Back
रेउसा क्षेत्र में होली और ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की
Bamhnawa, Uttar Pradesh
रेउसा क्षेत्र में होली और ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह ने की। उन्होंने दोनों त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए ईद की नमाज तय समय पर अदा करने तथा मस्जिदों व आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच सुनिश्चित करने को कहा।
अपर पुलिस अधीक्षक ने नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए ऐसे लोगों की बाइक का चालान करने को कहा। क्षेत्राधिकारी अमन सिंह ने मौजूद हिंदू व मुस्लिम समाज के लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा आपसी भाईचारे के साथ एक दूसरे के पर्वों को मनाने की अपील की।
थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने डीजे संचालकों को आपत्तिजनक गीत न बजाने की चेतावनी दी और नशे में ट्रिपलिंग करने वालों पर कार्रवाई की बात कही। बैठक में उपनिरीक्षक नागेंद्र पांडे, सुरेंद्र सिंह सहित थाना पुलिस स्टाफ तथा क्षेत्र के लोगों में संजय शुक्ला, रिजवान अहमद, संतोष गोस्वामी, कुलदीप, हामिद अली, अजय रस्तोगी, पवन रस्तोगी, रविंदर सोनी, दीपू बाजपेई, शिवेंद्र बजरंगी, लवकुश तिवारी, जीतू बाजपेई, मंजू सिंह इटौरी, सर्वेश गुप्ता, संदीप अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VRVIJAY RANA
FollowFeb 28, 2026 13:47:240
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 28, 2026 13:47:030
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 28, 2026 13:46:310
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 28, 2026 13:46:030
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 28, 2026 13:45:390
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 28, 2026 13:45:280
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 28, 2026 13:45:170
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
JPJai Pal
FollowFeb 28, 2026 13:32:160
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 28, 2026 13:32:080
Report
RRRaju Raj
FollowFeb 28, 2026 13:31:440
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 28, 2026 13:31:30Pratapgarh, Rajasthan:शादी में DJ पर दे दनादन ! (प्रतापगढ़)
0
Report
