जनरेटर और इमरजेंसी पावर सप्लाई की व्यवस्था होने के बावजूद यदि ऑपरेशन के दौरान मोबाइल टॉर्च का सहारा लेना पड़ रहा है,तो यह गंभीर चिंता का विषय है। मरीजों की जिंदगी से जुड़े ऑपरेशन थिएटर में निर्बाध बिजली आपूर्ति बेहद जरूरी है फिलहाल वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगा दिया है। बाइट-सलिल मिश्रा,वीडियो वायरल करने वाला युवक बाइट-डॉ आदित्य झिंगरन,CMS हरदोई0
0
Report
GRMC छात्रा से छेड़छाड़-मारपीट: आरोपी गिरफ्तार, मामला SC-ST एक्ट सहित दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज(GRMC) में एक छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ SC-ST एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे राउंडअप कर लिया है। वीओ- पीड़िता ने वर्ष 2025 में GRMC में पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश लिया था। कॉलेज में ही उसकी पहचान बैच के छात्र नितेश कुमार उर्फ सिद्धार्थ से हुई। शुरुआत में सामान्य बातचीत थी, लेकिन बाद में आरोपी ने प्रेम प्रस्ताव रखा। छात्रा द्वारा मना करने और दोस्ती तक सीमित रखने की बात कहने पर वह उसे परेशान करने लगा। 28 अक्टूबर को सुबह करीब 10.30 बजे छात्रा अस्पताल परिसर में थी, तभी आरोपी पहुंचा, उसकी गाड़ी की चाबी छीनी और जबरन साथ चलने का दबाव बनाया। वह उसे खींचकर गर्ल्स वार्डन में ले गया, दरवाजा अंदर से बंद कर अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने स्वजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मामले में ASP जयराज कुबेर ने बताया कि ये मामला झांसी रोड थाने का है। इसमें जीआरएमसी में पैरामेडिकल की छात्रा है, जिसने बताया कि वह 2025 में पैरामेडिकल कोर्स के लिए जीआरएमसी कॉलेज में भर्ती हुई थी। इसी दौरान उसकी सहपाठी से पहचान हुई, बाद में वह उसे परेशान करने लगा। रिपोर्ट पर स्पष्ट FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी को राउंडअप किया गया है। मामले में विवेचना जारी है。 बाइट- जयराज कुबेर, ASP, ग्वालियर0
0
Report
Advertisement
सरमथुरा पंचायत समिति नामांकन: दूसरे दिन 23 प्रत्याशी दाखिल
Dholpur, Rajasthan:पंचायत समिति सदस्य पद के लिए दूसरे दिन 23 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, दो दिन में कुल 24 आवेदन दाखिल सरमथुरा (धौलपुर) पंचायतीराज चुनाव 2026 के चौथे चरण को लेकर सरमथुरा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के दूसरे दिन प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सोमवार को रिटर्निंग अधिकारी राकेश न्योल के समक्ष 23 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में कार्यालय पहुंचे। इससे कार्यालय परिसर में दिनभर चुनावी हलचल बनी रही। नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।गौरत है कि पंचायत समिति सरमथुरा के सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन एक आवेदन दाखिल हुआ था, जबकि दूसरे दिन 23 आवेदन जमा हुए। इस प्रकार दो दिनों में अब तक कुल 24 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। नामांकन दाखिल करने के लिए अभी दो दिन और शेष हैं। ऐसे में आगामी दिनों में नामांकन की संख्या बढ़ने की संभावना है।0
0
Report
फर्जी नंबर प्लेट से पेट्रोल पंप लूट: जयपुर में 20 से अधिक वारदात, दो गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:शहर में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए भागने वाले शातिर आरोपियों का पुलिस ने खुलासा किया है। घूमने और मौज-मस्ती के लिए पेट्रोल पंपों को निशाना बनाने वाले दो आरोपियों को डीएसटी पश्चिम और बिंदायका थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जयपुर शहर में 20 से अधिक पेट्रोल पंपों पर वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपियों का तरीका भी बेहद शातिर था। रात के अंधेरे में घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों से नंबर प्लेट चुराते थे, फिर अलग-अलग गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पेट्रोल पंप पहुंचते और टंकी फुल करवाने के बाद बिना रुपए दिए गाड़ी भगाकर ले जाते थे। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 28 अक्टूबर 2026 को राहुल शर्मा और बजरंग लाल जाट ने पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए भागने की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार 23 अक्टूबर को सुबह करीब 5 बजकर 11 मिनट पर एक स्विफ्ट कार से पेट्रोल पंप पर टंकी फुल करवाई गई। कार पर फर्जी नंबर प्लेट RJ14CK5455 लगी हुई थी। आरोपियों ने 4403 रुपए का पेट्रोल भरवाया और बिना भुगतान किए फरार हो गए। इसके बाद 28 अक्टूबर को सुबह करीब 8 बजकर 25 मिनट पर सिरसी रोड स्थित मामा फिलिंग स्टेशन पर वारदात को अंजाम दिया गया। इस बार आरोपियों ने वैगनआर कार लेकर पहुंचे, कार की टंकी फुल करवाई और 4070 रुपए का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए भाग गए। इस वारदात में भी फर्जी नंबर प्लेट RJ14CK5455 का इस्तेमाल किया गया था। बिंदायका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लगातर सामने आ रहीं घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने जयपुर शहर और सीकर जिले के होटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, टोल टैक्स और पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जयपुर से बाहर जाने वाले रास्तों पर भी निगरानी रखी गई। