Back
लखीमपुर खीरी में लेखा अधिकारी पर छेड़खानी के आरोप, गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग
DMDILEEP MISHRA
Dec 12, 2025 00:47:36
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh
लखीमपुर खीरी के विकासखंड बांकेगंज में तैनात लेखाअधिकारी पर कार्यालय में ही तैनात महिला नीतू देवी एसीओ मनरेगा ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग पुलिस अधीक्षक से की है। इतना ही नहीं मामले में समझौता करने के लिए दबाव डालने का आरोप खंड विकास अधिकारी पर लगाया है। पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती है; बीते 6 महीने से उसके साथ लगातार कार्यालय में ही लेखा अधिकारी के पद पर तैनात शादाब आलम नाम के शख्स द्वारा लगातार परेशान कर रहा है। जान से मार डालने की धमकी दी जा रही है। जिसकी शिकायत उसके द्वारा विभागीय अधिकारियों को की गई लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई, उल्टे अधिकारियों द्वारा उसे ही प्रताड़ित किया गया। उस पर लगातार समझौते के लिए दबाव बनाया गया। विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई का आश्वासन देने के बावजूद कार्रवाई न होने के चलते आज महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। जी मीडिया से बात करते हुए पीड़ित महिला नीतू देवी ने अपनी आप बीती बताते हुए भावुक हो गई। पीड़ित महिला की माने तो उसे बीजेपी सरकार में महिला होने के नाते भी न्याय नहीं मिल रहा है। पूरे मामले में शिकायत के दौरान एसपी तो कार्यालय में नहीं मिले लेकिन उनके स्थान पर कार्यालय में मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक ने उनकी शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए थानाध्यक्ष मैलानी से पूरे घटनाक्रम में कार्रवाई करने का आदेश दिया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
छत्तीसगढ़ की 10,000 साल पुरानी गुफा पेंटिंग्स में UFO और एलियन? रोहेला लोगों का रहस्य!Old Cave Paint
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
100
Report