icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
841438
Hathua Halchal NewsHathua Halchal NewsFollow28 Jun 2025, 01:02 pm

मीरगंज के लाइन बाजार स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस टंकी फटने से मिस्त्री की मौत, फैक्ट्री में मचा हड़कंप

Mirganj, Bihar:मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब गैस टंकी फटने से एक मिस्त्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मीरगंज वार्ड नंबर 6 में रहने वाले अरुण पाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बंगाल का निवासी था। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में तकनीकी खराबी आने के बाद मरम्मत के लिए मिस्त्री को बुलाया गया था। खराबी ठीक करने के दौरान अचानक गैस टंकी में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे वह वहीं गिरकर दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद दूसरा मजदूर बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top