Back
16–24 दिसंबर: शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 से हर नगर में निस्तारण अनिवार्य
DGDeepak Goyal
Dec 13, 2025 15:18:08
Jaipur, Rajasthan
आमजन की शहरी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से राज्य सरकार 16 से 24 दिसंबर तक 8 दिवसीय “शहरी समस्या समाधान शिविर–2025” का आयोजन करेगी। शिविरों की तैयारियों को लेकर UDH प्रमुख सचिव देबाशीष पृष्टि ने डीएलबी मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में निर्देश दिए कि राज्य की हर नगरीय निकाय और विकास प्राधिकरण में शिविर आयोजित करना अनिवार्य होगा। शिविरों में लंबित मामलों के साथ-साथ नए प्राप्त आवेदनों का निस्तारण भी उसी दिन मौके पर किया जाएगा। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकरण को खारिज करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी को लिखित स्पष्टीकरण देना अनिवार्य होगा। प्रमुख सचिव ने शिविरों के प्रभावी क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और जनसुविधाओं की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर स्थानीय समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन शिविरों में शहरी सेवा शिविर–2025 के तहत दी गई सभी छूट और शिथिलताएँ यथावत लागू रहेंगी। बैठक में पूर्व में आयोजित प्रमुख और फॉलो-अप शिविरों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। पृष्टि ने बताया कि पट्टों से जुड़े 39,800 प्रकरणों और अन्य भूमि संबंधी 20,888 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें नामांतरण के 10,030, यूडी टैक्स के 3,987, भवन मानचित्र के 3,554, भूखंड उपविभाजन-पुनर्गठन के 1,753, निर्माण अवधि विस्तार के 776, ब्याज छूट के साथ वसूली के 365 और भू-उपयोग परिवर्तन के 423 प्रकरण शामिल हैं। इसके अलावा 43,269 घर-घर कचरा संग्रहण और 4,977 व्यक्तिगत घरेलू शौचालय के आवेदनों का अनुमोदन कर पहली किश्त जारी की गई। बैठक में स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक प्रतीक जुईकर, अतिरिक्त निदेशक सीमा कुमार सहित सभी नगरीय निकायों और विकास प्राधिकरणों के अधिकारी उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
118
Report
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 02, 2026 19:00:09Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और भाजपा नेता नीरज सिंह और भाजपा के विधायकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेली होली
0
Report
पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने होलिका दहन किया शहर की अन्य स्थानों परभी होली का दहन किया गया
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 02, 2026 18:47:090
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 02, 2026 18:46:04Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ-विनय खण्ड क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक
-घर के बाहर से बाइक उडा ले गया चोर
-चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद
-पुलिस जांच में जुटी
-मामला गोमतीनगर थाना क्षेत्र का
0
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 02, 2026 18:45:340
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 02, 2026 18:32:200
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 02, 2026 18:31:030
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 02, 2026 18:30:500
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 02, 2026 18:30:360
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 02, 2026 18:30:210
Report
1
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 02, 2026 18:15:250
Report
