841436
हथुआ ग्रिड में बिजली कटौती, 27 अगस्त को 2 से 5 बजे तक
Hathua, Bihar:आज 27 अगस्त 2024 को, हथुआ ग्रिड के आवश्यक कार्यों के कारण 2 बजे दिन से 5 बजे शाम तक बिजली बाधित रहेगी। इससे भोरे, कटेया, मुसेहरी, विजयपुर और पंचदेउरी पॉवर हाउस की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। नागरिकों से अनुरोध है कि वे 2 बजे से पहले अपने जरूरी काम पूरा कर लें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
औरंगाबाद के सूर्यकुण्ड घाटों पर छठ महापर्व में श्रद्धालुओं का सैलाब
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:लोकआस्था के महापर्व छठ के मौके पर औरंगाबाद की सूर्यनगरी देव में मानो श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।बड़ी संख्या में व्रती पवित्र सूर्यकुण्ड में भगवान भास्कर को अपना पहला अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं।आलम यह है कि सूर्यकुण्ड के घाटों पर तिल रखने तक की जगह नहीं है।फिर भी व्रती डटे हैं और अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि अस्ताचलगामी सूर्य को अपना आराध्य अर्पित कर सकें।वहीं अपने आँचल में अक्षुण्ण गरिमा समेटे इस सूर्यकुण्ड में व्रती डुबकी लगाकर सूर्यनारायण को अर्घ्य दे रही हैं और फिर सूर्यमंदिर जाकर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर रही हैं।जिले की डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने भी पवित्र सूर्यकुंड में अस्ताचलगामी सूर्य को अपना अर्ध्य अर्पण किया किया । बाइट-रानी देवी , व्रती0
0
Report
मुजफ्फरपुर जेल में छठ पूजा: 98 कैदियों ने डूबते सूरज को अर्ध दिया
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में भी गूंज उठी छठी मईया की गीत, डूबते हुए सूरज को जेल में बंद कैदियों ने दिया अर्ध,51 महिला एवं 47 पुरूष ने जेल में बने तालाब में डूबते हुए सूरज को दिया अर्ध, एक मुस्लिम महिला और सिख बंदी ने भी दिया डूबते हुए सूरज को अर्ध मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की जीत गूंजने लगी और 36 घंटे के निर्जला उपवास वाली छठ पूजा में जेल में बंद का 98 महिला और पुरुष बंदियों ने डूबते सुरज को अर्ध दिया है,51 महिला एवं 47 पुरूष ने जेल में बने तालाब में सुरज को अर्ध दिया है. जिसमें जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान के साथ ही जेल के महिला एवं पुरुष सिपाहियों ने छठ व्रतियों को छठ पूजा करने में मदद की. जेल रेडियो के माध्यम से पूरे जेल में छठ पूजा की गीत बजाई जा रही थी. सरकार के आदेश के अनुसार में मुजफ्फरपुर जेल प्रशासन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ व्रत करने वाले छठ वार्तियो के लिए बेहतर, भव्य एवं आकर्षक व्यवस्था है, ताकि लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत करने वाले छठ वार्तियो को उनके पूजा में किसी तरह का व्यवधान न हो. इस वर्ष जेल में बंद कुल 98 सजावार और विचाराधीन महिला एवं पुरूष बंदी छठ व्रत कर रहे हैं,जिसमें 51 महिला एवं 47 पुरूष शामिल हैं.इन छठ व्रतियों में एक महिला मुस्लिम तथा एक पुरूष सिख बंदी के साथ ही महाराष्ट्र के रहने वाले भी एक व्यक्ति ने छठ पूजा की हैं. छठ करने वाली महिला बंदी ने बताई की छठ महापर्व के प्रति लोगों का आस्था और निष्ठा देख कर और छठी मैया से जल्द रिहाई के लिए छठ पूजा की है. वहीं पंजाब के रहने वाले सिख समुदाय से आने वाले व्यक्ति ने डूबते हुए सूरज को अर्ध दिया और और कहा वह छठ पर्व को आस्था के साथ मनाते हुए पूजा की है और छठी मैया से हमने मांग की उनके साथ-साथ जो भी बंदी हैं उनकी रिहाई हो और इसके साथ ही जेल प्रशासन ने उन्हें छठ पूजा करने के लिए जो व्यवस्था की है वह आस्था और निष्ठा के प्रति समर्पण दिखा है. जेल प्रशासन द्वारा छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की जरूरत के अनुरूप सभी प्रबन्ध किया गया है.