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ तकनीकी सहायता से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई। अलखपुरा गोदरान में दो संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने की सूचना मिली और टीमें मौके पर पहुंचीं। दोनों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों के नाम Ankit Verma और Ganpati Nagar Railway Colony निवासी Vishal Mehra बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जयपुर के मानसरोवर, Sodala, रोड नंबर 14 सीकर रोड, Nivaaru, Kardhani, Bindingayka, Vaishali Nagar, Karni Vihar और Haramda सहित कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर वारदात करना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि वे रात के समय घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों की नंबर प्लेट चोरी करते थे ताकि पेट्रोल पंप पर पहुंचकर पेट्रोल भरवाने के बाद मौके से फरार हो सकें। फर्जी नंबर प्लेट के इस्तेमाल से गाड़ी की पहचान करने में परेशान होता था। आगे की गिरफ्तारیاں जारी हैं और पुलिस अन्य वारदातों व संभावित साथियों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।0
0
Report
आँगई पुलिस ने पंचायत चुनाव के लिए सुरक्षा निरीक्षण कर शांतिपूर्ण मतदान का भरोसा दिया
Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर आँगई पुलिस अलर्ट, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण पंचायत चुनावों को लेकर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आँगई पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में आँगई थानाधिकारी कृपाल सिंह ने इलाके में कांकरई सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थानाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस टीम ने गांवों में ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें निर्भीक एवं भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। शांति व्यवस्था भंग करने या चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखते हुए निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करना है।इस दौरान थानाधिकारी कृपाल सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।0
0
Report
Advertisement
रेणुका़ नदी में पिकनिक के दौरान तीन दोस्त फंसे, एक घंटे की राहत के बाद सुरक्षित बाहर
Obra, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र Anchor: सोनभद्र के ओबरा में पिकनिक मनाने और सेल्फी लेने पहुंचे तीन मित्रों की जान उस वक्त आफत में पड़ गई, जब अचानक रेणुका नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। तीनों मित्र सेल्फी लेने के लिए नदी के भीतर चले गए थे, इसी दौरान ओबरा डैम से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और तीनों टापू पर ही फंस गए। चारों तरफ पानी से घिरने के बाद तीनों ने डायल 112 पर फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद नाव की मदद से तीनों मित्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते मिली सूचना और प्रशासन की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। ओबरा थाना प्रभारी पुण्य प्रसून श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी देते हुए लोगों से नदी के आसपास पिकनिक मनाने और सेल्फी लेने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। VO: दरअसल, नौगढ़ निवासी तीन मित्र ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र के छठ घाट स्थित रेणुका नदी के पास पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान तीनों मित्र सेल्फी लेने के लिए नदी के और भीतर चले गए। तभी अचानक ओबरा डैम से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। देखते ही देखते पानी ने टापू को चारों तरफ से घेर लिया और तीनों मित्र बीच में ही फंस गए। अचानक बढ़ते पानी को देखकर तीनों घबरा गए और उन्होंने तत्काल डायल 112 पर फोन कर मदद मांगी। सूचना जिलाधिकारी तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल ओबरा एसडीएम को सुरक्षित रेस्क्यू के निर्देश दिए। इसके बाद तहसीलदार, ओबरा थाना पुलिस और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। नाव की व्यवस्था कर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों मित्रों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान ओबरा चौकी प्रभारी राजू साहनी सहित प्रशासन और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने रेस्क्यू अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। VO: मामले की जानकारी देते हुए ओबरा थाना प्रभारी पुण्य प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों मित्र पिकनिक मनाने के लिए छठ घाट स्थित रेणुका नदी के पास गए थे। सेल्फी लेने के दौरान वे नदी के भीतर चले गए, तभी अचानक पानी छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ने लगा। समय रहते उनके द्वारा सूचना दी गई, जिसके बाद नगर पंचायत ओबरा और थाना ओबरा की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि नदी और टापू वाले इलाकों में पिकनिक मनाने या सेल्फी लेने के लिए गहरे पानी की तरफ बिल्कुल न जाएं। हमेशा सुरक्षित स्थान पर ही रहें, क्योंकि पावर हाउस से अचानक पानी छोड़े जाने का खतरा बना रहता है और देखते ही देखते जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। ओबरा थाना क्षेत्र के ओबरा नगर पंचायत स्थित छठ घाट रेणुका नदी का मामला。0
