Back
भागवत: भारत को तोड़ने वालों के खिलाफ हिंदू समाज को एकजुट करने का आह्वान
VSVishnu Sharma
Nov 14, 2025 17:35:03
Jaipur, Rajasthan
भारत को तोड़ने की कोशिश करने वाले हिंदुओ को तोड़ना चाहते हैं... डॉ भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन राव भागवत ने कहा कि कुछ शक्तियां ऐसी है जो भारत को आगे बढना नहीं देना चाहती है। हिंदू भारत का प्राण है, इसलिए भारत को तोड़ने की कोशिश करने वाले लोग हिंदुओ को तोड़ना चाहते हैं। भागवत ने शुक्रवार को विभिन्न समाजों के प्रमुखों के साथ बैठक में यह बात कही।
मालवीय नगर स्थित पाथेय कण संस्थान के नारद सभागार में सामाजिक सद्भाव बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ सरसंघ चालक डॉ.मोहन राव भागवत ने कहा देश में आज ड्रग्स का जाल फैलाया जा रहा है। इसके पीछे जो ताकतें है वो भारत को दुर्बल बनाना चाहती है। देश को दुर्बल होने से बचाना है तो समाज को सशक्त करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज को बचाना है तो उसका प्रबोधन करना आवश्यक है।
डॉ. मोहनाराव भागवत ने कहा कि सद्भावना भारत का स्वभाव है। नियम और तर्क के आधार पर समस्याएं ठीक नहीं हो सकती, इसके लिए सद्भावना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वार्थ भावना, यह दुनिया का स्वभाव है। स्वार्थ भावना के आधार पर दुनिया को सुखी करने का प्रयास दो हज़ार साल से चल रहा है और फेल हो रहा है क्योंकि स्वार्थ सबका भला नहीं कर सकता। जिसमें ताकत है वो अपना स्वार्थ साध लेता है, उसके मन में कोई संवेदना नहीं रहती। स्वार्थ तो परस्पर विरोधी होता ही है।
उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन का कार्यक्रम हमने दिया है। बहुत सरल कार्यक्रम है। यह समरसता, पर्यावरण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का जागरण और नागरिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि परिवार में आत्मीयता होती है तो ड्रग और लव जिहाद जैसी बातें हमेशा दूर रहती है। पर्यावरण के लिए छोटी छोटी बातें करनी है। पानी बचाओ, सिंगल यूज प्लास्टिक हटाओ और पेड़ लगाओ। उन्होंने कहा कि सद्भावना के आधार पर ये बातें समाज के आचरण लाना है यह तब आएगी जब पहले हम इसे अपने आचरण में लाएंगे। सबमें सम्मान, प्रेम और आदर रहेगा तो सारे संकट समाप्त हो जाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
118
Report
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 02, 2026 19:00:09Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और भाजपा नेता नीरज सिंह और भाजपा के विधायकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेली होली
0
Report
पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने होलिका दहन किया शहर की अन्य स्थानों परभी होली का दहन किया गया
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 02, 2026 18:47:090
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 02, 2026 18:46:04Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ-विनय खण्ड क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक
-घर के बाहर से बाइक उडा ले गया चोर
-चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद
-पुलिस जांच में जुटी
-मामला गोमतीनगर थाना क्षेत्र का
0
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 02, 2026 18:45:340
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 02, 2026 18:32:200
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 02, 2026 18:31:030
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 02, 2026 18:30:500
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 02, 2026 18:30:360
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 02, 2026 18:30:210
Report
1
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 02, 2026 18:15:250
Report