महिलाव्रतियों के लिए साड़ी, लहठी, चूड़ी इत्यादि एवं पुरूषव्रतियों के लिए धोती, गंजी, गमछा आदि के साथ-साथ पर्व के आयोजन हेतु सभी आवश्यक सामग्रियों में डाला, सूप, पकवान, फल, मिठाई इत्यादि की व्यवस्था कारा प्रशासन की ओर से किया गया है. जेल में बने तालाब को साफ-सफाई एवं रंग-रोगन के साथ ही केला का पेड़, बैलून, रंगीन प्रकाश, झालर, फूल-माला इत्यादि से सजाया गया है. जेल रेडियो के माध्यम से महान लोक गायिका स्व. श्रीमती शारदा सिन्हा के द्वारा गाए गीतों को बजाया जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से पाँच तैराकों की प्रतिनियुक्ति की गई है. बाइट - यूसुफ रिजवान, जेल अधीक्षक बाइट - मुस्लिम महीला कैदी बाइट - सिख कैदी, पंजाब का निवासी0
0
Report
बाढ़ के गंगा घाटों पर छठ पूजा के लिए श्रद्धालु जुटे; SDRF सुरक्षा में तैनात
Barh, Bihar:बाढ़ के उत्तर वाहिनी गंगा घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए हजारों श्रद्धालु शाम से जुटे हैं। यहां दूर दराज के ग्रामीण लोग भी छठ पूजा करने के लिए आते हैं। उत्तर वाहिनी गंगा में भगवान भास्कर की पूजा का विशेष महत्व है। बाढ़ के दर्जनों गंगा घाट के किनारे बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं। बाढ़ नगर परिषद ने गंगा घाटों की बेहतर साफ सफाई और घाटों की मरम्मत की है। साथ ही स्थानीय लोगों ने भी घाट को खूबसूरत तरीके से सजाया है। गंगा घाटों की विधिव्यवस्था देखने के लिए नगर परिषद के अध्यक्ष और बाढ़ के पदाधिकारी एवं पुलिस के जवान भी घाटों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। सभी घाटों पर खूबसूरत वॉल पेंटिंग की गई है, जिससे घाट की खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है। इस बार घाट पर साफ सफाई और सुरक्षा को लेकर हर घाट पर SDRF की टीम तैनात है।0
0
Report
Advertisement
बिहार मंत्री ने छठ पूजा पर आस्था के साथ भोजपुरी विरोध पर रुख दिखाया
Kishanganj, Bihar:ANCHOR : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल किशनगंज शहर के धर्मगंज मोहल्ले स्थित छठ घाट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ उन्होंने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। वही उन्होंने छठ पूजा के खास मौके पर छठ मईया से विकसित भारत की सपना को पूरा कर देश को समृद्ध बनाने की मन्नतें मांगी। मंत्री ने महाराष्ट्र में छठ गीत को लेकर विवाद पर बताया कि राज ठाकरे मानसिक रूप से दिवालियापन और पागलपन का शिकार हो चुके है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे को छठ पूजा से विरोध नहीं वल्कि भोजपुरी भाषा से विरोध है। उन्होंने साफ कहा कि आस्था को लेकर गलत तरीके का बयानबाजी अच्छा इंसान नही करता है। बाइट : डॉ दिलीप कुमार जायसवाल,मंत्री0
0
Report
छठ पूजा: आरा समेत बिहार में लाखों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया
Mumbai, Maharashtra:महापर्व छठ पूजा बिहार सहित पुरे देश के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। छठ के पहले अर्घ्य के दौरान शाम होते ही छठ व्रतीयो की भारी भीड़ घाटो पर उमड़ पड़ी। आरा में भी श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया। घाटों पर दीप भी जलाए गए। आरा के सभी घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। व्रती अपने पूरे परिवार के साथ छठ घाट पर पहुंचे। सिर पर दउरा लेकर छठ गीतों के स्वर के बीच लगभग सभी श्रद्धालु घाट पर आए। पूरा वातावरण छठी मइया के गीतों से गूंजने लगा । जिले कई इलाकों में लोगों ने अपने ही छत पर छठ पूजा किया और भगवान भास्कर को आगे दान किया। कल सुबह उदीयमान भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा व्रती के छतीस घंटों का निर्जला उपवास पारण कर समाप्त करेंगे और यह महापर्व संपन्न होगा।0
0
Report
