Back
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंजकर विकास के दावे दोहराए
BDBabulal Dhayal
Feb 28, 2026 10:33:14
Jaipur, Rajasthan
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आज ताबड़तोड़ हमले बोले। अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली ग्राउंड पर पीएम ने AI सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदर्शन पर तंज कसे। पीएम ने कहा, विश्व का सबसे बड़ा AI समिट हुआ। जिसमें कई देशों के पीएम और राष्ट्रपति आए। सबने भारत की खुले मन से प्रशंसा की। देशवासियों का सीना इस आयोजन से चौड़ा हुआ। सबको गर्व की अनुभूति हुई। पर हताशा और निराशा में डूबी कांग्रेस को ये रास नहीं आया। लगातार पराजय से थक चुकी कांग्रेस ने दुनियां भर के सामने भारत को बदनाम करने की कोशिश के लिए प्रदर्शन का ड्रामा किया। कांग्रेस पूरे देश में हार रही है। इसका बदला वो भारत को बदनाम करके ले रही है। अब INC नहीं MMC बन चुकी है कांग्रेस। पीएम मोदी ने कहा, INC कभी इंडियन नेशनल कांग्रेस हुआ करती थी। मगर आज ये MMC यानी मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस हो चुकी है। मोदी के इतना कहते ही पूरा पांडाल मोदी मोदी के नारों से गूंजने लगा। पीएम ने कहा, मुस्लिम लीग ने देश को बांटा। आज कांग्रेस भी वही कर रही है। माओवादी भी भारत की समृद्धि, संविधान और लोकतंत्र से नफरत करते हैं उनकी ही तरह कांग्रेस घात लगाकर देश को बदनाम करने के लिए कहीं भी घुस जाती है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस को उसके कुकर्मों के लिए देश कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस पर सेना का मनोबल तोड़ने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा, देश को बदनाम करना इनकी पुरानी आदत रही है कांग्रेस ने सेना को हथियार और वर्दी तक के लिए तरसाया। वन रैंक वन पेंशन से हमारे सैनिकों को वंचित रखा। कांग्रेस राज में रक्षा सौदों में घोटाले होते थे। हमारी सरकार आने के बाद पिछले 11 साल में आतंकियों और देश के दुश्मनों पर करारा प्रहार किया है। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक में हमारी सेना ने वीरता का लोहा मनवाया है। कांग्रेस ने हमेशा दुश्मन के झूठ को आगे बढ़ाया है आज पूरा देश कांग्रेस को सबक सिखा रहा है। कांग्रेस पर विकास को अटकाने के लगाए आरोप पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर प्रदेश के विकास को अटकाने के आरोप लगाई। पीएम ने कहा, कांग्रेस राजस्थान में आपसी लड़ाई झगड़े में ही उलझी रही। उन्होंने किसानों को धोखा दिया। सिंचाई परियोजनाओं को लटकाए रखा ERCP को केवल फाइलों और घोषणाओं में उलझा कर रखा गया। हमने इसे धरातल पर उतारने का काम किया। पीएम ने उपस्थित जनसमुदाय को भरोसा दिलाया कि नदियों को जोड़ने से राजस्थान को फायदा होगा Yamuna जल का पानी आने के भी पीएम ने फायदे गिनाए।Pm सूर्यघर मुफ्त योजना पर बोले पीएम पीएम मोदी ने कहा, राजस्थान अब सूरज से समृद्धि कमाने वाली धरती बन गई है। यहां धूप की कोई कमी नहीं है। सौर ऊर्जा में राजस्थान का भाग्य बदलने की ताकत है। उन्होंने कहा कि सोलर पैनल के लिए केंद्र सरकार हर घर को 78 हजार की सहायता देती है। ये पैसा सीधे खाते में भेजा जाता है। अब तक राजस्थान के सवा लाख परिवार योजना से जुड़े हैं। जिनका बिजली बिल जीरो आ रहा है। खर्च कम हो रहा है और बचत ज्यादा हो रही है। जब राजस्थान विकसित होगा तो हर परिवार का जीवन समृद्ध होगा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 28, 2026 12:18:320
Report
AZAmzad Zee
FollowFeb 28, 2026 12:17:450
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 28, 2026 12:17:330
Report
रेउसा क्षेत्र में होली और ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की
0
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 28, 2026 12:17:210
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowFeb 28, 2026 12:17:040
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 28, 2026 12:16:520
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 28, 2026 12:16:420
Report
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 28, 2026 12:15:520
Report
JPJai Pal
FollowFeb 28, 2026 12:15:29Haldwani, Uttar Pradesh:काशी के मनिकर्णिका घाट पर मसाने की होली: चिता के बीच होली की रौनक
0
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowFeb 28, 2026 12:15:190
Report
0
Report
2
Report
0
Report
