Back
किसान खाद-बीज फ्रॉड पर मीणा का कांग्रेस पर तड़का हमला; 107 FIR, 27 फैक्टरी सीज
VSVishnu Sharma
Feb 20, 2026 19:01:34
Jaipur, Rajasthan
डॉ किरोड़ी लाल के आरोप, किसानों को लूट रहे हैं, कांग्रेस पदाधिकारी और नेताओं के रिश्तेदार, जयपुर में रेडियो टैक्सी जल्द
कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पदाधिकारी और नेताओं के रिश्तेदार किसानों को लूट रहे हैं। फर्जी नकली खाद बीज मामले में कांग्रेस नेताओं ने हमारे अफसरों को धमकाने का प्रयास किया। नकली खाद बीज कारोबारी पर छापा मारने को लेकर पूर्व सीएम गहलोत की टिप्पणी पर बोले, तो क्या मंत्री AC में बैठने के लिए बना हूं?
कृषि विभाग की अनुदान मांगों पर बहस का जवाब देते हुए कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस पर जम कर हमला बोला। डॉ किरोड़ी ने अनुदान मांगो चर्चा के दौरान उठाए गए मुद्दों पर एक-एक कर फ्लैट वार किया। प्रदेश में नकली खाद बीज को लेकर उठाए गए मुद्दे पर डॉ किरोड़ी लाल ने कहा कि प्रदेश भर में अलग-अलग फैक्ट्री पर छापे मारे और कार्रवाई की। कई जगह कांग्रेस नेता पदाधिकारी के रिश्तेदार नकली खाद बीज के कारोबार में शामिल पाए गए। हमने अधिकारियों को उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाने के लिए कहा। किसानों को नकली खाद दे रहे हैं। नियमों के उल्लंघन पर दोषी पाए जाने पर 107 FIR दर्ज की गई। 28 केसों में पुलिस ने गिरफ्तारी की है । 16 केसों में पुलिस द्वारा चालान पेश किया गया है । इस केसों में अग्रिम जमानत ले ली है हम कुछ नहीं कर सकते हैं। 27 फैक्ट्री ऐसी है जिनके ताले ठोक रखे हैं। पिछले 5 साल में मात्र 20 FIR दर्ज हुई है, हमने 2 वर्ष में ही 107 FIR दर्ज करवाई। उन्होंने 5 लाइसेंस निरस्त किए हमने 46 लाइसेंस निरस्त किए।
कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा राहुल गांधी 1 से 10 की गिनती बोल गए। हमारे रामगढ़ पचवारा में किसान ने सुसाइड किया था। अशोक गहलोत के किसान को लेकर बैठ गया तब किसान की रिकवरी रुकी।
आपने बहकाया कि ST, SC का आरक्षण खत्म हो जाएगा, इंदिरा रामकेश ने बहकाया तब मैंने कहा था कि
तीन सीट जाएगी तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। फिर मैंने इस्तीफा दे दिया था। केंद्र ने कहा तो मैंने 1 साल काम किया।
1 साल में ही पता लग गया कि कृषि विभाग क्या ہوتا है।
गहलोत पायलट और कांग्रेस ने कहा मंत्री क्या छापा मारने जाता है क्या तो मंत्री का AC में बैठने के लिए बना है क्या ? मैं गया 16 फैक्टरी पकड़ी जिनमे 4 में तो लाइसेंस नही था।
चर्चा के बाद सदन ने कृषि विभाग की 46 अरब 87 करोड़ 36 लाख 77 हजार रूपए की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित कर दीं।
अमेरिका ट्रेड डील में किसानों का हित सुरक्षित....
कृषि मंत्री ने प्रदेश के किसानों को आश्वस्त किया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में उनके हितों की पूरी रक्षा की गई है। गेहूं, चावल, मक्का व प्रत्येक डेयरी उत्पाद, जिनके उत्पादन में देश आत्मनिर्भर है, उनके आयात की किसी भी सूरत में अनुमति नहीं दी जाएगी। दलहन और तिलहन का रकबा और उत्पादकता बढ़ाकर इनमें भी आत्मनिर्भर बनने का प्रयास किया जा रहा है। केन्द्र सरकार इसके लिए किसानों को विभिन्न योजनाओं से प्रोत्साहन दे रही है लेकिन देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और दलहन-तिलहन की कीमतों में स्थिरीकरण के लिए अमेरिका से इनके कन्ट्रोल्ड आयात किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के कृषि और डेयरी सेक्टर के सभी प्रकार के हितों की सुरक्षा के लिए राष्ट्र के प्रति वचनबद्ध हैं। हम किसान, पशुपालक व आमजन को किसी के बहकावे में नहीं आने देंगे।
अन्नदाताओं के साथ नकली खाद, बीज, फर्जी फसल बीमा सहित किसी भी तरह की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी। पूर्ववर्ती सरकार के समय हुए घोटालों और अन्य गड़बड़ियों की सख्त जांच कर मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में राजस्थान राज्य भण्डार निगम की टेंडर प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं सामने आई है। अब सरकार एसीबी में प्रकरण दर्ज कराकर जांच कराएगी।
अवैध, अमानक और बिना लाइसेंस के विक्रेताओं के खिलाफ 11 हजार 938 निरीक्षण करते हुए 765 विक्रेताओं को नोटिस, 169 के लाइसेंस निलम्बित, 46 के निरस्त किए गए है। साथ ही, 107 एफआईआर दर्ज कराई गई, जिनमें 28 मामलों में गिरफ्तारी हुई और 16 मामलों में चालान पेश किए गए हैं। साथ ही, 27 फैक्ट्रियों को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि टैगिंग करने वाले आदान विक्रेताओं के लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही हैं।
बताया कि फर्जी फसल बीमा क्लेम रोकने के लिए अब कई बैंकों द्वारा अपने स्तर भी टीमें गठित कर जांच की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JMJAVED MULANI
FollowFeb 20, 2026 19:00:510
Report
JMJAVED MULANI
FollowFeb 20, 2026 19:00:310
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 20, 2026 19:00:200
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 20, 2026 19:00:130
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 20, 2026 18:46:290
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 20, 2026 18:45:550
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 20, 2026 18:45:400
Report
0
Report
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 20, 2026 18:35:290
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowFeb 20, 2026 18:34:560
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 20, 2026 18:32:200
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 20, 2026 18:31:490
Report