छठ व्रतियों ने बेतिया के घाटों पर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। बेतिया, नरकटियागंज, मझौलिया, लौरिया के सभी घाटों पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। नरकटियागंज चीनी मिल घाट पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री माइकिंग भी करते दिखे। पूजा समितियों को केंद्रीय मंत्री ने बधाई दिया।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में शिवा शर्मा केस: फॉरेंसिक विरोधाभास, डमी सही जगह गिरती, हत्या/आत्महत्या स्पष्ट नहीं
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट में कई अहम विरोधाभास सामने आए हैं...सीन रिक्रिएशन के दौरान हत्या की स्थिति में फेंकी गई डमी सही जगह गिरी, जबकि आत्महत्या की स्थिति में जगह अलग रही...यानी रिपोर्ट में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि धक्का दिया गया है...0
0
Report
जखौरा क्षेत्र अंतर्गत मंदिर में चोरी के मामले में हुई गिरफ्तारी के संबंध में सीओ ने दी जानकारी
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थनवारा जनपद ललितपुर में तहरीर के आधार पर दिनांक- 26/27.10.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा बालाजी सरकार मंदिर ग्राम थनवारा का ताला तोड़कर पीतल के छोटे-बडे कई घंटे, बालाजी सरकार का मुकुट छत्र आदि चोरी कर ले जाना जिसके संवंध मे थाना जखौरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 03 टीमें गठित की गई थी । गठित टीमों के अथक प्रयास से अभियुक्तगण रामसजीवन व एलन्सी उपरोक्त प्रकाश में आये, जिनको गिरफ्तार कर चोरी का सामान उनके कब्जे से बरामद किया गया ।0
0
Report
छठ पूजा पर लेहरा कस्बे में श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में फरुवाही डांस बना आकर्षण का केंद्र
Baisar, Uttar Pradesh:*छठ पूजा पर लेहरा कस्बे में श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में फरुवाही डांस बना आकर्षण का केंद्र* *महराजगंज / बृजमनगंज।* जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा कस्बे में श्री राम जानकी मंदिर के समीप पोखर में छठ पूजा पर विशेष आयोजन हुआ। छठ पूजा पर फरुवाही डांस आकर्षण का केंद्र बना रहा। छोटू डीजे इवेंट करमैनी, कैंपियरगंज के द्वारा फरुवाही डांस का कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया। कलाकारों के शानदार प्रदर्शन को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। छठ व्रतियों के लिए गाना भी गाया गया। छठ मइया के भक्ति गीतों पर लोगों ने खूब आनंद लिया। कुल मिलाकर फरुवाही डांस और छठ गीतों का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा, लोगों में काफी उत्साह रहा। वहीं छठ पूजा पर महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ घाट पर पहुंचकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। कमर भर पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। छठ पूजा को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहा। बृजमनगंज पुलिस द्वारा घाटों का निरीक्षण किया गया, जिसमें उप निरीक्षक आलोक यादव सहित सुरक्षा व्यवस्था के लिए बृजमनगंज पुलिस के कई कांस्टेबल मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
पटना में छठ महापर्व के दौरान पुनपुन नदी में चार युवक डूबे, तीन लापता
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग छठ महापर्व के दौरान पटना में बड़ा हादसा, पुनपुन नदी में डूबे 4 युवक दीदरगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर घाट पर हुआ हादसा स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से 1 युवक को सुरक्षित निकाला गया 3 युवक अब भी लापता, पुनपुन नदी में तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हादसे के बाद घाट पर अफरातफरी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद, राहत-बचाव कार्य जारी0
0
Report
