Back
बरसाना-गोवर्धन मार्ग पर कांवड़ियों पर पत्थरबाज़ी: मुस्लिम समुदाय से शांतिपूर्ण बहस
AMAnurag Mishra
Feb 16, 2026 11:55:34
Goverdhan Brahmnan, Uttar Pradesh
बरसाना-गोवर्धन रोड पर स्थित सहार गाँवों में कांवड़ियों पर पत्थरबाज़ी के बाद गाँव से मुसलमानों की बाइट कोली समाज के लोगों की बाइट जिन पर हमले की बात कही जा रही है।
बरसाना गोवर्धन मार्ग पर स्थित सहार गाँव में फिलहाल मुसलमान शांति और सद्भाव की बातें करते नजर आ रहे हैं। लेकिन अब से 24 घंटे पहले यहां पर कोहराम मच गया था जिसकी वजह थी कावड़ियों पर पत्थरबाज़ी। फिलहाल यहाँ बहुसंख्यक मुसलमानों इस घटना में कोई भी हाथ होने से इनकार कर रहे हैं, मगर महाशिवरात्रि के दिन जल लेकर जा रहे कुछ कांवड़ियों पर पत्थरबाज़ी की शिकायतें हैं। मुस्लिम समाज मस्जिद के सामने जहां पत्थरबाज़ी की बात कही जा रही है वहां लगे CCTV कैमरों का हवाला दे रहा है। साथ ही एक छोटे बच्चे को सामने ला रहा है मुस्लिम समुदाय के मुताबिक़ इस बच्चे ने बकरी को लकड़ी मारी थी जो जाकर कांवड़िये को लगी। सवाल पूछने पर कई मुसलमान भड़क जाते हैं। मथुरा से आए यहाँ सहार की मस्जिद में जमात करने आए कई मुसलमान सवाल सुनकर भड़क जाते हैं। उनका कहना है कि वे आतंकवादी नहीं हैं और पत्थरबाज़ी की ट्रेनिंग देंगे क्या? पूछे जाने पर कि बार-बार यह पत्थरबाज़ी ही क्यों होती है, इन सभी मुस्लिम एकजुट होकर इस बात का विरोध करते हैं। वहीं इस गाँव में बमुश्किल 5-10 परिवार ही कोली समुदाय से हैं, इन सब का कहना है कि कावड़िया के दौरान दी गई आवाज़ को धीमा करवाने के लिए मुस्लिम समाज ने दबाव डाला था। इनमें से अधिकांश परिवार कुछ भी बोलने को तैयार नहीं; एक महिला इस पूरे मामले पर कहती हैं कि सहार में महाशिवरात्रि के दौरान DJ बजाने पर मुस्लिम समाज ने विरोध किया और कहा कि आवाज़ धीमी कर लो। वहीं एक बार कोली समाज के व्यक्ति का आरोप है कि उनके घर में शादी-ब्याह हो या कोई मौक़ा, 3-4 बार मुस्लिमों द्वारा पत्थरबाज़ी की घटना हो चुकी है। फिलहाल मुसलमान ये कह रहे हैं कि यहाँ हिंदुओं के डांस करने से कोई परेशानी नहीं; उनका कहना है कि यहाँ शांति और सद्भाव हमेशा बना रहा है और वे लोग माहौल बिगाड़ने के लिए यह पूरा तमाशा कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
एसडीएम सहित 4 गिरफ्तार: अवैध बॉक्साइट खनन विवाद में बुजुर्ग की मौत SDM Among 4 Arrested: Elderly Man
0
Report
0
Report
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 16, 2026 15:01:51Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
भोपाल नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन के फर्जी अकाउंट से ठगी की कोशिश
फर्जी अकाउंट से निगम के ही एक
एई को किये मैसेज..मांगे रुपये
पिछले 4 महीने में दूसरी बार आईएएस संस्कृति जैन के नाम से बना फर्जी अकाउंट
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 16, 2026 15:01:41Kota, Rajasthan:JEE Mains 2026 के परिणाम जारी, NTA ने जारी किए परीक्षा परिणाम, 13 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 16, 2026 15:01:060
Report
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 16, 2026 15:00:510
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 16, 2026 15:00:190
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 15:00:070
Report
0
Report
1
Report
1
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 16, 2026 14:48:170
Report