Back
रामपुर में एसआईआर फॉर्म घोटाला: मां ने बेटों के नाम छिपाकर गलत दर्ज कराया
DKDeepesh Kumar
Dec 07, 2025 06:49:43
Noida, Uttar Pradesh
रामपुर
रामपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में तथ्यों का छुपाकर SIR फार्म जमा करने के प्रकरण में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
रामपुर जिले में एसआईआर फॉर्म में तथ्यों को छुपाकर गलत जानकारी भरने का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने विदेश ( दुबई व कुवैत) में पिछले कई वर्षों से रहने वाले अपने दो बेटों के बारे में गलत जानकारी एसआईआर फॉर्म में भर दी। इतना ही नहीं उन्होंने फॉर्म में फर्जी साइन भी कर दिया। बीएलओ के फॉर्म का डिजिटाइजेशन करने पर यह फर्जीवाड़ा सामने आया। इस पर जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी ने तीनों के खिलाफ سुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश भर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) का कार्य गंभीरता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य गंभीरता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र–37, रामपुर के भाग संख्या–248 में बीएलओ ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर उनका डिजिटाइजेशन किया तो मामला सामने आ गया।
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के अनुसार, पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि मतदाता क्रमांक 645 – आमिर (वर्तमान में दुबई में निवासरत) तथा मतदाता क्रमांक 648 – दानिश (वर्तमान में कुवैत में निवासरत) के नाम से गणना प्रपत्र भरे गए थे। जाँच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त दोनों व्यक्तियों की मां नूरजहां द्वारा तथ्यों को छिपाते हुए अनुचित रूप से उनके नाम पर गणना प्रपत्र प्रस्तुत किए गए, जो निर्वाचन संबंधी नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
118
Report
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 02, 2026 19:00:09Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और भाजपा नेता नीरज सिंह और भाजपा के विधायकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेली होली
0
Report
पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने होलिका दहन किया शहर की अन्य स्थानों परभी होली का दहन किया गया
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 02, 2026 18:47:090
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 02, 2026 18:46:04Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ-विनय खण्ड क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक
-घर के बाहर से बाइक उडा ले गया चोर
-चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद
-पुलिस जांच में जुटी
-मामला गोमतीनगर थाना क्षेत्र का
0
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 02, 2026 18:45:340
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 02, 2026 18:32:200
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 02, 2026 18:31:030
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 02, 2026 18:30:500
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 02, 2026 18:30:360
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 02, 2026 18:30:210
Report
1
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 02, 2026 18:15:250
Report
