802133
भोजपुर में हथियार के साथ अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhojpur, Bihar:भोजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी कुछ हथियारों के साथ किसी अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए या हथियारों को बेचने के लिए अपने घर में हथियार लाया है, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उदवंत नगर थाना क्षेत्र के गड़हा गांव में छापेमारी की और वहां से पंकज कुमार नामक एक व्यक्ति को एक देसी राइफल 2 देशी कट्टा और 10 जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति के अपराधी के इतिहास को खंगालने में पुलिस लगी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सी.के. अनिल-सिवान समीक्षा: AI आधारित पढ़ाई व आधारभूत सुविधाओं पर जोर
Siwan, Bihar:बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सी.के. अनिल आज सिवान पहुंचे, जहां उन्होंने जिले की शिक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा समेत शिक्षा विभाग के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सरकारी विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं से लेकर शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान अधिकारियों को शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक में सबसे पहले मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा एवं कायाकल्प अभियान के तहत स्कूलों में रंग-रोगन, पेंटिंग और मरम्मत कार्यों की समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव ने इन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया।वहीं जिले के भूमिहीन और भवनहीन विद्यालयों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। ऐसे विद्यालयों के लिए जमीन और भवन की उपलब्धতা सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और अनुशासन को लेकर भी सख्त निगरानी रखने पर जोर दिया गया। बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई। आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने की संभावनाओं पर विचार किया गया। वहीं एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सिवान नगर क्षेत्र के विद्यालयों में अंग्रेजी, गणित और अन्य विषयों की पढ़ाई के लिए इच्छुक एवं योग्य सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की स्वैच्छिक शैक्षणिक सेवाएं लेने की संभावना पर भी चर्चा हुई। इसके तहत सेवानिवृत्त पदाधिकारी अपने अनुभव और विशेषज्ञता से विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहयोग दे सकेंगे। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार को प्राथमिकता दी जाए।0
0
Report
नीमकाथाना-पाटन पंचायत चुनाव: नव निर्वाचित सरपंचों के पक्ष में उत्साह का माहौल
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना-पाटन में सरपंचों की जीत पर जश्न, समर्थकों में भारी उत्साह। सीकर जिले के नीमकाथाना में पंच-सरपंच चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित सरपंचों और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए जीत का जश्न मनाया। नीमकाथाना पंचायत समिति की 39 और पाटन पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए चुनाव हुए थे। नीमकाथाना में 314 और पाटन में 200 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी को निर्वाचन अधिकारियों की ओर से जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। वहीं भूदौली ग्राम पंचायत में रेनू कंवर की जीत के बाद समर्थकों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। जीत की खुशी में ग्रामीणों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया। गांवों में देर तक जश्न का माहौल बना रहा।0
0
Report
दुमका गांधी मैदान में आदिवासी एकता मंच ने एसआईआर-MMDR पर हमला
Dumka, Jharkhand:दुमका के गांधी मैदान में आदिवासी मूलवासी एकता मंच के बैनर तले एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिसके बाद शहर में रैली निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी मूलवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष ग्लैडसन डुंगडुंग ने बीजेपी, आरएसएस और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। आदिवासी मुलवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष ग्लैडसन डुंगडुंग ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार परिसीमन, एसआईआर (SIR) और एमएमडीआर (MMDR) एक्ट जैसे हथियारों का इस्तेमाल कर आदिवासियों की पहचान और अस्तित्व को मिटाने की कोशिश कर रही है। इनके जरिए यहां के आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों को गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही है। मंच ने एसआईआर और MMDR एक्ट को तत्काल रद्द करने की मांग रखी। