Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273401

पंच दिवसीय डीएलएड स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम संपन्न

Feb 28, 2026 12:09:03
Keot Kachha Sani, Uttar Pradesh
महावीर छपरा। शगुन कॉलेज आफ हायर एजुकेशन (डीएलएड) महावीर छपरा गोरखपुर में शनिवार को भारत स्काउट गाइड प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित पंच दिवसीय प्रसीक्षु शिक्षकों का शिविर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मोहित कुमार के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया।शिविर के लीडर ऑफ द कोर्स सहायक लीडर ट्रेनर अजय कुमार गुप्ता, बजरंगी एवं प्रशिक्षिका लाजो रानी ने कैंप में विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान की। समापन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय की चीफट्रस्टी दिनेश कुमार एवं प्रबंधक राम सकल मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि एसओसी गोरखपुर मंडल मोहित कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रशिक्षक अजय गुप्ता एवं लाजो रानी ने कब बुलबुल घेरा गीत एवं छोटी एवं बड़ी सलामी का मनोहारी प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश कुमार ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग खेल-खेल में सीखने की विधा है, जो पाठ्य सहगामी ने क्रियाकलापों के माध्यम से अनेक अंतर नैतिक गुणों एवं दायित्वों का बोध कराया जाता है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक राम सकल मिश्रा ने कहा कि समाज में पहले दूषित वातावरण के बीच स्काउट गाइड संस्था सेवा भाव सिखाती है।जिसकी समझ में निरंतर कमी हो रही है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मोहित कुमार ने कहा कि विश्व में फैली स्काउट गाइड संस्था के द्वारा मानवी गुणों तथा चारित्रिक एवं नैतिक गुणों का विकसित करने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन कॉलेज के प्राचार्य ने किया अंत में सभी प्रतिभागीयो से दीक्षा ग्रहण कराई गई। इसके उपरांत ध्वज अवतरण एवं राष्ट्रगान के साथ शिविर समापन किया गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPIYUSH SHUKLA
Feb 28, 2026 13:47:03
Panna, Madhya Pradesh:बड़ागांव में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 05 आरोपी गिरफ्तार , 61500 (इकसठ हजार पांच सौ ) नगद , 4 मोटरसाइकिल , 5 मोबाइल फोन सहित कुल 342000 (तीन लाख बयालीस हजार)रुपये से अधिक की संपत्ति जप्त बड़ागांव में जुए के फड़ पर दबिश देकर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बारे मे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि ग्राम बड़ागांव झिर के पास जंगल में दबिश दी गई, जहाँ कुछ व्यक्ति रात्रि के अंधेरे में प्रकाश की व्यवस्था कर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मौके से 05 आरोपियों को पकड़ा गया। जबकि कुछ जुआरी रात्रि एवं अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, आरोपियों के विरुद्ध थाना देवेंद्रनगर में संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच जारी है। जप्त संपत्ति 1. ₹61500/- नगद 2. 04 मोटर साइकिल (कीमती लगभग ₹240000/-) 3. 05 नग मोबाइल फोन (कीमती लगभग ₹40000/-) कुल जप्त संपत्ति: ₹34200/- जुआरी पकड़े 1. वीरू कुशवाहा 2. महेश सोनकर 3. दिग्विजय सिंह 4. रामू कुशवाहा 5. राजेंद्र राजा परमार
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Feb 28, 2026 13:45:39