0
Report
बांदा में राजभर की जनसभा: PDA का अर्थ बताने और आरोप-प्रत्यारोप से घमासान
Banda, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर आज बांदा पहुंचे जहाँ पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया साथ ही पत्रकारों से बात करते हुए समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पूरे देश से कांग्रेस 20 हजार लोग भी एकत्रित नहीं कर पाये। अखिलेश यादव अभी तक यह नहीं बता पा रहे की PDA का पूरा अर्थ क्या है। बबेरू कस्बे में आज ओमप्रकाश राजभर ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया साथ ही आरोप लगाया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि लोगों का विकास नहीं होने दे रहे हैं सरकार तो लगी हुई है यहाँ के स्थानीय जनप्रतिनिधि सपा के विधायक हैं वह और उनके समर्थक है जो कई रास्तों पर रोक लगाए हुए हैं। विकास पर रोड़ा बना रहे हैं। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव पहले यह बताएं कि उनके PDA का पूरा अर्थ क्या है। पी का मतलब पंडित है या पिछड़ा डी का मतलब दलित है या कुछ और ए का मतलब अल्पसंख्यक है या अघड़ा या अग्निहोत्री। कांग्रेस पार्टी पूरे देश भर से लोगों को एकत्रित करने का प्रयास कर रही है। तभी पूरे देश भर से दिल्ली में 20 हजार लोग भी एकत्रित नहीं हुए। सरकार एक बार फिर हमारी बनने जा रही है। जल्दी बांदा में एक बड़ी रैली करेंगे। बाइट -ओमप्रकाश राजभर ( मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार)0
0
Report
सौराणा में आकाश आनंद की जनसभा: मायावती का संदेश सभी के लिए उम्मीद
Saharanpur, Uttar Pradesh:साहारनपुर। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सौराणा में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की जनसभा को लेकर बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जनसभा के बाद देहात विधानसभा प्रभारी फिरोज आफताब ने कार्यक्रम को बेहद सफल बताते हुए कहा कि आकाश आनंद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का संदेश लेकर पहुंचे थे। उनके विचारों और संदेश को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ जनसभा में शामिल हुए और यहां से एक राजनीतिक संदेश लेकर लौटे। फिरोज आफताब ने कहा कि आकाश आनंद ने अपने संबोधन में आम आदमी की जिंदगी से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। राजनीति का असली मकसद लोगों के जीवन में बेहतरी लाना और समाज में खुशहाली लाना होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर मौजूदा सरकार विफल रही है। उन्होंने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए कहा कि महंगाई से आम आदमी परेशान है। उन्होंने कहा कि बहन मायावती ईमानदारी और साफ-सुथरे सिद्धांतों के साथ राजनीति कर रही हैं और इस बार विभिन्न वर्गों के लोग बसपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। फिरोज आफताब ने दावा किया कि जनसभा में दलित, सैनी, मुस्लिम सहित विभिन्न समाजों के लोगों की भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि यह किसी एक जाति या धर्म का नहीं, बल्कि सर्वसमाज का मुद्दा है। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की परेशानी से हिंदू‑मुस्लिम सभी प्रभावित हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए फिरोज आफताब ने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर राजनीति करके समाज में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है, जबकि आम जनता महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं, किसान और नौजवान सभी मौजूदा हालात से परेशान हैं। अपने बयान में उन्होंने हाथरस की घटना और अंकिता भंडारी प्रकरण का उल्लेख करते हुए महिलाओं की सुरक्षा और न्याय का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को जाति और धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। विपक्षी दलों पर भी सवाल उठाते हुए फिरोज आफताब ने कहा कि चुनाव के समय जनता से समर्थन मांगा जाता है, लेकिन राजनीतिक दलों के व्यवहार में विरोधाभास दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की कथनी और करनी में अंतर है और जनता अब इसे समझ रही है। फिरोज आफताब ने दावा किया कि सौराणा की जनसभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और कार्यक्रम बेहद सफल रहा। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद के संबोधन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला है और बहुजन समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सर्वसमाज को साथ लेकर मजबूती से मैदान में उतरेगी.0
0
Report
Advertisement
