Back
गोरखपुर के रंगपर्व में योगी का संग समरसता का नया रंग
NTNagendra Tripathi
Feb 28, 2026 12:17:33
Gorakhpur, Uttar Pradesh
स्लग:
गोरखपुर का रंगपर्व: सीएम योगी संग बरसेंगे समरसता के रंग。
एंकर:
गोरखपुर का ऐतिहासिक रंगपर्व एक बार फिर पूरे प्रदेश की नजर में है। गोरक्षपीठ की अगुवाई में निकलने वाली दो प्रमुख शोभायात्राएं होलिकादहन पर भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा और होलिकोत्सव पर भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा इस बार भी खास होने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के दोनों आयोजनों में शामिल होने की संभावना है जिससे समरसता के रंग और भी गाढ़े होंगे।
गोरखपुर में रंगों का पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का संदेश है। गोरखनाथ मंदिर और गोरक्षपीठ से जुड़ी परंपराओं ने इस पर्व को विशेष पहचान दी है।
2 मार्च को होलिकादहन की संध्या पर पांडेयहाता से भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा निकलेगी, जबकि 4 मार्च की सुबह घंटाघर से भगवान नृसिंह की भव्य रंगभरी शोभायात्रा का आयोजन होगा। दोनों आयोजनों में गोरक्षपीठ की परंपरागत भागीदारी रही है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर इन शोभायात्राओं में शामिल होते रहे हैं। वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते वे शामिल नहीं हुए थे, लेकिन 2022 से पुनः इन आयोजनों में सहभागिता कर रहे हैं। गोरक्षपीठ का मूल संदेश छुआछूत, जातीय भेदभाव और ऊंच-नीच की खाई को पाटना रहा है। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ द्वारा आगे बढ़ाई गई परंपरा को आज योगी आदित्यनाथ आगे बढ़ा रहे हैं। भगवान नृसिंह रंगोत्सव शोभायात्रा की शुरुआत 1944 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक नानाजी देशमुख ने की थी। उद्देश्य था होली के अवसर पर फूहड़ता को समाप्त कर सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखना। बाद में गोरखपीठ के जुड़ाव से यह आयोजन पूर्वांचल का प्रमुख सांस्कृतिक पर्व बन गया। आज यह रंगपर्व केवल गोरखपुर तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामाजिक एकता और समरसता का प्रतीक बन चुका है। भगवान नृसिंह के रथ पर सवार होकर गोरक्षपीठाधीश्वर सभी वर्गों के लोगों के बीच रंग और स्नेह का संदेश बांटते हैं। गोरखपुर का यह रंगोत्सव अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है और हर वर्ष लोगों को इंतजार रहता है समरसता के इन रंगों का।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VRVIJAY RANA
FollowFeb 28, 2026 13:47:240
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 28, 2026 13:47:030
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 28, 2026 13:46:310
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 28, 2026 13:46:030
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 28, 2026 13:45:390
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 28, 2026 13:45:280
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 28, 2026 13:45:170
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
JPJai Pal
FollowFeb 28, 2026 13:32:160
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 28, 2026 13:32:080
Report
RRRaju Raj
FollowFeb 28, 2026 13:31:440
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 28, 2026 13:31:30Pratapgarh, Rajasthan:शादी में DJ पर दे दनादन ! (प्रतापगढ़)
0
Report