Noida, Uttar Pradesh:नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार नोएडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। यह गिरोह नोएडा समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय था और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाता था। थाना 126 पुलिस ने सेक्टर-94 के समीप से गिरोह के सरगना समेत दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नियाज़ (मूल निवासी महाराजगंज) और राजू (मूल निवासी बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 9 पासपोर्ट, 4 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 73,500 नगद और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विदेशों में नौकरी दिलाने का प्रचार करते थे। इसके बाद वे भोले-भाले लोगों से प्रोसेसिंग फीस और वीजा शुल्क के नाम पर मोटी रकम वसूल लेते थे। कई पीड़ितों से लाखों रुपये की ठगी की आशंका जताई जा रही है। एडीसीपी ने बताया कि गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और अन्य संभावित साथियों की तलाश की जा रही है। पीड़ितों से अपील की गई है कि वे आगे आकर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Feb 28, 2026 13:45:17
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में कल देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब मकान के पारिवारिक विवाद के कारण एक जज के पिता की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला मृतक का साला जफर ही है, जो मुरादाबाद के नागफनी थाना का हिस्ट्रीशिटर भी है। आरोपी जफर ने अपने साथी के साथ मिलकर यह घटना तब अंजाम दी जब मृतक (जज के पिता) तराबी की नमाज अदा करने अपने दूसरे साले के साथ स्कूटी से जा रहे थे। जैसे ही वे नागफनी थाना क्षेत्र के बंगलागाव चौराहे के पास पहुंचे, तभी उनका दूसरा साला जफर अपने एक साथी के साथ बाइक पर आया और पीछे बैठे जफर ने जीजा असद पर गोली चला दी। गोली सीधे मृतक के सिर में लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एवं फॉरेन्सिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और तत्काल एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने घटना में पांच टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगा दी। फिलहाल पुलिस ने मामले में मृतक के साथ घटना के समय स्कूटी पर सवार मृतक के साले मजahिद हुसैन की तहरीर के आधार पर वादी के भाई एवं मृतक के साले जफर सहित पांच नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, इनमें से दो आरोपियों आलमगीर और फैजान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशिटर जफर तथा उसके कुछ साथी अभी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुटी हैं। बता दें मृतक असद मुरादाबाद में अलविना बैकरी के नाम से बैकरी चलाते हैं, जिनकी एक बेटी आसमा सुल्ताना बुलंदशहर में सिविल जज (सीनियर डिवीज़न)/एडिशनल चीफ जुडिशल मजिस्ट्रेट हैं जबकि दूसरी बेटी अलमास सुल्ताना अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
0
comment0
Report
Feb 28, 2026 13:44:14
Shahabad, Uttar Pradesh:अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने शनिवार को शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक शाहाबाद सर्कल के विभिन्न मांगों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गई और बाईकों का चालान भी किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को शाम 7:00 बजे बताया शाहाबाद सर्कल के तमाम महत्वपूर्ण मार्गों पर पिछले 11 दिनों से वाहन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है जिनमें अब तक 25 बाइक और चार संदिग्ध चौपहिया वाहनों को जब्त किया गया है । इसके अलावा जांच के दौरान आपत्तिजनक सामानों पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया खुले में शराब सेवन करने वाले व्यक्तियों पर भी सख्ती की जा रही है। अब तक 24 लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने बताया यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
0
comment0
Report
Feb 28, 2026 13:35:31
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन 3.0 के तहत मालखाना में दाखिल 2220 लीटर अवैध शराब (अंग्रेजी व देशी) का निस्तारण किया गया।जनपद में लंबित मालों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।थाना प्रेमनगर पर पंजीकृत कुल 38 अभियोगों में बरामद 2220 लीटर अवैध शराब का न्यायालय एसीजेएम-5 के आदेश दिनांक 30 जनवरी 2026 के अनुपालन में विधि सम्मत निस्तारण किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन 3.0 के तहत मालखानों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
comment0
