icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

MDMA बरामद: प्रतापगढ़ में 2 गिरफ्तार, 687 ग्राम नशे की खेप

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्री के तहत हथुनिया थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 687 ग्राम एमडी बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद एमडी की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख 61 हजार रुपये बताई गई है। 1 अक्टूबर को कार्यवाहक थानाधिकारी विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मचलाना घाटी मंदसौर-प्रतापगढ़ आम रोड पर हथुनिया सीमा में नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान मंदसौर की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की नाकाबंदी देखकर दोनों ने बाइक वापस घुमाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम जगदीश कुमार पुत्र कालूराम जाट सेंवर, निवासी कापराऊ, थाना चौहटन, जिला बाड़मेर बताया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अपना नाम ओमप्रकाश पुत्र पाबूराम जाट खोथ, निवासी गालाबेरी, थाना सदर बाड़मेर, जिला बाड़मेर बताया। तलाशी के दौरान जगदीश कुमार की पैंट की जेब से 334 ग्राम एमडी बरामद हुई। वहीं ओमप्रकाश की पैंट की जेब से 353 ग्राम एमडी मिली। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर दोनों के कब्जे से कुल 687 ग्राम एमडी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने नियमानुसार जब्त कर लिया। पुलिस ने नशीले पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल RJ 04 AS 3541 को भी जब्त किया है। मामले में जगदीश कुमार और ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अब दोनों आरोपियों से नशीले पदार्थ की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ एवं आगे की जांच की जा रही है।
0
0
Report

धरियावद में कांग्रेस यूथ शक्ति प्रदर्शन: युवाओं ने बूथ-स्तर मजबूत करने का आह्वान

Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद में पंचायती राज चुनाव से पहले कांग्रेस की यूथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत की दोनों बेटियों राजश्री राणावत और चंद्रिका राणावत के साथ पुखराज सिंह राणावत ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी पंचायती राज चुनाव में पार्टी को मजबूती देने के लिए युवाओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में वक्ताओं ने हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव के दौरान सामने आई कमियों से सीख लेते हुए आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचकर संगठन को मजबूत करने की अपील की गई। साथ ही युवाओं और महिला शक्ति को कांग्रेस संगठन से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव को लेकर एकजुटता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी की चुनावी तैयारियां भी उतनी ही प्रभावी होंगी। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
0
Report

बूंदी डाबी रेंज में खुलेआम खनन, डोरा-लक्ष्मीपुरा से वीडियो वायरल

Jaipur, Rajasthan:डाबी रेंज के डोरा-लक्ष्मीपुरा में खुलेआम खनन का आरोप बूंदी जिले की डाबी रेंज के ग्राम पंचायत डोरा और लक्ष्मीपुरा क्षेत्र में कथित रूप से खुलेआम खनन किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है。 स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में खनन गतिविधियां खुलेआम संचालित की जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मामले को लेकर कई बार शिकायतें भी दी गईं, इसके बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में हो रहे खनन की जांच कराने और नियमों के विरुद्ध गतिविधियां पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बूंदी में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

Jaipur, Rajasthan:बूंदी जिलेभर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एचडी सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान ASP संजय सिंह चंपावत सहित प्रशासनिक अधिकारी और अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। वहीं केशोरायपाटन में भी गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपखंड अधिकारी जगदीश प्रसाद सहित गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रमों के दौरान दोनों महापुरुषों के आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।
0
0
Report
Advertisement

संदिग्ध हालात में महिला की मौत,मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप,फंदे पर मिला आरती का शव,

RavindraRavindraFollow2m ago
Kurara Rural, Uttar Pradesh:संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप कुरारा के पारा गांव में फंदे पर मिला आरती का शव, घरवालों का आरोप—प्रताड़ित कर हत्या की छह साल पहले हुई थी शादी, मृतका दो मासूम बच्चों की थी मां परिजनों के मुताबिक शव फंदे से उतारकर जमीन पर लिटाया, सुबह दी गई मायके पक्ष को सूचना मायके पक्ष ने पुलिस को दी हत्या की तहरीर, कार्रवाई को लेकर थाने में डटे परिजन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार मामला कुरारा थाना क्षेत्र के पारा गांव का।
0
0
Report

बूंदी में राज्य हॉकी प्रतियोगिता: बांसवाड़ा ने बूंदी को 2-0 से हराया

Jaipur, Rajasthan:बूंदी में स्टेट-लेवल हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। पुलिस परेड ग्राउंड नंबर-4 पर एएसपी संजय सिंह चंपावत ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच शुरू करवाया। जिला शिक्षा अधिकारी अर्चना तंवर व उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा शांता कंवर मौजूद रहीं। मैदान नंबर 1, 3 और 4 पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकाबले हुए। बूंदी को बांसवाड़ा ने 2-0 से हराया, जबकि हनुमानगढ़ ने जयपुर द्वितीय को 10-0 से मात दी। अजमेर ने सलूंबर को 14-0 से हराया। कोटा ने सिरोही को 1-0 से हराया। दिनभर दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। प्रतियोगिता में 38 टीमें पहुंचीं (48 में से).
0
0
Report
Advertisement

आगरा में सेवा संकल्प अभियान: महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान तेज

Agra, Uttar Pradesh:आगरा, यूपी: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत महात्मा गांधी जयंती पर आगरा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ताजमहल के पीछे दशहरा घाट पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। आगरा, यूपी: भाजपा सांसद नवीन जैन ने कहा, "प्रधानमंत्री ने 2014 में शपथ ली थी। शपथ लेने के बाद उन्होंने सबसे पहला काम देश में स्वच्छता का संदेश देने का किया। उन्होंने केवल कहने का काम नहीं किया, बल्कि स्वयं झाड़ू उठाई और सफाई भी की। मैं 2014 से पहले के लोगों को यह याद दिलाना चाहता हूं कि वे इस बात पर ध्यान दें..."
0
0
Report

अमरोहा सांसद तंवर ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कर सम्मान दिया

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने किया दिव्यांगजनों का सम्मान संसदीय क्षेत्र अमरोहा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वीकृति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने पात्र लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, स्मार्टफोन और स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता के मेधावी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, विभागीय अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, धनौरा विधायक राजीव तरारा, अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन समेत भाजपा पदाधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top