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि अनुसूचित क्षेत्रों में जनसंख्या के आधार पर परिसीमन बिल्कुल नहीं होना चाहिए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर असंवैधानिक और गैर-कानूनी तरीके से एसआईआर लागू करने का आरोप लगाते हुए उनसे तत्काल इस्तीफे की मांग की गई, अन्यथा उन्हें पद से हटाने की बात कही गई। नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आदिवासियों ने अपना खून-पसीना बहाकर संथाल परगना और छोटानागपुर को संवारा है, और अब उन्हीं से नागरिकता के प्रमाण मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि एसआईआर के तहत किसी भी एक वैध आदिवासी या मूलवासी मतदाता का नाम काटा गया, तो पूरे राज्य में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। जनसभा के समापन के बाद कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया और आने वाले दिनों में रांची में बड़े उलगुलान (आंदोलन) की चेतावनी दी।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर से भाजपा का दावा: लोकतंत्र बचाओ, कांग्रेस पर आरोप
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर भाजपा के देशव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस पर झूठा नैरेटिव फैलाकर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। माहुर ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है और चुनावों में लगातार मिल रही हार के कारण वोट चोरी जैसे आरोप लगाकर अपने नेतृत्व की असफलता को छिपाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने की नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत मृत व्यक्तियों, स्थायी रूप से दूसरी जगह जा चुके मतदाताओं और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों को चिन्हित किया जाता है। पात्र मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का पूरा अवसर दिया जाता है। निर्धारित सत्यापन के बाद ही अंतिम सूची तैयार की जाती है। माहुर ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीकरण से लेकर मतदान तक की पूरी प्रक्रिया में सरकारी कर्मचारियों के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल रहते हैं। बूथ स्तर पर बीएलओ के साथ राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट और मतदान के दौरान बूथ एजेंट मौजूद रहते हैं। ऐसे में वोट चोरी के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। कांग्रेस द्वारा 13 करोड़ नाम काटे जाने के दावे पर उन्होंने कहा कि नाम हटाए नहीं गए हैं, बल्कि चिन्हित किए गए हैं। यदि संबंधित व्यक्ति पात्रता रखता है तो वह सत्यापन और निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकता है। कांग्रेस भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्थिरता के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस अस्थिरता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आपातकाल और राज्यों की सरकारों को बर्खास्त करने के मामलों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। माहुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मतदाता सूची में विदेशी घुसपैठियों के नाम बनाए रखने की पक्षधर है, जबकि कानून के अनुसार पात्रता नहीं रखने वाले व्यक्तियों के नाम सूची में नहीं होने चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वह घुसपैठियों और मृत मतदाताओं के नामों के दुरुपयोग को रोकने के विरोध में है। इस दौरान पूर्व प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने कहा कि आम जनता कांग्रेस के खिलाफ है और उसकी नीतियों को सफल नहीं होने देगी। जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि कांग्रेस देश के विकास में बाधा बन रही है। डॉ. शिवचरण कुशवाहा ने कहा कि लोगों को देशविरोधी मानसिकता के बहकावे में नहीं आना चाहिए। बाइट 1 छगन माहुर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बाइट 2 राजवीर राजावत जिला अध्यक्ष बीजेपी0
0
Report
जैसलमेर के सांवल कॉलोनी में मां-बेटे की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर शहर की सांवल कॉलोनी में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई, पोस्टमार्टम के बाद खुलासा होगा. जैसलमेर के सांवल कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 38 वर्षीय महिला और उसके 16 वर्षीय बेटे के शव घर में मिले हैं। मृतकों की पहचान सोनू कंवर और उनके बेटे दक्षवर्धन सिंह के रूप में हुई है। प्रारम्भिक जांच में पुलिस दोनों की मौत को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। जानकारी के अनुसार, महिला का शव मकान के ग्राउंड फ्लोर स्थित कमरे में मिला, जबकि उसके 16 वर्षीय बेटे का शव ऊपर छत पर बने कमरे में मिला। पुलिस की प्रारम्भिक आशंका है कि महिला ने पहले फंदे से लटककर आत्महत्या की। इसके बाद बेटे ने मां को इस हालत में देखने के बाद यह कदम उठाया। हालांकि, घटनाक्रम की वास्तविकता अभी जांच का विषय है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने के साथ अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के पति भंवर सिंह की करीब तीन साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद मां और बेटा जैसलमेर में अकेले रह रहे थे। दोनों मूल रूप से नागौर के रहने वाले थे। फिलहाल मां-बेटे की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.0
0
Report
गढ़ी मेंडू और उस्मानपुर में 10.9 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
