Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Araria854318

योगी आदित्यनाथ नरपतगंज से NDA प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार, राम मंदिर का दावा

KNKumar Nitesh
Nov 09, 2025 09:35:00
Forbesganj, Bihar
एंकर-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नरपतगंज पहुँचे जहाँ उन्होंने एनडीए की महिला प्रत्याशी देवयंति देवी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया, योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रभु श्री राम का मंदिर बनवाने से रोकने के लिए कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने पुरजोर कोशिश की और राजद ने तो रथयात्रा तक रोक दी थी लेकिन आज अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बन गया है और माता सीता का भव्य मंदिर भी बिहार के सीतामढ़ी में एनडीए सरकार द्वारा बनाया जा रहा है, उन्होंने बिहार और देश को घुसपैठियों से बचाने के लिए बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनवाने का आह्वान लोगो से किया, योगी ने काँग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये खानदानी लूटेरे बिहार में राजद के समर्थन कर फिर से जंगलराज लाना चाहते हैं
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrashant Kumar
Mar 03, 2026 13:17:16
Munger, Bihar:400 वर्षो से नहीं मनाई जाती होली, रंग लगाते ही आता है बड़ा संकट। यहां पूरे फागुन में लोग पुआ-पकवान तक भी नहीं बनाते। कहते हैं कि कुछ लोगों ने इस मिथक को तोड़ने की कोशिश की तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड के सजुआ पंचायत के सती स्थान गाँव में 400 वर्षों से होली नहीं खेली जा रही है। यदि कोई होली मनाने की कोशिश करेगा तो अनहोनी होती है। होली न खेलने की कहानी सती स्थान मंदिर से जुड़ी बताई जाती है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 400 वर्ष पूर्व दांगी समुदाय के लोग रहते थे, जहां होली के दौरान एक महिला के पति की मौत हुई, और महिला ने प्राणत्याग किया। अंतिम समय पर उसने कहा कि गाँव में कभी होली नहीं मनाई जाएगी और अपनी पुत्री के बारे में कहा कि कोई जूठे बर्तन या गलत काम नहीं करेंगे। कुछ दिन बाद पुत्री ने वही काम शुरू किया और उसे आग लगा दी। माँ-बेटी की समाधि सती स्थान मंदिर के पास मौजूद है। ग्रामीणों के अनुसार इस गाँव में कभी होली नहीं मनाई गई है। घटना के अनुसार मालपुआ और पूरी बनाते समय तेल डालते हुए कढ़ाई से तेल छिड़काव हुआ और घर का छप्पर जल गया; ऐसे मान्यता है कि होली निभाने पर दुर्घटना होती है। बेटी दूसरे घर जाती है तो होली मना सकती है, पर गांव के कोई बेटा होली नहीं मनाता है। वैशाख के समय विशुवा के दिन पुआ और पकवान बनाते हैं और होली खेलते हैं।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Mar 03, 2026 13:16:51
Darbhanga, Bihar:बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, रिटायर दरोगा के घर से लाखों की चोरी,होली आते बंद घर पर चोरों का आतंक शुरू। जिले के बिरौल थाना से सेवानिवृत्त दारोगा के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए सोना-चांदी के जेवरात समेत दो लाख रुपये नकद की चोरी कर ली। घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के न्यू खाजा सराय कॉलोनी की है। मिली जानकारी के अनुसार रिटायर दारोगा देवेंद्र लाल दास 26 फरवरी 2026 को अपने परिजनों के साथ लहेरियासराय स्थित बंगाली टोला में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जब शादी समारोह समाप्त होने के बाद परिवार घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर प्रवेश करने पर अलमीरा भी टूटी मिली और उसमें रखे सामान बिखरे पड़े थे। पीड़ित ने बताया कि अलमीरा में रखा सोने का एक गले का चैन, दो कान के टॉप्स, एक टूटा हुआ झुमका, छह नथिया, चांदी की पांच जोड़ी पायल सहित दो लाख रुपये नकद गायब थे। उन्होंने बताया कि घर में कुछ कार्य कराने के उद्देश्य से बैंक से फिक्स्ड डिपॉजिट तुड़वाकर नकद राशि लाकर अलमीरा में रखी गई थी, जिसे चोरों ने साफ कर दिया。 बाइट 1,देवेंद्र लाल दास,पीड़ित सेवानिवृत्त दारोगा 2,ज्योति कुमारी,पीड़ित
0
comment0
Report
MSManish Singh
Mar 03, 2026 13:16:25
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में जहाँ लोग कल होली मनाने की तैयारी में लगे हुए हैं वहाँ अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं। मामला मुफस्सिल थाना के भेल डुमरा गांव की है जहाँ किराना की दुकान पर बैठे 20 वर्षीय आदर्श कुमार को दो की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायल युवक के नाना घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक को आरा के एक निजी अस्पताल में लाई जहाँ युवक की गोली निकाली गई। फिलहाल युवक की हालत चिंताजनक बताया जा रहा है। वही घायल युवक के नाना ने बताया कि किसी से अनबन होगा इसकी जानकारी मुझे नहीं है और गोली मारने वाले बगल की ही हैं ऐसा भी बताया है। घायल युवक फिलहाल अपने परिवार के साथ नवादा मोहल्ले में रहता है। जबकि पुलिस ने इस पूरे वाक्या पर तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है और जांच की बात कही है。
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 03, 2026 13:15:48