नवाबाद में 20 लीटर पेंट बाल्टी चोरी: आकाश गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित मॉडर्न पेंट स्टोर की दुकान के बाहर सामने रखी पेंट की 20 लीटर की बाल्टी एक युवक चुराकर अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद वह लगभग 2 किलोमीटर दूर दूसरी दुकान पर बाल्टी बेचने पहुंच गया। इस दौरान ढूंढ़ते हुए दुकानदार भी वहां पहुंच गया। उसने आरोपी को पहचान लिया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आकाश निवासी प्रेमनगर के रूप में हुई है। वहीं पेंट से भरी बाल्टी की चोरी करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वी/ओ.1-बताया जा रहा है कि एक युवक दुकान के बाहर रखी 20 लीटर पेंट की बाल्टी को उठाकर आराम से चला गया। दुकानदार को जब बाहर रखी पेंट की एक बाल्टी गायब दिखी तो उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान आरोपी दूसरी दुकान पर बाल्टी बेचने पहुंचा था, जहां दुकानदार ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके उसे न्यायालय में पेश किया है।0
0
Report
पंचायत चुनाव: 38 ग्राम पंचायतों में चुनाव चिन्ह आवंटन, कुछ निर्विरोध
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक पंचायत समिति क्षेत्र की 38 ग्राम पंचायत में पंच- सरपंच पदों के चुनाव चिन्ह आवंटित, काकलवाड़ ग्राम पंचायत में रामचंद्र गुर्जर बने निर्विरोध सरपंच, चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों का अब घर-घर जनसंपर्क, पंचायत समिति क्षेत्र में नवसृजित 7 ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहली बार होगा चुनाव नवसृजित पन्द्राहेड़ा ग्राम पंचायत में 4 वार्ड पंच का निर्विरोध निर्वाचन जबकि एससी आरक्षित पंचायत में सरपंच पद के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में0
0
Report
Advertisement
NH-52 पर पारदेश्वर महादेव मंदिर: नकाबपोश चोर आधे घंटे में लाखों की नकदी लेकर फरार
Jaipur, Rajasthan:चौमूं, जयपुर पारदेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात NH-52 पर पारदेश्वर महादेव मंदिर को बनाया निशाना जाली तोड़कर 4-5 नकाबपोश घुसे मन्दिर के अंदर करीब आधे घण्टे तक मन्दिर में मचाई धमाचौकड़ी लोहे की रॉड से दानपात्रों के ताले तोड़कर निकाली नकदी पहचान छिपाने के लिए पांच CCTV कैमरों का रुख ऊपर किया बदमाशों की गतिविधियां CCTV कैमरों में हुई रिकॉर्ड चौमूं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच0
0
Report
खंडवा के पंधाना में जनजातीय गौरव दिवस: महाकाल लोक जैसी आदिवी लोक विकास मांग
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के पंधाना में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भव्य आयोजन हुआ, जिसमें जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग शामिल हुए। मांदल की थाप और पारंपरिक उत्साह के बीच विधायक छाया मोरे भी खुद को रोक नहीं पाईं और जनजातीय लोकनृत्य में शामिल हुई। इस दौरान विधायक छाया मोरे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, महापुरुषों और वीरांगनाओं के सम्मान का पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने बताया कि कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान उनसे महाकाल लोक की तर्ज पर खंडवा में आदिवासी लोक विकसित करने की मांग की जाएगी, ताकि जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली विरासत को नई पहचान मिल सके।0
0
Report
बलरामपुर के संधूर नदी किनारे छठ व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व मनाया
Balrampur, Uttar Pradesh:छठ महापर्व के तीसरे दिन आज बलरामपुर जिले के सेंदुर नदी के तट पर काफी संख्या में छठ व्रती पहुँची और डूबते सूर्य को अर्घ देकर पूजा पाठ किये, छठ घाट पर समिति द्वारा बनाये गए पंडालों में छठ व्रती रात भर रुकेगी और सुबह उगते सूर्य भगवान को अर्घ देकर छठ महापर्व का समापन करेगी, चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व को सफल बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम भी छठ घाट पर मुस्तैद नजर आई ।0
0
Report
Advertisement