New Delhi, Delhi:घोंडा विधानसभा के पुराने गांवों गढ़ी मेंडू और उस्मानपुर में आधारभूत नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक अजय महावर ने शनिवार को यमुना पार विकास बोर्ड निधि से इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़कों और प्रीकास्ट नालियों के रिप्लेसमेंट कार्यों का शिलान्यास किया। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल ₹10 करोड़ 90 लाख 73 हजार की राशि खर्च की जाएगी। गढ़ी मेंडू गांव में ₹5 करोड़ 91 लाख 38 हजार तथा पुराने उस्मानपुर गांव में ₹4 करोड़ 99 लाख 35 हजार की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के अंतर्गत पुरानी एवं क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग टाइल्स को बदलने के साथ-साथ पुरानी प्रीकास्ट नालियों का रिप्लेसमेंट किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक अजय महावर ने कहा कि घोंडा विधानसभा के पुराने गांवों में वर्षों से चली आ रही बुनियादी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। कई स्थानों पर पुरानी सड़कें और नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन और जल निकासी संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परियोजनाओं के माध्यम से पुरानी एवं खराब हो चुकी व्यवस्थाओं को बदलकर बेहतर और टिकाऊ सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल नए विकास कार्य शुरू करना नहीं, बल्कि पहले से मौजूद आधारभूत सुविधाओं को भी बेहतर और व्यवस्थित बनाना है। क्षेत्र के प्रत्येक गांव, गली और मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाना मेरा संकल्प है। सभी कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विधायक अजय महावर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार राजधानी के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री अरविंदर सिंह लवली के सहयोग से यमुना पार विकास बोर्ड निधि द्वारा घोंडा विधानसभा में विकास परियोजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने इस सहयोग के लिए सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। डॉक्टर यू.के. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। गढ़ी मेंडू और उस्मानपुर में होने वाले ये विकास कार्य स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान में सहायक होंगे। उन्होंने इन विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए विधायक अजय महावर जी का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
Advertisement
दीपावली से पहले मुजफ्फरपुर में फूड सेफ्टी की ताबड़तोड़ छापेमारी; नकली स्पंज जप्त
Muzaffarpur, Bihar:दीपावली और छठ पूर्व से पूर्व मुजफ्फरपुर में फूड सेफ्टी विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिल रहा है. मिठाई दुकानों में छापेमारी के दौरान दुर्गंध युक्त स्पंज और एक्सपायरी डेट का कोल्ड ड्रिंक को जब्त किया गया और मौके पर ही उसे विनष्टीकरण कर दिया गया. इसके साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दिया गया कि अगली बार से अगर वह पकड़े जाएंगे तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दरअसल दीपावली और छठ पर्व से पहले मुजफ्फरपुर के अलग-अलग जगहों पर फूड सेफ्टी विभाग की लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. इस छापेमारी के दौरान कई स्वीट हाउस से दुर्गन्ध युक्त स्पंज और एक्सपायरी डेट का कोल्ड ड्रिंक बरामद किया गया है. जिसे जप्त करते हुए फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों के मौजूदगी में मौके पर ही उसका विनष्टीकरण कर दिया गया है. मामले को लेकर फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी विनोद कुमार के द्वारा बताया गया कि बोचहा थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर में स्थित AR बेकरी और ANN JAL मिष्ठान भंडार के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई है, जहां से तकरीबन 200 किलो दुर्गन्ध युक्त स्पंज और सैकड़ों लीटर एक्सपायरी डेट के कोल्ड ड्रिंक को भी जप्त किया गया है. जिसे जांच के बाद मौके पर ही विनष्टीकरण कर दिया गया है आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.0
0
Report
ऊँचे पहाड़ों में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: छह श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू टीमों का समन्वित अभियान
