Back
राजस्थान में 22 साल बाद SIR से वोटर लिस्ट रीविज़न शुरू
DGDeepak Goyal
Oct 27, 2025 15:01:54
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान में अब वोटर लिस्ट की जांच पहले से कहीं अधिक गहराई से की जाएगी। बिहार की तर्ज पर अब राजस्थान में 22 साल बाद स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शुरू होने जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है। प्रदेश की सभी 200 विधानसभा सीटों के हर बूथ पर मतदाता सूची का पूरा पुनरीक्षण किया जाएगा। हर वोटर की पहचान की फिर से वेरिफिकेशन होगा।
आज रात 12 बजे से वोटर लिस्ट फ्रीज हो जाएगी। इसके बाद किसी भी नाम में संशोधन या जोड़-घटाव अस्थायी रूप से रुकेगा। अब बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर फॉर्म बांटेंगे और जानकारी लेंगे। हर बीएलओ एक घर पर तीन बार तक विजिट करेगा ताकि कोई भी नागरिक छूट न जाए। हर बूथ पर वोटर लिस्ट की जांच होगी, संदिग्ध वोटर्स से दस्तावेज़ मांगे जाएंगे साथ में गड़बड़ी मिलने पर नाम हटेंगे। पुराने रिकॉर्ड से मिलान की प्रक्रिया होगी। चुनाव आयोग अब तक 8 बार SIR करवा चुका है। पिछली बार 2003-04 में SIR हुआ था यानी करीब 22 साल बाद यह बड़ा पुनरीक्षण हो रहा है。
पुराने रिकॉर्ड से होगा वंशानुगत मिलान: मतदाता सूची का 2003-04 की लिस्ट से मिलान किया जाएगा। अगर किसी परिवार का नाम उस लिस्ट में है, तो उसके सदस्यों से अब कोई दस्तावेज़ नहीं लिया जाएगा। लेकिन जिनके नाम नहीं हैं, या जिनका पारिवारिक मिलान नहीं हो रहा है, उन्हें नोटिस देकर दस्तावेज़ दिखाने होंगे।
ये देना होगा प्रमाण
1 जुलाई 1987 से पहले जन्मे-स्वयं का जन्म प्रमाण पत्र देना होगा।
1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे- माता-पिता के जन्म या नागरिकता प्रमाण पत्र आवश्यक।
2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे -यह साबित करना होगा कि माता-पिता में से एक भारतीय नागरिक है और दूसरा अवैध प्रवासी नहीं है।
एसआईआर की मुख्य तिथियां
28 अक्टूबर–3 नवम्बर 2025: प्रशिक्षण व गणना प्रपत्र मुद्रण
4 नवम्बर–4 दिसंबर 2025: घर-घर वितरण और संग्रहण
9 दिसंबर 2025-ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
9 दिसंबर–8 जनवरी 2026- दावे एवं आपत्तियां
9 दिसंबर–31 जनवरी 2026- नोटिस, सुनवाई व सत्यापन
7 फरवरी 2026-अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
मतदाता और बीएलओ
राज्य में 5 करोड़ 48 लाख 84 हजार 827 मतदाता पंजीकृत
52,469 बीएलओ करेंगे फील्ड सर्वे
40 वर्ष से अधिक मतदाता: 2.61 करोड़ (77% मैपिंग पूर्ण)
40 वर्ष से कम मतदाता: 2.88 करोड़ (मैपिंग जारी)
प्रशिक्षण, मॉनिटरिंग और जागरूकता अभियान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया सभी बीएलओ, पर्यवेक्षक, स्वयंसेवक व हेल्पडेस्क कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा। जल्द ही रिफ्रेशर सत्र भी होंगे। मतदाताओं के लिए ऑनलाइन आवेदन व डिजिटल अवेयरनेस कैंपेन चलाया जाएगा। सभी मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों को प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। बीएलए और बीएलए-2 की भूमिका पर विशेष चर्चा होगी। हर जिले में मीडिया सेल गठित होगी जिसके अधिकृत प्रवक्ता डीईओ होंगे। नियमित प्रेस रिलीज़ और सोशल मीडिया अपडेट्स जारी किए जाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे 158 किलोमीटर कट पर खड़ी स्लीपर बस में ट्रक ने मारी टक्कर 13लोग घायल कराय भर्ती
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowOct 27, 2025 18:00:580
Report
RVRaunak Vyas
FollowOct 27, 2025 18:00:190
Report
0
Report
1
Report
2
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 27, 2025 17:50:010
Report
JKJitendra Kanwar
FollowOct 27, 2025 17:49:521
Report
JPJai Pal
FollowOct 27, 2025 17:49:371
Report
VTVinit Tyagi
FollowOct 27, 2025 17:49:212
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 27, 2025 17:49:000
Report
MGMohd Gufran
FollowOct 27, 2025 17:48:400
Report
0
Report
4
Report