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा कस्बे के बस स्टैंड पर झोपड़ीनुमा दुकान में फंदे पर लटका हुआ शव मिलने का मामला , तीसरे दिन भी नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त , पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम , प्रशासनिक कर्मचारियों की मौजूदगी में करवाया गया अंतिम संस्कार , सरमथुरा पुलिस कर रहीं मामले की जांच पडताल\nसरमथुरा (धौलपुर)\nसरमथुरा कस्बे में तीन दिन पहले फांसी के फंदे पर मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो पाई है। मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने उसका अंतिम संस्कार करवा दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह शव रविवार को सरमथुरा कस्बे के बाड़ी बस स्टैंड पर झोपड़ीनुमा दुकान के बाहर लटका मिला था। पहचान के लिए तीन दिन तक इंतजार किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। मंगलवार को सरमथुरा सीएचसी की मोर्चरी में रखे शव का पोस्टमार्टम चिकित्सा प्रभारी डॉ. गोरेलाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान थाने के एएसआई जलबीर सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। थाना अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की उम्र करीब 40 साल थी। उसने हल्की दाढ़ी-मूंछें रखी थीं और रेडीमेड की चेक शर्ट व गहरा भूरा पजामा पहना हुआ था। पहचान न होने पर खैर नदी के पास सरमथुरा के मुक्तिधाम पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Mar 03, 2026 13:15:12
Ghaziabad, Uttar Pradesh:साइबर सेल पुलिस ने ऐसे तीन ठगों को गिरफ्तार किया है, जो एपीके फाइल भेज कर लोगों के फोन को हैक कर लिया करते थे। ठग फोन को हैक करके उसका डाटा निकाल लेते थे। उत्तर का प्रयोग करके यह गैंग लोगों के खाते से पैसे निकाल लिया करता था। थाना साइबर सेल पुलिस ने संबंध में पिंटू, आदर्श और प्रशांत को गिरफ्तार किया है। यह गैंग झारखंड और बिहार से ऑपरेट करके लोगों को अपना निशाना बनाया करता है। थाना साइबर सेल पुलिस ने इन तीनों को विजयनगर से गिरफ्तार किया है। डीसीपी सिटी नगर धवल जायसवाल ने बताया कि थाना साइबर सेल पुलिस ने ऐसे तीन ठगों को गिरफ्तार किया है, जो टेक्स्ट मैसेज, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को एपीके फाइल भेज कर ठगा करते हैं। लोग जैसे ही इनकी एपीके फाइल पर क्लिक करते हैं तो उनका फोन हैक हो जाता है। गैंग इसका फायदा उठाकर उनका डाटा निकाल लेती है और उनका अकाउंट खाली कर देती है। यह गैंग अब तक 16 राज्यों में लगभग 100 से ज्यादा वारदात एपीके फाइल भेजकर कर चुका है। पुलिस इस गैंग के अन्य साथियों की तलाश इस समय कर रही है।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 03, 2026 13:03:11
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे की मौत, नाती गंभीर एटा अलीगढ़ हाइवे पर उमरावपुर गांव के पास हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। एटा से सिकंदराराऊ की ओर आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार तीनों को पीछे से टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार खेड़िया खुर्द निवासी किताब श्री (75 वर्ष), उनके बेटे राज बहादुर (50 वर्ष) और नाती संजय (19 वर्ष) जलेसर में रिश्तेदारी में से एक गमी से लौटकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। अमरपुर गांव के पास पीछे से आई स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मां-बेटे की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे एक दुकान में जा घुसी। सूचना मिलते ही आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए हालात को नियंत्रित किया और घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया। चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। अपने लोगों की मौत की खबर सुनते ही परिजन सीएचसी सिकंदराराऊ पहुंच गए। भारी संख्या में गांव के लोग भी अस्पताल में एकत्रित हो गए और वहां पर विलाप करने लगे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है。
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Mar 03, 2026 13:02:56
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- होली पर सख्त हुई गुरुग्राम पुलिस, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर शहरभर में लगेंगे नाके, संदिग्ध वाहनों की होगी सघन चेकिंग ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान, मौके पर होगी कार्रवाई संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई पुलिस की तैनाती सोशल मीडिया पर भी रहेगी पैनी नजर त्योहार पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को नहीं मिलेगी राहत प्रेम और सौहार्द के साथ होली मनाने की पुलिस ने की अपील पुलिस ने होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां कर ली हैं। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, मारपीट या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विकल्प- पुलिस PRO के अनुसार शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगराणी रखी जाएगी। अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखा जा सके। वहीं होली के दिन शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में मौके पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बहरहाल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top