Report
Feb 28, 2026 13:34:12
Faridpur, Uttar Pradesh:बरेली। भुता ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख चन्द्र सेन सागर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी राजनीतिक मंशा साफ कर दी। उन्होंने कहा कि वह दो बार भुता ब्लॉक के प्रमुख रहे और अपने कार्यकाल में सरकार से मिली धनराशि से व्यापक विकास कार्य कराए। उनके कार्यकाल में कभी किसी प्रकार का भ्रष्टाचार या अनियमितता का आरोप नहीं लगा। उन्होंने बताया कि बसपा सरकार के दौरान उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया था, लेकिन वह पारित नहीं हो सका। सागर ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आदेश हुआ तो वह आगामी विधानसभा चुनाव में फरीदपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग हर गांव में पीडीए रथ चलवाकर प्रचार किया और पंचायतें व चौपाल आयोजित कीं। इसके अलावा हर बूथ पर बीएलए नियुक्त कर उनके आवास पर नाम पट्टिका लगवाई गई है। बूथ एजेंटों को लेटर पैड और पहचान पत्र वितरित किए गए हैं ताकि वे अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा सकें। सागर ने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर पर नए वोट बनवाने का कार्य भी कराया गया और जहां भी किसी बीएलए को समस्या आई, उसका तत्काल समाधान कराया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी एसआईआर कार्य जारी है और शिकायत मिलते ही अधिकारियों से समन्वय कर समस्या का निस्तारण कराया जाता है। अंत में उन्होंने कहा कि वह आज भी जनता की सेवा में समर्पित हैं और हर समय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तैयार रहते हैं।
0
comment0
Report
JPJai Pal
Feb 28, 2026 13:32:16
Haldwani, Uttar Pradesh:काशी में गंगा तट पर एक तरफ पत्थरों के घाट तो दूसरी ओर होगा हरित घाट, ग्रीन टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा एक घंटे में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड. वाराणसी के सुजाबाद डोमरी में विकसित हो रहा है आधुनिक शहरी वन. ​मियावाकी तकनीक से रोपे जाएंगे 3 लाख 17 हजार पौधे, 350 बीघा में फैलेगा काशी का नया ऑक्सीजन बैंक. इस प्रोजेक्ट से 5 वर्षों में 20 करोड़ की आय का अनुमान, सातवें वर्ष तक 7 करोड़ वार्षिक कमाई की संभावना. ​10 हजार मीटर पाइपलाइन का जाल और 360 रेन गन स्प्रिंकलर से बुझेगी पौधों की प्यास, लगाए गए 10 बोरवेल. ​शीशम, सागौन, अर्जुन समेत 35 प्रकार के देशी पेड़, साथ ही औषधीय पौधों (अश्वगंधा, एलोवेरा) और फूलों की होगी खेती. 350 बीघे एरिया को जंगल के रूप विकसित करने के लिए कुल 50 सेक्टर में बांटा गया है. हर सेक्टर काशी के अलग अलग घाटों के नाम है जिन्हें विभिन्न संस्थाओं की मदद से तैयार किया गया है. इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका 'रेवेन्यू मॉडल' है। मध्यप्रदेश की MBK संस्था के साथ वाराणसी नगर निगम का करार हुआ है. WKT- डोमरी में बन रहे काशी नये शहरी जंगल को दिखाते हुए. बाइट- अशोक तिवारी, मेयर, वाराणसी नगर निगम
0
comment0
Report
RRRaju Raj
Feb 28, 2026 13:31:44
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में होली के मौके पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। जी न्यूज की लाइव रैड के साथ टीम मौके पर पहुँची। गौरी नाम के रेस्टोरेंट पर छापेमारी में सामने आया कि मिलावटी, रंगीन मिठाइयाँ यहां बनती और बेची जाती थीं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। मिठाई बनाने की फैक्ट्री रेस्टोरेंट के पीछे मौजूद है। यहां रंगों से रंगी रसगुल्ले, गुजिया और लड्डू बनते थे। बर्तनों को बाथरूम में रखा जाता, मिठाइयाँ बिना दूरी और साफ-सफाई के रखी जाती थीं। फैक्ट्री में बदबू थी; पनीर, मावा गंदे तरीके से रखे थे; स्टाफ ने Hygienic practices नहीं अपनाए थे—न तो दस्ताने, न ग्लब्स। चारों ओर गंदगी। खाद्य विभाग ने मिठाई से लेकर पनीर और मावा के सैंपल लिए; रंगों से बने भारी मात्रा में मिठाईयां पाई गईं और रंगीन गड्ढे जमीन में दबा दिए गये। दुकानदारों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top