Back
इंडIGO की 15 प्रतिशत उड़ान रद्द, जयपुर में आज 7 फ्लाइट रद्द
KCKashiram Choudhary
Dec 08, 2025 08:45:25
Jaipur, Rajasthan
इंडिगो की 15 प्रतिशत फ्लाइट रद्द
- जयपुर एयरपोर्ट पर छठे दिन सेवाओं में आंशिक सुधार, रविवार को 44 फीसदी फ्लाइट थी रद्द
- जयपुर एयरपोर्ट से आज 7 फ्लाइट्स का संचालन रद्द, उदयपुर एयरपोर्ट पर मात्र एक फ्लाइट रद्द
जयपुर।
इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स का संचालन पिछले 6 दिन से बदहाल है। सोमवार को इंडिगो की हवाई सेवाओं में आंशिक रूप से सुधार हुआ है। हालांकि आज सोमवार को सभी फ्लाइट्स तो सुचारू नहीं हो सकी हैं। लेकिन अब रद्द फ्लाइट्स की संख्या में काफी कमी आई है। वहीं उदयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन काफी बेहतर हुआ है। उल्लेखनीय है कि इंडिगो एयरलाइन में क्रू संकट के बीच पिछले 6 दिन से लगातार फ्लाइट रद्द चल रही हैं। सोमवार को फ्लाइट संचालन की स्थिति में आंशिक रूप से सुधार हुआ है। जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को रद्द की संख्या में कमी आई है और 7 फ्लाइट रद्द हुई हैं। हालांकि अभी भी फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों के लिए परेशानी बनी हुई है। आपको बता दें कि इंडिगो एयरलाइन की तरफ से क्रू की कमी का हवाला देते हुए फ्लाइट्स रद्द की जा रही हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा 23 फ्लाइट्स का डिपार्चर रद्द हुआ था। वहीं रविवार को भी 20 फ्लाइट रद्द रही थी। सोमवार को इंडिगो ने जयपुर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली 7 फ्लाइट रद्द कर दी हैं। दोपहर 12 बजे से पूर्व की 3 फ्लाइट और शाम की 4 फ्लाइट रद्द की गई हैं। इनमें 2-2 फ्लाइट कोलकाता, दिल्ली और चेन्नई के लिए रद्द हुई हैं। जबकि हैदराबाद की एक फ्लाइट रद्द हुई है। आपको बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना इंडिगो की 46 फ्लाइट संचालित होती हैं। इस तरह 15 फीसदी फ्लाइट्स का संचालन निरस्त रहा है।
जयपुर एयरपोर्ट से आज 7 फ्लाइट्स रद्द
- इंडिगो की सुबह 7:35 बजे कोलकाता की फ्लाइट 6E-207 हुई रद्द
- इंडिगो की सुबह 9:55 बजे चेन्नई की फ्लाइट 6E-5362 हुई रद्द
- इंडिगो की सुबह 11:35 बजे दिल्ली की फ्लाइट 6E-130 रद्द
- इंडिगो की शाम 5:30 बजे चेन्नई की फ्लाइट 6E-694 रद्द
- इंडिगो की रात 10:10 बजे कोलकाता की फ्लाइट 6E-6427 रद्द
- इंडिगो की रात 11:35 बजे हैदराबाद की फ्लाइट 6E-816 रद्द
- इंडिगो की रात 11:50 बजे दिल्ली की फ्लाइट 6E-5136 रद्द
उदयपुर में मात्र एक फ्लाइट रद्द
जयपुर एयरपोर्ट के अलावा उदयपुर और जोधपुर एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट संचालन में सुधार देखने को मिला है। उदयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को इंडिगो की मात्र एक फ्लाइट रद्द हो रही है। इसके अलावा अन्य 12 फ्लाइट्स नियमित संचालित हो रही हैं। वहीं जोधपुर एयरपोर्ट पर भी सोमवार को 3 फ्लाइट रद्द की गई हैं।
उदयपुर-जोधपुर में भी सुधरे हाल
- उदयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की सोमवार को एक फ्लाइट रद्द
- उदयपुर से इंडिगो की रोज चलती हैं 13 फ्लाइट, इनमें आज 1 फ्लाइट रद्द
- उदयपुर से शाम 7:45 बजे दिल्ली की फ्लाइट 6E-6736 हुई रद्द
- जोधपुर एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की 3 फ्लाइट रद्द
- जोधपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की रोज 11 फ्लाइट संचालित, आज 3 फ्लाइट रद्द
- सुबह 8:25 बजे जोधपुर से हैदराबाद की फ्लाइट 6E-6473 रद्द
- सुबह 8:55 बजे जोधपुर से दिल्ली की फ्लाइट 6E-5130 रद्द
- सुबह 9:20 बजे जोधपुर से मुम्बई की फ्लाइट 6E-5384 रद्द
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 08, 2025 12:16:560
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 08, 2025 12:16:410
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 08, 2025 12:16:320
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 08, 2025 12:16:130
Report
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 08, 2025 12:15:430
Report
DSdevendra sharma2
FollowDec 08, 2025 12:15:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ADAjay Dubey
FollowDec 08, 2025 12:07:420
Report
0
Report