Karnaprayag, Uttarakhand:ज्योतिर्मठ के समीप कल दोपहर हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की दुखद मृत्यु के बाद जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के पार্থिव शरीरों को रेस्क्यू करने में प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं। बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का हेलीकॉप्टर कल जिस स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ वह दुर्घटनास्थल अत्यंत दुर्गम एवं ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के चलते भारतीय सेना, ITBP, SDRF, जिला प्रशासन, पुलिस, NDRF एवं वन विभाग की टीमें पांडुकेश्वर की ओर से कठिन पहाड़ी रास्तों पर पैदल चढ़ाई कर घटनास्थल तक पहुंच चुकी हैं और पार्थिव शरीरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई में जुटी हैं। रेस्क्यू अभियान को सुरक्षित बनाने के लिए आसपास के ऊंचाई वाले गांवों की ओर से वैकल्पिक पैदल मार्गों की भी तलाश की जा रही है। सभी रेस्क्यू एजेंसियां आपसी समन्वय एवं बेहतर तालमेल के साथ कार्य कर रही हैं। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम की चुनौतियों के बीच अभियान में जुटे जवानों एवं कार्मिकों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन सभी संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क एवं समन्वय बनाए हुए है। रेस्क्यू टीमों द्वारा पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि सभी छह मृतकों के पार्थिव शरीरों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर जोशीमठ पहुंचाया जाए। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा सभी आवश्यक सहयोग एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।0
0
Report
जिले की हुआ राष्ट्रीय एकता दिवस का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन।
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर।"भारत के वास्तुकार" सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट और विकास भवन में राष्ट्रीय एकता दिवस का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की शपथ ली। कलेक्ट्रेट और विकास भवन में गरिमामयी आयोजन स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय पर विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान की अध्यक्षता में भव्य समारोह संपन्न हुए। दोनों कार्यालयों के प्रमुख अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उनके जीवन आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। जिलाधिकारी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, राजनीतिक दूरदर्शिता और कुशल कूटनीति के माध्यम से रियासतों के एकीकरण का असंभव दिखने वाला कार्य कर दिखाया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम और उसके बाद देश की आंतरिक सुरक्षा एवं भौगोलिक अखंडता को सुनिश्चित करने में पटेल जी की भूमिका अतुलनीय रही है। 500 से अधिक देशी रियासतों को भारतीय संघ में विलीन कर एक सूत्र में पिरोने का उनका ऐतिहासिक कार्य देश हमेशा याद रखेगा। समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। सभी ने देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय सेवा के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई, जिससे पूरा प्रशासनिक परिसर राष्ट्रभक्ति के माहौल में सराबोर नजर आया।0
0
Report
Advertisement
झांसी में पटेल जयंती पर शोभायात्रा और नाटक से उमड़ा उत्साह
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं और बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति ने विशाल शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर पगड़ी बांधकर शामिल हुईं। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से घूमते हुए इलाहाबाद बैंक चौराहे पर पहुंची। शोभायात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग भी शामिल रहे। इसके साथ ही बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति ने इलाहाबाद बैंक चौराहे पर एक सभा कर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद एक स्थानीय विवाह घर में पटेल समाज के लोगों का बड़ा सम्मेलन हुआ। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक में यह भी दिखाया गया कि सरदार पटेल का संबंध झांसी और बुंदेलखंड से भी था।0
0
Report
खड़गे के बयान पर लखीसराय कोर्ट में परिवाद, मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी का मामला
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर लखीसराय सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बीजेपी के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में परिवाद दायर किया है। मामला बीते 25 अक्टूबर को पटना के বापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए कथित बयान से जुड़ा है। आरोप है कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके बयान में कथित तौर पर 'मोदी का बाप भी जाएगा' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसी बयान को आधार बनाते हुए बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने इस टिप्पणी को लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में न्यायालय की आगे की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में परिवाद दायर कर विधिसम्मत कारवाई की मांग किया है।0
0
Report
इटावा: होटल संचालक और गोलीबारी के वायरल CCTV फुटेज पर एसएसपी ने खुलासे
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में होटल संचालक ओर फायरिंग के वायरल सीसीटीवी फुटेज मामले में एसएसपी ने जानकारी दी है0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में 871 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, करोड़ों रुपये के माल का खुलासा
