Back
AI समिट विवाद पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज
VSVishnu Sharma
Feb 20, 2026 18:32:20
Jaipur, Rajasthan
दिल्ली में ग्लोबल AI समिट विवाद को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर हल्लाबोल शुरू कर दिया है। बीजेपी युवा मोर्चा ने राजधानी जयपुर में कांग्रेस वॉर रूम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया वहीं, बीजेपी ने नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि गिराने वाली हरकत बताया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा।
नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल AI समिट के दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घुसकर हुड़दंग मचाया। घटना के बाद सियासी संग्राम शुरू हो गया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया X लिखा कि इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 जैसे गौरवशाली मंच पर कांग्रेस का आचरण शर्मनाक है. विश्व पटल पर भारत की बढ़ती साख को धूमिल करने का यह कुत्सित प्रयास इनकी राष्ट्र विरोधी सोच का प्रमाण है. उन्होंने लिखा कि जहां विश्वभर से आए विदेशी मेहमान और दिग्गज तकनीक विशेषज्ञ भारत के उज्ज्वल भविष्य की चर्चा कर रहे थे, वहीं कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. सीएम भजन लाल ने लिखा कि व्यापार समझौतों पर भ्रम फैलाने से लेकर 'ऑपरेशन सिंदूर' और गलवान के वीरों के शौर्य पर सवाल उठाने तक कांग्रेस ने सदैव देशहित के ऊपर अपना स्वार्थ रखा है.आज कांग्रेस ने करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान को चुनौती दी है. जनता इस नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी. सीएम ने लिखा कि कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व को बिना देर किए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए.
इधर बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा के नेतृत्व में युवाओं ने कांग्रेस बार रूम के बाहर प्रदर्शन किया। युवाओं ने नारेबाजी कर कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
इधर अंतरराष्ट्रीय AI कार्यक्रम के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब देश और दुनिया के आईटी क्षेत्र के विशेषज्ञ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषय पर मंथन कर रहे थे, उसी समय भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया प्रदर्शन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी का विरोध करती रही है. चतुर्वेदी ने कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए थे, जिससे देश की सुरक्षा और सेना के मनोबल पर प्रभाव पड़ता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राजनीतिक विरोध का अधिकार है, लेकिन राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों में व्यवधान उत्पन्न करना उचित नहीं है. उन्होंने इसे राष्ट्रविरोधी सोच का परिचायक बताते हुए कांग्रेस से आत्ममंथन की आवश्यकता जताई. संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि यह घटना लोकतांत्रिक मर्यादाओं को शर्मसार करने वाली है. पटेल ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन उसके लिए एक निर्धारित लोकतांत्रिक व्यवस्था होती है. उसी के तहत अपनी बात रखी जानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रकार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और कुछ वरिष्ठ नेताओं ने विश्वस्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन किया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. जोगाराम पटेल ने कांग्रेस के इस कृत्य की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन राष्ट्रहित और अंतरराष्ट्रीय मंचों की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौर ने कहा राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर सिद्ध किया कि जब-जब देश आगे बढ़ेगा तो कांग्रेस को तकलीफ होगी। कांग्रेस उत्तर भारत में खत्म हो गई जबकि दक्षिण भारत में भी खत्म होने जा रही है। कांग्रेस का प्रदर्शन अशोकनिया निंदनीय है।’
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मेहराज सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस मे अगर ज़रा-सी भी नैतिकता बची है, तो राष्ट्र से माफ़ी माँगनी चाहिये। क्योंकि भारत किसी दल की जागीर नहीं है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 20, 2026 19:01:340
Report
JMJAVED MULANI
FollowFeb 20, 2026 19:00:510
Report
JMJAVED MULANI
FollowFeb 20, 2026 19:00:310
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 20, 2026 19:00:200
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 20, 2026 19:00:130
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 20, 2026 18:46:290
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 20, 2026 18:45:550
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 20, 2026 18:45:400
Report
0
Report
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 20, 2026 18:35:290
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowFeb 20, 2026 18:34:560
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 20, 2026 18:31:490
Report