Back
बक्सर-कोइलवर तटबंध पर कटाव रोधक कार्य में अनियमितता के आरोप, ग्रामीण विरोध
AKAjay Kumar Rai
Feb 20, 2026 18:34:56
Buxar, Bihar
बक्सर-कोइलवर तटबंध पर बन रही सड़क और कटाव रोधक कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताया है. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है और विभाग व कार्य एजेंसी गुणवत्ता से समझौता कर रही है. इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार कटाव रोधक कार्य में बोरी में बालू भरकर उसे तटबंध के किनारे लगाया जाना है. ताकि नदी के कटाव को रोका जा सके. लेकिन कार्य एजेंसी द्वारा बालू की जगह मिट्टी भरकर बोरी लगाई जा रही है, जो मानक के विरुद्ध है. उनका कहना है कि इससे तटबंध की मजबूती पर असर पड़ेगा और भविष्य में कटाव का खतरा बढ़ सकता है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अगर समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं हुई तो करोड़ों की लागत से बन रहा यह प्रोजेक्ट बेअसर साबित हो सकता है. वहीं दूसरी ओर विभाग का कहना है कि निर्माण कार्य पूरी तरह से मानक के अनुरूप किया जा रहा है और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया गया है. विभागीय अधिकारियों का दावा है कि कार्य एजेंसी को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं और समय-समय पर निरीक्षण भी किया जा रहा है. बताते चलें कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे थे. उसी दौरान बक्सर से कोइलवर तक लगभग 28 किलोमीटर लंबे तटबंध पर सड़क निर्माण और कटाव रोधक कार्य का शिलान्यास किया था. यह परियोजना क्षेत्र के विकास और बाढ़ से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 20, 2026 19:01:340
Report
JMJAVED MULANI
FollowFeb 20, 2026 19:00:510
Report
JMJAVED MULANI
FollowFeb 20, 2026 19:00:310
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 20, 2026 19:00:200
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 20, 2026 19:00:130
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 20, 2026 18:46:290
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 20, 2026 18:45:550
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 20, 2026 18:45:400
Report
0
Report
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 20, 2026 18:35:290
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 20, 2026 18:32:200
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 20, 2026 18:31:490
Report