Back
MPLADS फंड ने सांसदों के बाहर खर्च पर भाजपा-कांग्रेस के बीच घमासान
AMAsheesh Maheshwari
Jan 06, 2026 17:01:08
Noida, Uttar Pradesh
पीसीसी महासचिव और प्रवक्ता आर सी चौधरी ने बीजेपी पर निशाना साधा
बीजेपी पर हमला बोलते हुए चौधरी बोले कि देश के गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मैं सीधा सवाल पूछना चाहता हूँ कि क्या देश में कानून, नियम और नैतिकता केवल कांग्रेस के लिए हैं, भाजपा के लिए नहीं ?
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय द्वारा कांग्रेस सांसदों पर एमपीएलएड फंड को लेकर फैलाया जा रहा भ्रामक प्रचार दरअसल भाजपा की दोगली राजनीति का एक और उदाहरण है।
यदि सांसद द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र के बाहर, नियमों के तहत, सार्वजनिक हित में एमपीएलएड फंड की अनुशंसा करना “लूट” है, तो भाजपा यह बताए कि उसके अपने सांसदों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में करोड़ों रुपये की अनुशंसाएँ क्या कहलाती हैं?
लेकिन सबसे गंभीर सवाल यह है:
जब देश के प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा सांसदों को अपने एमपीएलएड फंड से पैसा देना पड़े,
तो यह देश की प्रशासनिक और विकासात्मक दुर्दशा का सबसे बड़ा प्रमाण नहीं तो और क्या है?
क्या प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र भी केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित है?
क्या वहां विकास के लिए अब दूसरे राज्यों के सांसदों की कृपा जरूरी हो गई है?
भाजपा और गृहमंत्री से हम जबाब मांग रहे हैं? कि (1) क्या एमपीएलएड के नियम भाजपा सांसदों के लिए अलग हैं?
(2) क्या अमित मालवीय का काम सिर्फ आधा सच दिखाकर जनता को गुमराह करना है?
(3) क्या प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र तक को सांसदों के एमपीएलएड फंड पर निर्भर होना पड़े, तो इसे “सुशासन” कहा जाएगा?
एमपीएलएड के नियम स्पष्ट हैं कि
सांसद देश में कहीं भी सार्वजनिक हित के कार्यों के लिए फंड की अनुशंसा कर सकता है। लेकिन भाजपा इस नियम को अपनी सुविधा के अनुसार हथियार बनाकर विपक्ष पर हमला कर रही है。
मैं देश के गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग करता हूँ कि
वे अमित मालवीय की भ्रामक राजनीति पर जवाब दें
और देश को बताएं कि क्या यही भाजपा का “डबल इंजन” मॉडल है?
कांग्रेस डरने वाली नहीं है ! सच हमारे साथ है और जनता सब देख रही है !
तथ्य रिकॉर्ड पर हैं:
(…सूची यथावत…)
1️⃣ विवेक ठाकुर (नवादा, बिहार)
भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने MPLADS फंड से इंदौर, मध्य प्रदेश में 14.99 लाख रुपये दिए。
राजस्थान का सांसद, पैसा बाहर क्यों? जनता का पैसा अपने क्षेत्र में क्यों? नहीं?
भाजपा क्या बोलेगी?
2️⃣ चुन्नीलाल गरासिया (राजस्थान)
भाजपा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने MPLADS फंड से पीलीभीत, उत्तर प्रदेश में 49.70 लाख रुपये दिए。
राजस्थान के सांसद का ध्यान अपने राज्य की जनता पर क्यों नहीं?
भाजपा क्या जवाब देगी?
3️⃣ रवनीत सिंह (राजस्थान)
भाजपा सांसद रवनीत सिंह ने MPLADS फंड से करनाल, हरियाणा में 5 लाख रुपये; अमृतसर, पंजाब में 85,000; जालंधर, पंजाब में 13.49 लाख; अमृतसर, पंजाब में 1 लाख रुपये दिए。
राजस्थान से सांसद, लेकिन पैसे दूसरे राज्यों में विकास पर खर्च。
भाजपा क्या कहेगी?
4️⃣ धर्मबीर सिंह (भिवानी, हरियाणा)
भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने MPLADS फंड से ठाणे, महाराष्ट्र में 21 लाख और वाराणसी, उत्तर प्रदेश में 7.36 लाख रुपये दिए。
हरियाणा का सांसद, लेकिन पैसा दूसरे राज्यों में। जनता के पैसे का क्या होगा?
भाजपा क्या बोलेगी?
5️⃣ घनश्याम तिवारी (राजस्थान)
भाजपा सांसद घनश्याम तिवारी ने MPLADS फंड से हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश में 5 लाख और अयोध्या, उत्तर प्रदेश में 20 लाख रुपये दिए。
राजस्थान से निर्वाचित सांसद, विकास कार्य दूसरे राज्यों में。
भाजपा क्या कहेगी?
6️⃣ सिकंदर कुमार (हिमाचल प्रदेश)
भाजपा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने MPLADS फंड से शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश में 25 लाख; रतलाम, मध्य प्रदेश में 25 लाख; मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, छत्तीसगढ़ में 25 लाख रुपये दिए。
हिमाचल से सांसद, पैसा बाहर क्यों? जनता के पैसे पर यह सवाल क्यों? नहीं उठता?
भाजपा क्या बोलेगी?
7️⃣ गोविंदभाई लालजीभाई धोळाखिया (गुजरात)
भाजपा सांसद गोविंदभाई लालजीभाई धोळाखिया ने MPLADS फंड से आगरा, उत्तर प्रदेश में 2.5 लाख रुपये × 5 बार विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जल टंकी/संप पंप स्थापित किए。
गुजरात का सांसद, पैसा बाहर क्यों? जनता के पैसों की जवाबदेही कहां?
भाजपा क्या जवाब देगी?
8️⃣ सतनाम सिंह संधू (चंडीगढ़, Nominated RS)
भाजपा सांसद सतनाम सिंह संधू ने MPLADS फंड से लेह, लद्दाख 10 लाख; अमृतसर, पंजाब 10 लाख; रूपनगर, पंजाब 10 लाख; पुलवामा, जम्मू-कश्मीर 10 लाख रुपये दिए。
पैसा अलग-अलग राज्य में दिया ,
क्या भाजपा जबाब देगी ?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 07, 2026 23:46:130
Report
ASAmit Singh
FollowJan 07, 2026 23:46:040
Report
BSBarun Sengupta
FollowJan 07, 2026 23:45:490
Report
BSBarun Sengupta
FollowJan 07, 2026 23:45:260
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 07, 2026 23:30:490
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 07, 2026 23:30:370
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 07, 2026 23:30:140
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report