Back
बेगूसराय दौरे में कांग्रेस का निशाना: बीजेपी के गालीबाज डीएनए पर हमला
JCJitendra Chaudhary
Jan 04, 2026 13:46:54
Begusarai, Bihar
एंकर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम आज बेगूसराय पहुँचे, जहाँ उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राजेश राम ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब बीजेपी का डीएनए गालीबाज हो चुका है और गाली देने वालों को पार्टी में प्रमोशन मिलता है। आपको बताते चले कि बेगूसराय दौरे के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि प्रधानमंत्री और बीजेपी के कई नेता बिहार को लेकर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियाँ करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार के बारे में बोली लगाने जैसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बिहार की अस्मिता को ठेस पहुँचती है। राजेश राम ने कहा कि बिहारी लोगों पर दूसरे राज्यों में हमले होते हैं, उत्तराखंड के मंत्री के पति द्वारा बिहार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की गई, लेकिन बीजेपी ऐसे लोगों को संरक्षण और प्रोत्साहन देती है। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं आज INAS से लेकर संसदीय कार्यों तक देश का नाम रोशन कर रही हैं, और बिहार की अस्मिता पर उंगली उठाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि खिलाड़ियों के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान और जंतर मंतर पर अभद्रता हुई, लेकिन ऐसे लोगों को पहले सांसद और फिर कैबिनेट मंत्री बनाया गया। राजेश राम ने कहा कि आज हर बीजेपी नेता को लगने लगा है कि गाली देंगे तो प्रमोशन मिलेगा।-mahagathbandhan को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव संपन्न हुआ है और फिलहाल गठबंधन बना रहेगा, आगे इस पर विचार किया जाएगा। मनरेगा को लेकर राजेश राम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 8 जनवरी से कांग्रेस मनरेगा बचाओ अभियान शुरू करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की सरकार ने मनरेगा को कमजोर कर दिया है। 100 दिन के रोजगार की गारंटी खत्म हो चुकी है, मजदूरों को काम नहीं मिल रहा, जिससे वे कर्ज लेने और पलायन करने को मजबूर हैं। कई मामलों में आत्महत्या तक की नौबत आ रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए राजेश राम ने कहा कि गिरिराज सिंह को भगवान राम की बात करने से पहले बेगूसराय के विकास पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बरौनी फर्टिलाइजर और थर्मल पावर प्लांट कांग्रेस शासन की देन हैं, लेकिन मौजूदा सरकार ने इनकी क्षमता बढ़ाने पर कोई ध्यान नहीं दिया। राजेश राम ने दावा किया कि गिरिराज सिंह हमेशा विकास के मुद्दे से ध्यान भटकाने वाले बयान देते हैं, जबकि उन्हें रोजगार और उद्योग पर चर्चा करनी चाहिए। इस दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मंत्री के पति द्वारा बिहार की बेटियों पर की गई टिप्पणी के विरोध में जोरदार नारेबाज़ी की और पोस्टर लहराए। कुल मिलाकर, बेगूसराय दौरे के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए बिहार की अस्मिता, महिलाओं के सम्मान, मनरेगा और विकास के मुद्दों को जोरशोर से उठाने की बात कही।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MSManish Sharma
FollowJan 05, 2026 10:41:120
Report
MSManish Sharma
FollowJan 05, 2026 10:40:550
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowJan 05, 2026 10:40:120
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowJan 05, 2026 10:39:360
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 05, 2026 10:39:160
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 05, 2026 10:38:190
Report
0
Report
0
Report
LBLAILESH BARGAJE
FollowJan 05, 2026 10:37:190
Report
0
Report
ABATISH BHOIR
FollowJan 05, 2026 10:36:520
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowJan 05, 2026 10:36:29New Delhi, Delhi:बांग्लादेश के कट्टरपंथी इतनी हिमाकत न करें धमकी देने की Zee news को
0
Report
PSPreeti Srivastava
FollowJan 05, 2026 10:36:18Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी बाइट ऑन ज़ी न्यूज़ को जो धमकी दी गई है
0
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowJan 05, 2026 10:36:050
Report