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में गोसलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने करोड़ों का गांजा पकड़ा है. क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि उड़ीसा साइड से कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा लोड करके लाया जा रहा है. इसके बाद क्राइम ब्रांच और गोसलपुर पुलिस की टीम ने दबिश दी और मुस्कुरा मोड़ के पास एन एच 30 रोड में जबलपुर तरफ से कंटेनर क्रमांक EL 01 AC 7191 तेज गति से जाता हुआ दिखा. संदेश होने पर कंटेनर का पीछा करते हुए मुस्करा मोड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया. कंटेनर में सवार चालक एवं अन्य व्यक्ति ने भागने की कोशिश की लेकिन घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया. आरोपियों ने अपने नाम धर्मवीर और विक्रम बताए जो पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. आरोपी गांजा किसको सप्लाई करने जा रहे थे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है. कंटेनर में रखा 871 किलो गांजा पुलिस ने जप्त किया है जिसकी कीमत 4 करोड रुपए से भी ज्यादा बताई जा रही है साथ ही इसमें पेंट के डिब्बे भी रखे हैं जिन्हें जप्त किया गया है. जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं.0
0
Report
कोटपूतली-बहरोड़ में सरपंच चुनाव विवाद: हिंसक संघर्ष से 14 घायल
Jaipur, Rajasthan:बानसूर (कोटपूतली-बहरोड़) में सरपंच चुनाव के दौरान उपजे विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आपसी और चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 9 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। अस्पताल में दोनों पक्षों ने सभी घायलों को तुरंत जिला राजकीय बीडीएम अस्पताल (कोटपूतली) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। दो की हालत नाजुक होने पर 2 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया है; बाकी 9 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों ने बताया 3 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
SMS Hospital IPD Tower Project: Parking and Helipad Decisions Implemented
Jaipur, Rajasthan:नोट- आईपीडी टावर के विजुअल यहीं अटैच किए गए हैं। SMS अस्पताल के IPD टावर प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर प्रोजेक्ट की पार्किंग समस्या का आखिर हुआ समाधान सुश्रुत सभागार को तोड़कर बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग साथ ही मेडिकल कॉलेज परिसर में बनेगी भूमिगत पार्किंग SMS मेडिकल कॉलेज के फ्रंट सेटबैक में बनेगी पार्किंग प्रोजेक्ट की एम्पावर्ड कमेटी ने किया यह बड़ा फैसला गत 27 जुलाई को एम्पवर्ड कमेटी की हुई थी बैठक बैठक के हाल जारी मिनिट्स में फैसले का हुआ खुलासा आरोग्य पथ को चौड़ा करने की फिर होगी कवायद सड़क की भूमि लेने के लिए फिर रखा जाएगा प्रस्ताव विश्वविद्यालय की सिंडिकेट की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव ट Tower पर बने हेलिपैड को फंक्शनल करने के लिए राज्य के सिविल एविएशन विभाग को नोडल एजेंसी बनाने का फैसला किया गया यह विभाग केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से समन्वय कर हैलीपेड के लिए जरूरी स्वीकृति प्राप्त करेगा एसएमएस अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए कि वह जेडीए को सभी टावरों की इंटरनल लेआउट आर्किटेक्चरल ड्रांइग तीन दिन में उपलब्ध कराएगा प्रोजेक्ट की लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या का आखिरकार इस बैठक में समाधान किया गया बैठक में किए गए फैसले के मुताबिक SMS मेडिकल कॉलेज के फ्रंट सेटबैक में तीन मंजिला भूमिगत पार्किंग बनेगी 1000 ECU क्षमता वाली इस पार्किंग की लागत करीब 150 करोड़ रुपए होगी इसके अलावा अस्पताल के सुश्रुत सभागार की इमारत को तोड़कर मल्टीलेवल पार्किंग भी बनाई जाएगी इन दोनों पार्किंग निर्माण के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग जेडीए को बजट आवंटित करेगा आईपीडी टावर से लगते आरोग्य पथ को चौड़ा करने को लेकर बैठक में चर्चा की गई फासला किया गया कि सड़क को 50 से 100 फीट चौड़ा करने के लिए गोखले हॉस्टल की 4201 वर्गमीटर भूमि ली जाएगी भूमि लेने के लिए विश्वविद्यालय की सिंडीकेट की बैठक में संशोधित प्रस्ताव रखा जाएगा यह भूमि लेने के बदले जेडीए गोखले हॉस्टल की इमारत का निर्माण अस्पताल की 800 वर्गमीटर भूमि पर करेगा प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन हैलीपेड को फंक्शनल बनाने के लिए राज्य के सिविल एविएशन विभाग को नोडल एजेंसी बनाने का फैसला किया गया यह विभाग केंद्र सरकार के विभागों से समन्वय कर हैलीपेड के लिए जरूरी स्वीकृति प्राप्त करेगा एसएमएस अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए कि वह जेडीए को सभी टावरों की इंटरनल लेआउट आर्किटेक्चरल ड्रॉइंग तीन दिन में उपलब्ध कराएगा कॉर्डियोलॉजी भवन व SMS अस्पताल को जोड़ने के लिए रेज़्ड कनेक्टिंग कॉरिडोर को फिज़िबल नहीं माना गया बैठक में तय किया गया कि फिर चिकित्सा शिक्षा विभाग इन दोनों इमारतों को जोड़ना चाहता है तो उसे जेडीए को लिखित में ड्रॉइंग्स उपलब्ध करानी होगी0
0
Report
Advertisement
