Back
जहानाबाद के मलबीघा में जमीन विवाद पर मारपीट, 10 घायल
MKMukesh Kumar
Jan 06, 2026 23:45:36
Jehanabad, Bihar
जहानाबाद से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से महिला समेत कुल 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कुमरडीह पंचायत के मलबीघा गांव की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पक्ष के लोग लाठी-डंडों और हथियारों के साथ दूसरे पक्ष पर हमला बोलते नजर आ रहे हैं। एक युवक हाथ में देसी कट्टा लहराते हुए भी दिखा। घटना के संबंध में बताया गया कि गांव के उमेश यादव और अर्जुन यादव के बीच पिछले दो माह से जमीन विवाद चला आ रहा था। आज दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मामला मारपीट में बदल गया। इस दौरान लाठी-डंडों का जमकर इस्तेमाल किया गया। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से महिला समेत सात लोग घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से सुनैना देवी, रीता देवी और सोना देवी घायल हुईं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मखदुमपुर थानाध्यक्ष ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 07, 2026 23:46:130
Report
ASAmit Singh
FollowJan 07, 2026 23:46:040
Report
BSBarun Sengupta
FollowJan 07, 2026 23:45:490
Report
BSBarun Sengupta
FollowJan 07, 2026 23:45:260
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 07, 2026 23:30:490
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 07, 2026 23:30:370
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 07, 2026 23:30:140
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report