मधुबनी के महाराजगंज निवासी की संदिग्ध परिस्थिति में गई जान, गांव के नहर से शव बरामद!
Madhubani, Bihar:मधुबनी में दोस्तों के साथ गए एक नाबालिग का शव नहर से बरामद हुआ। घटना रहिका के सौराठ गांव के पास हुई। 16 वर्षीय युवक दोस्तों के साथ शाम में कोसी डेम गया था, जहां नहाने के दौरान उसकी जान चली गई। बता दें कि उसके शरीर पर कई जख्म के निशान भी हैं। परिजनों का कहना है कि उसकी जान साजिश के तहत ली गई है। उनका आरोप है कि उसके घर के सामने रहने वाले एक युवक के साथ पूर्व में विवाद हुआ था, और 6-7 युवकों ने मिलकर उसकी जान ली है। थानाध्यक्ष ने कहा कि छानबीन जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा होगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
