Back
जयपुर में सूर्यकिरण और सारंग का ऐतिहासिक एयर शो: देशभक्ति और तकनीकी कौशल के जलवे
PTPreeti Tanwar
Feb 22, 2026 14:32:05
Jaipur, Rajasthan
जयपुर में वायु शक्ति का ऐतिहासिक प्रदर्शन, सूर्यकिरण और सारंग ने भरा जोश… पायलट बोले खम्मा घणी
गुलाबी नगरी ने रविवार को जलमहल की पाल पर भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और तकनीकी कौशल का भव्य प्रदर्शन देखा। इंडियन एयरफोर्स की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने आसमान में ऐसे करतब दिखाए, जिन्होंने हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
कार्यक्रम में राज्यपाल हरिहबाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सैन्य अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
राज्यपाल हरिहाऊ बागडे ने एयर शो को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह प्रदर्शन सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान की भावना को और सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि सूर्यकिरण और सारंग का मनोहारी प्रदर्शन हर नागरिक को माँ भारती के प्रति संकल्पबद्ध होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने हाल ही में जयपुर में आयोजित आर्मी डे परेड का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान की धरती पर सेना की शक्ति और आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली का प्रदर्शन गर्व का विषय है। उन्होंने भारतीय वायु सेना की रणनीतिक क्षमता और आतंकवाद के खिलाफ उसके योगदान की भी सराहना की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आर्मी डे परेड के बाद यह आयोजन जयपुर के लिए एक और गर्व का अवसर है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करते हैं और नागरिकों व सशस्त्र बलों के बीच अटूट संबंध को मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री ने भारतीय वायु सेना के पराक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ आपदा और संकट की घड़ी में भी वायु सेना उम्मीद की किरण बनती है।
एयर शो की शुरुआत सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम की दमदार एंट्री से हुई। पांच स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों ने ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’ फॉर्मेशन में आकाश को रंगों से सजाया। एरोहेड, डॉल्फिन लीप, लेवल क्रॉस, हाई स्पीड क्रॉस, डायमंड और इनवर्टेड वाइन ग्लास जैसी जटिल आकृतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कॉकपिट से पायलटों ने खम्मा घणी और राम-राम सा कहकर जयपुरवासियों का अभिवादन किया, जिसने कार्यक्रम में स्थानीय जुड़ाव का भाव और गहरा कर दिया।
इसके बाद सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के नौ हॉक एमके-132 जेट्स ने सघन फॉर्मेशन में उड़ान भरते हुए रोमांच की पराकाष्ठा प्रस्तुत की। मात्र कुछ मीटर की दूरी पर उड़ते विमानों ने 18 लूप फॉर्मेशन, बैरल रोल, इनवर्टेड रन, डीएनए संरचना और बॉम्ब बर्स्ट जैसी आकृतियां बनाईं। स्वदेशी स्मोक पॉड्स की मदद से आसमान में तिरंगे की रंगीन छटा बिखरी तो पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।
कार्यक्रम की एक खास बात यह रही कि सूर्यकिरण टीम के तीन पायलट—विंग कमांडर राजेश काजला, विंग कमांडर अंकित वशिष्ठ और स्क्वाड्रन लीडर संजेश सिंह जयपुर के ही हैं। उनके प्रदर्शन ने स्थानीय दर्शकों में विशेष उत्साह भर दिया। करीब 25 मिनट तक चले इस एयर शो ने जयपुर के आसमान को शौर्य, सटीकता और आत्मविश्वास की नई ऊंचाइयों से भर दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 22, 2026 17:30:210
Report
0
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 22, 2026 17:16:400
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 22, 2026 17:16:210
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 22, 2026 17:16:060
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 22, 2026 17:15:530
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 22, 2026 17:15:430
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 17:15:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 22, 2026 17:01:320
Report